उज्जैन।होली और रमजान के मद्देनजर शहर में शांति, सुरक्षा और सौहार्द बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में शुक्रवार सुबह शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया।फ्लैग मार्च नागीझिरी और फव्वारा चौक क्षेत्र में आयोजित किया गया। फव्वारा चौक पर एएसपी आलोक शर्मा, डीएसपी क्राइम योगेश तोमर और डीएसपी भारत सिंह यादव ने पुलिस बल का नेतृत्व किया। वहीं नागीझिरी क्षेत्र में सीएसपी श्वेता गुप्ता और सीएसपी दीपिका शिंदे ने मोर्चा संभाला।250 पुलिसकर्मी शामिल-करीब 250 पुलिसकर्मियों ने प्रमुख मार्गों और बाजार क्षेत्रों में पैदल मार्च करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस अधिकारियों ने आमजन से शांति बनाए रखने और किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील कीअधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान शहर के सभी संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी रखी जाएगी। कानून-व्यवस्था भंग करने या माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि फ्लैग मार्च का उद्देश्य नागरिकों में सुरक्षा की भावना बढ़ाना और त्योहारों को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना है।