ईद पर पुलिस हाई अलर्ट पर संवेदनशील इलाकों में किया फ्लैग मार्च और बलवा ड्रिल

उज्जैन। रमजान के 30 रोजे पूरे होने के बाद आज शनिवार 2को ईद-उल-फितर का त्योहार  उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। गुरुवार को चांद नजर नहीं आने के बाद आज ईद मनाने का एलान किया था। ईद-उल-फितर पर मुस्लिम समुदाय नमाज के लिए मस्जिदों में पहुंचे हैं। उज्जैन की इंदिरा नगर ईदगाह में ईद की नमाज पढ़ने बड़ी संख्या में मुस्लिम बच्चों और बुजुर्गों के साथ पहुंचे।ईद पर पुलिस हाई अलर्ट पर-पुलिस ने जिलेभर के संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च और दंगा नियंत्रण ड्रिल का आयोजन किया। पुलिस ने शांति बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की है।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment