इस्कॉन मंदिर में नौका विहार कर रहे  राधा-कृष्ण, हजारों भक्त उमड़ रहे

\
दैनिक अवंतिका उज्जैन। 
भरतपुरी स्थित इस्कॉन मंदिर में ज्येष्ठ मास में भगवान श्री कृष्ण राधा रानी के संग नौका विहार कर रहे हैं। भीषण गर्मी से राहत के लिए मंदिर में सात दिनी नौका विहार उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। 
मंदिर के पीआरओ राघव पंडित दास ने बताया नौका विहार के लिए मंदिर परिसर में सरोवर का अस्थाई निर्माण किया गया है। यह उत्सव नृसिंह जयंती से प्रारंभ हुआ था। भगवान के विग्रह के रूप में निर्मित प्रतिमा को नौका में विराजित करने से पहले चंदन का लेपन कर किया जाता है कि ताकि उन्हें ठंडक मिलती रहे। मंदिर में चंदन यात्रा अक्षय तृतीया से प्रारंभ हो जाती है जो पूरे 21 दिनों तक चलती है। 
जगन्नाथ पुरी में प्रभु नरेंद्र सरोवर में करते हैं विहार
उज्जैन में मनाए जा रहे उत्सव जगन्नाथपुरी की परंपरा से प्रेरित है, जहां भगवान नरेंद्र सरोवर में विहार करते हैं। इस दौरान भगवान की विशेष झांकी भी सजाई जाती है। प्रतिदिन इस दिव्य दर्शन के लिए हजारों श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं। इस दौरान मंदिर में भजन-कीर्तन का भी आयोजन होता है।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment