उज्जैन। बुधवार देर रात एक ऑटो चालक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह आगर रोड स्थित एक वाइन शॉप के बाहर उसका शव खून से लथपथ हालत में मिला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।मृतक की पहचान बेगमबाग निवासी आरिफ उर्फ भूरा (पिता गफ्फार) के रूप में हुई है। वह ऑटो चलाने के साथ पेंट का काम भी करता था। बुधवार रात करीब 9 बजे घर से निकलने के बाद वह वापस नहीं लौटा।शरीर पर चाकू के 2-3 गहरे घाव मिले-घटना की सूचना मिलते ही सीएसपी पुष्पा प्रजापति और टीआई गजेंद्र पचौरिया पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। युवक के शरीर पर चाकू के 2-3 गहरे घाव पाए गए, जिससे धारदार हथियार से हत्या की पुष्टि हुई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मृतक के परिचित सिकंदर ने बताया कि आरिफ की किसी से दुश्मनी की जानकारी नहीं थी। वह पेंट का काम करता था और अक्सर बाहर रहता था।
ऑटो ड्राइवर की चाकू मारकर हत्या:वाइन शॉप के बाहर मिला शव, पुलिस सीसीटीवी तलाश रही