तेल अवीव/तेहरान।अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज छठा दिन है। इस बीच अमेरिकी संसद में आर्म्ड फोर्स से जुड़ी की सुनवाई के दौरान उस समय हंगामा हो गया जब अमेरिकी सांसद टिम शीही ने प्रदर्शन कर रहे पूर्व मरीन सैनिक ब्रायन मैकगिनिस को बैठक से बाहर निकलवाया।इस दौरान सुरक्षा कर्मियों ने उसे जबरन बाहर निकालने की कोशिश की, जिसमें उसका हाथ टूट गया। रिपोर्ट के मुताबिक ब्रायन मैकगिनिस अमेरिका के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने के फैसले का विरोध कर रहे थे।सुनवाई के दौरान अचानक उन्होंने चिल्लाते हुए कहा, ‘अमेरिका इजराइल के लिए यह युद्ध नहीं लड़ना चाहता।’ इसके बाद कैपिटल पुलिस ने उन्हें बाहर निकालने की कोशिश की इस दौरान रिपब्लिकन सीनेटर टिम शीही भी पुलिस के साथ उन्हें बाहर धकेलने में शामिल हो गए।बताया जा रहा है कि लगभग 20–30 सेकंड तक पुलिस और सीनेटर उन्हें दरवाजे से बाहर निकालने की कोशिश करते रहे। इस दौरान मैकगिनिस ने दरवाजे को पकड़कर विरोध जारी रखा और नारे लगाते रहे। इसी खींचतान के दौरान उनका हाथ दरवाजे में फंस गया और टूट गया।
अमेरिकी सांसद ने:ईरान पर हमले का विरोध कर रहे पूर्व सैनिक का हाथ तोड़ा