इंदौर में पदस्थ आरक्षक को ग्वालियर में गोली मारी

बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल और 30 हजार रुपए लूटे, पूर्व विधायक ने पहुंचाया अस्पताल

ब्रह्मास्त्र ग्वालियर

ग्वालियर में गुरुवार रात को एक पुलिस आरक्षक को गोली मारकर लूट लिया गया। बाइक सवार चार अज्ञात बदमाशों ने आरक्षक से मोबाइल और 30 हजार रुपए छीन लिए और फरार हो गए। विरोध करने पर उन्होंने आरक्षक को गोली मार दी।

आरक्षक का नाम प्रमोद त्यागी है। जो इंदौर के राजेन्द्र नगर थाने में पदस्थ है। आरक्षक प्रमोद त्यागी मुरैना जिले के जौरा गांव में अपने बीमार पिता को देखने जा रहे थे। तभी पीछे से बाइक पर सवार होकर आए चार अज्ञात बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। घटना पनियार थाना क्षेत्र के पास पेट्रोल पंप पर रात करीब 9:30 बजे की है। घटना में आरक्षक के हाथ में छर्रे लगे हैं। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद बदमाश घायल आरक्षक को मौके पर छोड़कर फरार हो गए।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment