उज्जैन में दो पक्षों का विवाद: युवक पर तलवार से हमला, चार घायल
उज्जैन के पांड्या खेड़ी क्षेत्र में शुक्रवार (22 अगस्त) रात को दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ओर से जमकर पत्थरबाजी हुई और हालात तनावपूर्ण हो गए।
तलवार से युवक घायल
झगड़े के दौरान नारायण नामक युवक पर तलवार से हमला कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना में कुल चार लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
विवाद की शुरुआत
पुलिस के अनुसार विवाद की शुरुआत धार्मिक नारेबाजी से हुई। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते बड़ी भीड़ इकट्ठा हो गई। स्थिति बेकाबू होने पर लोगों ने पथराव शुरू कर दिया।
पुलिस की कार्रवाई
तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। मामले में अब तक 8 लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस अन्य संदिग्धों की तलाश कर रही है।
