उज्जैन। जिले के थानों का एसपी लगातार औचक निरीक्षण कर रहे है। बुधवार को महाकाल थाना पहुंचे, जहां शासकीय वाहन का सुरक्षित संचालन और स्वच्छता देख उन्होने आरक्षक को नगद इनाम से पुरूस्कृत किया।
एसपी प्रदीप शर्मा थाना स्तर पर कानून व्यवस्था की स्थिति, अभिलेखों का संधारण, स्वच्छता और अनुशासन के साथ आमजन को उपलब्ध कराई जा रही पुलिस सेवा का औचक निरीक्षण कर रहे है। इसी क्रम में वह महाकाल थाना भवन की व्यवस्था का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान सीएसपी राहुल देशमुख, थाना प्रभारी गगन बादल और पूरा स्टॉफ अलर्ट दिखाई दिया। एसपी ने थाना परिसर का भ्रमण करते हुए कार्यालयीन कक्ष, रिकॉर्ड शाखा, मालखाना, हवालात, आगंतुक कक्ष का अवलोकन किया गया। थाना परिसर की स्वच्छता, अनुशासित वातावरण बेहतर मिला। निरीक्षण के दौरान उन्होने शासकीय वाहन को देखा। जो काफी उत्कृष्ट नजर आया। वाहन का संचालन सुरक्षित और स्वच्छता के साथ किया जा रहा था। उन्होने वाहन की देखरेख करने वाले की जानकारी थाना प्रभारी से प्राप्त की तो आरक्षक प्रहलाद बामनिया का नाम सामने आया। एसपी ने आरक्षक की प्रशंसा करते हुए मौके पर 500 रूपये के नगद इनाम से पुरूस्कृत किया। उन्होने निर्देश दिये कि लंबित प्रकरणों, अपराध नियंत्रण, विवेचना की प्रगति और क्षेत्र की कानून व्यवस्था को बनाये रखे। वहीं कहा कि थाना क्षेत्र देशभर की आस्था के सबसे महाकाल मंदिर का केन्द्र है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं और आम नागरिकों के साथ संवेदनशीलता, शालीन व्यवहार को कायम रख उनकी समस्याओं के लिये त्वरित सेवा प्रदान करें। महाकाल थाना भवन का निरीक्षण करने से पहले एसपी शर्मा एक दिन पहले महिदपुर और तराना थाना भवन का निरीक्षण करने भी पहुंचे थे।
एसपी ने शासकीय वाहन देख आरक्षक को दिया इनाम -औचक निरीक्षण करने पहुंचे थे थाना महाकाल