तेल अवीव/तेहरान।इटली ने अमेरिका को अपने सिगोनेला मिलिट्री बेस का इस्तेमाल करने से रोक दिया। यह बेस सिसिली आइलैंड पर है। अमेरिकी विमान यहां उतरना चाहते थे, लेकिन इटली ने इजाजत नहीं दी।रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका के कुछ बॉम्बर विमान इटली के इस बेस पर उतरकर आगे मिडिल ईस्ट जाना चाहते थे। लेकिन इटली को इस प्लान की पहले से कोई जानकारी नहीं दी गई थी। अमेरिका ने न तो इटली से इजाजत मांगी और न ही उसके सैन्य अधिकारियों से बात की।इससे कुछ दिन पहले स्पेन भी ऐसा ही कदम उठा चुका है। स्पेन ने ईरान जंग में शामिल अमेरिकी विमानों के लिए अपना एयरस्पेस बंद कर दिया था।इसी बीच रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि अमेरिका और इजराइल, ईरान और उसके पड़ोसी देशों के बीच अच्छे रिश्ते नहीं बनने देना चाहते। जो ‘रेजीम चेंज’ की बातें हो रही हैं, उसका असली मकसद तेल-गैस पर कंट्रोल हासिल करना है।
इटली का सैन्य बेस देने इनकार:स्पेन ने भी मना किया था; रूस -अमेरिका-इजराइल शांति नहीं चाहते- रूस