ब्रह्मास्त्र बेलगावी
कर्नाटक के बेलगावी में 81 साल के एक कारोबारी से डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 15 करोड़ रुपए से ज्यादा ठग लिए गए। आरोपियों ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताया और करीब छह हफ्ते तक कॉल और वीडियो कॉल के जरिए उसे डराते रहे। उन्होंने मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल होने का आरोप लगाते हुए कहा कि 25 लाख की हेराफेरी में उसे 5 लाख रुपए कमीशन मिला है। गिरफ्तारी की धमकी देकर उससे बैंक और वित्तीय जानकारी ली गई और रकम एक कथित सरकारी/सेफ अकाउंट में ट्रांसफर करवाई गई।