तेल अवीव/तेहरान।इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच शुक्रवार को सीजफायर पर सहमति बनी थी। इसके बावजूद शनिवार को इजराइल ने दक्षिणी लेबनान पर फिर हवाई हमले किए हैं। टाइम्स ऑफ इजराइल की रिपोर्ट के मुताबिक, इन हमलों में कम से कम 5 लोगों की मौत होने की खबर हैं।लेबनान की सरकारी न्यूज एजेंसी NNA के मुताबिक, इजराइल के विमान और ड्रोन ने सुबह तक नबातिएह इलाके में कई जगह हमले किए। इन हमलों में रिहायशी इमारतें और घर तबाह हो गए। साथ ही इजराइली सेना ने तोपों से भी गोलाबारी की।दूसरी ओर, अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते के बाद आगे की शर्तों पर बातचीत के लिए विशेष दूत स्टीव विटकॉफ शनिवार को स्विट्जरलैंड रवाना हो गए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प के दामाद जेरेड कुशनर भी इस बातचीत में शामिल हो सकते हैं।साथ ही ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची भी इस बातचीत के लिए आज स्विट्जरलैंड पहुंच सकते हैं।