एमपी में घरेलू एलपीजी सिलेंडर 60 रु. महंगा

भोपाल में 918 और इंदौर में 941 रु. में मिलेगा, नर्मदापुरम, भिंड-मुरैना में सबसे महंगा

ब्रह्मास्त्र भोपाल

घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 60 रुपए बढ़ गई है। आज से ही मध्य प्रदेश में भी गैस महंगी हो जाएगी। प्रदेश के 5 बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 918 रुपए, इंदौर में 941 रुपए, ग्वालियर में 996 रुपए, जबलपुर में 919 रुपए और उज्जैन में 972 रुपए में सिलेंडर मिलेगा।
सबसे महंगी गैस नर्मदापुरम में मिलेगी। यहां अब सिलेंडर की कीमत 1035 रुपए चुकाना पड़ेगी। मुरैना में 937 और भिंड में 936 रुपए चुकाने होंगे। भिंड, मुरैना और निवाड़ी में भी सिलेंडर के रेट 1 हजार रुपए के करीब पहुंच गए हैं।

इससे पहले 8 अप्रैल 2025 को सिलेंडर के रेट बढ़े थे। हालांकि, 8 मार्च 2024 को महिला दिवस पर केंद्र सरकार ने सिलेंडर के दाम में 100 रुपए की कटौती भी की थी। इसी महीने बढ़े थे कॉमर्शियल गैस के रेट इससे पहले, 1 मार्च 2026 को कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 31 रुपए तक बढ़ाए गए थे। अब घरेलू गैस सिलेंडर के रेट भी बढ़ गए हैं। सरकार ने गैस के दामों में बढ़ोत्तरी ऐसे वक्त की है, जब अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग के चलते देश में गैस किल्लत की आशंका जताई गई है।

आधे एमपी में 900 रुपए से ज्यादा कीमत एमपी के आधे जिलों में अब सिलेंडर 900 रुपए से ज्यादा कीमत पर ही मिलेगा। नर्मदापुरम में सबसे ज्यादा 1035 रुपए रहेंगे। वहीं, मुरैना, भिंड, निवाड़ी, टीकमगढ़, झाबुआ, दतिया, श्योपुर, शिवपुरी और रतलाम में 991 रुपए या इससे अधिक कीमत पहुंच गई है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment