आॅपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न, भाजपा ने शुरू की देशभर में तिरंगा यात्रा

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने आज एक बड़े जन-आंदोलन के तहत देश भर में तिरंगा यात्रा शुरू की। इस यात्रा का उद्देश्य भारतीय सैनिकों की वीरता का सम्मान करना और नागरिकों को आॅपरेशन सिंदूर की हालिया सफलता के बारे में बताना है। आज शुरू हुई भाजपा की तिरंगा यात्रा 23 मई तक जारी रहेगी। इस यात्रा में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा व अन्य वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता शामिल हुए। इस अभियान की शुरूआत दिल्ली में 108 फुट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज के साथ एक प्रतीकात्मक मार्च के साथ हुई। यह यात्रा कर्तव्य पथ से शुरू हुई और राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर समाप्त होगी, जहां हजारों लोग भाजपा कार्यकर्ताओं, नागरिकों, गैर सरकारी संगठनों, आरडब्ल्यूए, धार्मिक नेताओं व सामाजिक संगठनों के साथ सशस्त्र बलों को श्रद्धांजलि देने के लिए एकत्र हुए।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment