शुजालपुर। भगवान महावीर जयंती के उपलक्ष्य में पूर्व विधायक स्वर्गीय नेमीचंद जैन की स्मृति में राजेंद्र जैन परिवार के सहयोग से सिविल अस्पताल के सामने स्थित सेवा सदन नेत्र जांच केंद्र पर निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 193 मरीजों की आंखों की जांच की गई। शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टर जसवंत यादव एवं नेहा सोनी द्वारा मरीजों का परीक्षण किया गया। जांच के दौरान 28 मरीजों को आॅपरेशन के लिए चयनित किया गया, जिन्हें बाद में बस द्वारा संत हिरदाराम नगर स्थित नया अस्पताल, एरोड्रम रोड गांधीनगर ले जाया गया।आयोजकों द्वारा मरीजों के लिए नाश्ता, चाय और पानी की व्यवस्था की गई। वहीं श्री कुंदकुंद कहान दिगंबर जैन धार्मिक एवं पारमार्थिक ट्रस्ट द्वारा मरीजों को फल एवं शुद्ध पेयजल की बोतलें वितरित की गईं। शिविर के सफ ल आयोजन में जैन महिला मंडल,जैन युवा मंडल तथा सेवा सदन के जिला प्रभारी खुशीराम आचार्य, राजेंद्र कात्यानी, शुभम मीणा, भारत सिंह देशवाली,रमेश परमार सहित अन्य सहयोगियों का विशेष योगदान रहा।
संबंधित समाचार
-
41.75 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन संपन्न
बड़नगर। तहसील के ग्राम पिठोरा में विधायक जितेन्द्र उदयसिंह पण्ड्या के आतिथ्य में 41 लाख 75... -
कांग्रेस ने दिया धरना, राज्यपाल के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
बड़नगर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी के आव्हान पर एवं जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेश... -
100 रुपए के चालान से खाद्य लाइसेंस प्राप्त किया जा सकेगा
तराना। अब डेढ़ करोड़ रुपए तक के वार्षिक व्यापारिक लेनदेन पर 100 के चालान से खाद्य...