उज्जैन। जिले के माकड़ोन अनाज मंडी में सोयाबीन का माल बाहर निकालने के बदले रिश्वत लेने के आरोप में लोकायुक्त ने मंडी उपनिरीक्षक रोशन आर्य और आउटसोर्स कर्मचारी संतोष भाटी को पकड़ा है। दोनों को 16 अक्टूबर को ₹4 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया। लोकायुक्त ने दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।हर बोरी के हिसाब से मांगे ₹10-ग्राम रूपाखेड़ी निवासी व्यापारी योगेश राठौर ने 14 अक्टूबर को लोकायुक्त एसपी विनोद कुमार दीक्षित से शिकायत की थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि माकड़ोन मंडी के उपनिरीक्षक रोशन आर्य सोयाबीन की हर बोरी पर ₹10 रिश्वत मांगते हैं। पैसे नहीं देने पर माल से भरी गाड़ी मंडी से बाहर नहीं जाने देने की बात कही जाती थी।शिकायत का सत्यापन डीएसपी राजेश पाठक ने किया। आरोप सही पाए जाने के बाद लोकायुक्त ने ट्रैप की कार्रवाई तय की।
₹4 हजार की रिश्वत लेते मंडी उपनिरीक्षक और साथी ट्रैप:सोयाबीन की हर बोरी पर ₹10 रिश्वत मांगने का आरोप