इंदौर में बिल्डर ने झांसा देकर ठग लिए साढ़े 9.50 लाख रुपये

ब्रह्मास्त्र इंदौर

इंदौर की गांधी नगर पुलिस ने एक धोखाधड़ी के मामले में केस दर्ज किया है। आरोपी ससुराल पक्ष से व्यापारी के परिचित में आया था। इसके बाद आरोपी ने प्लॉट और उस पर घर बनाकर देने की बात कही लेकिन बाद में बदल गया। आरोपी ने धोखाधड़ी कर नकद और आॅनलाइन पेमेंट जमा कराए थे। आरोपी ठेकेदार की तलाश की जा रही है।

गांधी नगर पुलिस के मुताबिक त्रिलोक मालाकार की शिकायत पर बाबू मुराई कॉलोनी निवासी बाबूलाल पुत्र केशर सिंह ठाकुर के खिलाफ करीब साढ़े नौ लाख की धोखाधड़ी किए जाने के मामले में केस दर्ज किया है।
पुलिस ने बताया कि त्रिलोक मालाकार कलानी नगर में रहता है। यहां उनके ससुराल पक्ष के लोगों के यहां बाबूलाल का आना-जाना लगा रहता था। त्रिलोक मालाकार ने पुलिस को बताया- कल्याण संपत विहार कॉलोनी में बाबूलाल प्लॉट खरीदने-बेचने का काम करता था। उसने मुझसे प्लॉट पर मकान बनाकर देने की बात कही थी। उसने 29 लाख रुपए में एक प्लॉट बॉबी कपूर से दिलाया। इस पर ठेकेदार ने कहा कि वह उसे साढ़े नौ लाख अलग से दे दे। इसके अलावा लोन कराकर मकान बनाकर दे देगा। उसकी बातों में आकर 3 बार में उसे साढे़ नौ लाख का पेमेंट किया है।

इस दौरान बाबूलाल ने मकान की रजिस्ट्री कराने के बाद मकान बनाने की बात कही। लेकिन वहां मकान नहीं बनाया। काफी समय बीतने के बाद उससे कहा कि वह प्लॉट और उनके द्वारा दिए गए साढ़े नौ लाख रूपए वापस कर दे। इस पर उसने एक एग्रीमेंट किया और 95 हजार रुपए के एक पेमेंट का स्क्रीन शार्ट भेजा। लेकिन अकांउट में पेमेंट नहीं आए। इसके बाद वह धमकाने लगा और पेमेंट को लेकर टालमटोल करता रहा। पीड़ित ने प्लॉट मालिक से भी संपर्क किया। जिसमें बाबूलाल के मार्फत सौदा होने की बात कही। इस मामले में बाबूलाल ने वरिष्ठ अफसरों को शिकायत की। पुलिस ने बाबूलाल के खिलाफ उक्त मामले में धोखाधड़ी किए जाने को लेकर केस दर्ज किया है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment