उज्जैन में कांग्रेस की किसान न्याय यात्रा कल

प्रदेशभर में समस्याओं से जूझ रहे किसानों की आवाज उठाने के लिए जनसभा का आयोजन होगा

दिग्विजय सिंह, जीतू पटवारी और सचिन पायलट शामिल होंगे

ब्रह्मास्त्र उज्जैन

12 सितंबर यानि कल उज्जैन कांग्रेस द्वारा किसान न्याय यात्रा ओर जनसभा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रदेशभर में समस्याओं से जूझ रहे किसानों की आवाज उठाने के लिए जनसभा का आयोजन होगा। जनसभा के बाद किसान न्याय यात्रा निकाली जाएगी।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं विधायक महेश परमार ने आरोप लगाते हुए बताया कि देश की सत्ता में बैठी भाजपा सरकार और प्रदेश की सरकार वोट चोरी से बनी है। राहुल गांधी ने तर्क और तथ्य से इनकी चोरी को उजागर किया है। किसानों को न्याय दिलाने, युवाओं को रोजगार देने, महिलाओं की सुरक्षा, गरीबों पिछड़ों को न्याय दिलाने की लड़ाई कांग्रेस इस आंदोलन के साथ शुरू करने जा रही है। आंदोलन के पश्चात किसानों की सोयाबीन फसल का तत्काल सर्वे कराकर मुआवजा दिलाने की मांग का ज्ञापन भी देंगे।

चिमनगंज मंडी में सुबह 11.30 बजे से जनसभा आयोजित की जाएगी। जिसमें किसानों की समस्याओं पर चर्चा होगी। सभा में राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, संजय दत्त, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, सज्जन सिंह वर्मा किसानों की आवाज बुलंद करेंगे।

किसान परेशान है: मध्यप्रदेश में कई जगह खाद-यूरिया मांगने पर लाठियां मिल रही हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री बोल चुके हैं कि खाद एवं यूरिया की कमी होगी तो कलेक्टर जिम्मेदार होंगे, तो जिम्मेदार कलेक्टर को हटाते क्यों नहीं, किसानों पर लाठियां क्यों भांज रहे। बिजली कटौती से किसान जूझ रहा है। अपने वादों से मुकरने वाली भाजपा सरकार सोयाबीन का उचित भाव तक नहीं दे पा रही। फसलें खराब होने के बाद फसलों का बीमा नहीं मिल रहा, इन सब किसानों की समस्याओं को कांग्रेस के किसान सम्मेलन में उठाया जाएगा।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment