ब्रह्मास्त्र इंदौर
तेजी से बढ़ती तकनीकी दुनिया में भविष्य की जरूरतों को देखते हुए इंदौर नगर निगम ने अपने दस्तावेजों को डिजिटली सुरक्षित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने आज कार्य का निरीक्षण करते हुए बताया कि इंदौर नगर निगम लगभग 1 करोड़ दस्तावेजों को एआई बेस्ड स्कैनिंग सिस्टम के जरिए डिजिटल स्वरूप में सहेजने का काम कर रहा है, जिसमें अब तक 19 लाख दस्तावेज स्कैन और सुरक्षित किए जा चुके हैं।
महापौर ने बताया कि नगर निगम के पास नागरिकों की संपत्ति, जन्म-मृत्यु, विवाह, भवन अनुमति, कॉलोनी सेल और अन्य शासकीय कार्यों से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज हैं। इन दस्तावेजों का संरक्षण न केवल डेटा सुरक्षा के लिए आवश्यक है, बल्कि नागरिकों को भी अपने जरूरी कागजात आसानी से प्राप्त करने की सुविधा देगा।
उन्होंने कहा, अब नागरिकों को दस्तावेज प्राप्त करने के लिए नगर निगम के चक्कर नहीं लगाने होंगे। डिजिटलाइजेशन के बाद लोग बिना आवेदन के ही एक क्लिक पर अपने दस्तावेज प्राप्त कर सकेंगे।
