उज्जैन। कलाल सेरी नमकमंडी में 19 अप्रैल 2023 को हुई अंकुर शर्मा उर्फ अंतु की हत्या के मामले में 2 साल बाद अष्टम अपर सत्र न्यायाधीश विवेक कुमार चंदेल ने फैसला सुनाते हुए चार आरोपी संकेत सोनी, कुनाल सोनी, हर्ष वाल्मिकी, वंश शर्मा को हत्या की धारा 302/34 में आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। प्रभारी उपसंचालक अभियोजन राजेन्द्र कुमार खांडेगर ने बताया कि 19 अप्रैल 2023 को अंकुर शर्मा उर्फ अंतु की शादी की सालगिरह थी। वह दोस्त देवेन्द्र उर्फ दारासिंह, मंगेश के साथ घर के बाहर खड़ा था। उसी दौरान चारों आरोपी वहां पहुंचे थे और रास्ते से मोटर सायकिल हटाने की बात पर गाली-गलौच करते हुए कहा कि अपने आपको दादा समझता है इसे आज जान से खत्म कर देते है। चारों एक राय होकर मारपीट शुरू की और संकेत सोनी ने जेब में रखा चाकू निकाला, कुनाल सोनी ने पास में पड़ा एक पत्थर अंकुर शर्मा की छाती में मारा जिससे अंकुर जमीन पर गिर पड़ा हर्ष ने पत्थर उठा कर मारा जो उसके पैर में बाएं तरफ लगा। इतने में वंश शर्मा ने उसको निचे दबा लिया व संकेत सोनी ने बाए तरफ पैर में घुटने व जांघ के नीचे चाकू से 3-4 वार कर दिये। अंकुर को बचाने के लिये दोस्त देवेन्द्र उर्फ दारासिंह और मंगेश परमार ने बीच बचाव किया तो हर्ष वाल्मिकी ने जमीन से पत्थर उठाकर देवेन्द्र के सिर में मारा जिससे देवेन्द्र को सिर में चोट लगी और खून निकला। चाकू-पत्थर से हमला करने के बाद चारों भाग निकले थे। आवाज सुनकर परिवार बाहर आ गया था। अंकुर को अस्पताल लाया गया था, जहां उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने मामले में धारा 302, 294, 323Ñ 34 भादवि का मामला दर्ज कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया था। मामले में पैरवी मुकेश कुन्हारे, सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी द्वारा की गई।
संबंधित समाचार
-
रसोई गैस पर ‘एक्स्ट्रा चार्ज’ का खेल.. तय कीमत 972.50, एजेंसियां वसूल रहीं 980 से ज्याद सप्लाई बाधित होने से शहर में सिलेंडरों की किल्लत…बुकिंग नहीं लगने और फोन रिसीव न होने की शिकायतें, उपभोक्ताओं ने की अतिरिक्त वसूली की शिकायत
उज्जैन। अमेरिका, इजरायल, ईरान युद्ध का असर अब शहर की रसोई तक पहुंचने लगा है। एलपीजी... -
गंभीर में 84 दिन का पानी:नर्मदालाइन का 1 साल से अटका टी कनेक्शन पूरा हो जाए तो रोज हो सकता है जलप्रदाय
उज्जैन।गर्मी की शुरुआत के साथ जलप्रदाय को लेकर शहरवासियों को हमेशा की तरह चिंता सताने लगी... -
पुलिस ने की बलवा ड्रिल:वज्र वाहन, टियर गैस और भीड़ नियंत्रण अभ्यास कराया
उज्जैन।उज्जैन पुलिस लाइन में दंगा नियंत्रण को लेकर बलवा ड्रिल आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक प्रदीप...