इंगोरिया मंडल की प्रथम बैठक गणेश धाम पर आयोजित

इंगोरिया। सिद्धि विनायक गणेश धाम पर रविवार को नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष गोपाल आंजना की अध्यक्षता में प्रथम बैठक का आयोजन हुआ। भारतीय जनता पार्टी इंगोरिया मंडल द्वारा आयोजित बैठक में संगठन के कार्यों को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई । और साथ ही नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष गोपाल आंजना का पदाधिकारियों ने पुष्प मालाओं से स्वागत किया। बैठक में विशेष रूप से आमंत्रित जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि उमराव सिंह जी राठौर , जिला पंचायत सदस्य रामप्रसाद जी पंड्या, जिला सलाहकार समिति सदस्य शिवराम जी जाट, पूर्व मंडल अध्यक्ष इंद्रपाल सिंह जी पंड्या , पूर्व मंडल अध्यक्ष भोमसिंह जी पंवार , पूर्व मंडी अध्यक्ष विक्रम सिंह दाईजीऔर युवा मोर्चा अध्यक्ष विजेंद्र सिंह चावड़ा ने संगठन की गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर भाजपा के अन्य पदाधिकारी व क्षेत्र के सभी कार्यकर्ता साथी उपस्थित थे। चित्र। बैठक में नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष गोपाल आंजना का स्वागत करते पदाधिकारी।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment