कप्तान सूर्या वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद हनुमान मंदिर पहुंचे

देशभर में जश्न, आतिशबाजी के साथ लोग नाचे, तिरंगा लेकर सड़कों पर उतरे

ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को खेले गए टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर खिताब जीत लिया। इस ऐतिहासिक जीत के बाद पूरे देश में दिवाली जैसा माहौल है। प्रशंसक सड़कों पर नाचते रहे, आतिशबाजी और तिरंगा फहराकर खुशी मनाई। इधर कप्तान सूर्यकुमार यादव देर रात वर्ल्ड कप ट्रॉफी लेकर अहमदाबाद के हनुमान मंदिर पहुंचे और पूजा की। इस दौरान आईसीसी चेयरमैन जय शाह और टीम के हेड कोच गौतम गंभीर भी उनके साथ थे।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment