ईरान अमेरिका युद्ध का असर :घरेलु गैस सिलेंडर की बुकिंग 25 दिन बाद, कमर्शियल गैस रेस्टोरेंट – होटल के लिए बंद

उज्जैन।ईरान और इजराइल, अमेरिका युद्ध का असर पूरी दुनिया पर देखने को मिल रहा है। मध्य पूर्व में जारी तनाव के कारण भारत में गैस की आपूर्ति बाधित होने और कीमतों में भारी वृद्धि होने की संभावना है। जो घरेलु गैस डीलर के पास बुक होते ही अगले दिन घर आ जाती थी। उसमें अब 25 दिन का वेटिंग चल रहा है। कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद हो चुकी है। डीलरों के पास दो दिन से कमर्शियल सिलेंडरों की आपूर्ति सीमित होने से डीलरों ने रेस्टोरेंट में देना बंद कर दिया है।

इजरायल-अमेरिका और ईरान में चल रहे युद्ध का असर अब उज्जैन में दिखने लगा है। प्रदेश में उज्जैन की अधिकांश गैस एजेंसी के पास दो दिन से कमर्शियल गैस सिलेंडर नहीं है। लोग डीलर के यहां चक्कर लगा रहे है। इधर कई रेस्टोरेंट का काम बंद होने की कगार पर है।उज्जैन में कॉमर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई रोकने का फैसला किया गया है। जिससे लोग परेशान हो रहे है। यही हाल घरेलु गैस सिलेंडर का है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment