गुड़ी पड़वा पर सीएम करेंगे तरणताल-नैवेद्य लोक का लोकार्पण, गायक विशाल मिश्रा की भी प्रस्तुति
ब्रह्मास्त्र उज्जैन
गुरुवार को गुड़ी पड़वा के अवसर पर हिंदू नववर्ष और विक्रम संवत का शुभारंभ उत्साह और आस्था के साथ हुआ। सुबह श्रद्धालु रामघाट पर एकत्र होकर शिप्रा नदी में पूजन किया इस दौरान महिलाओं ने शंख बजाकर नववर्ष का आगाज कर और सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। विभिन्न धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं ने भी शिप्रा तट पर विशेष अनुष्ठान आयोजित किए।
सुबह गुड़ी पडवा पर्व पर नववर्ष की शुरूआत शिप्रा नदी के रामघाट पर पण्डे पुरोहित के साथ कुलगुरु अर्पण भारद्वाज, राम राजेश मिश्र, पंडित राजेश त्रिवेदी, माया त्रिवेदी, रमण सोलंकी सहित कई महिला पुरुष और विद्वान एकत्रित हुए, महिलाओ ने शंख बजाकर नव वर्ष की शुरूआत की तो वहीं बड़ी संख्या में लोगों ने सूर्य को अर्घ्य देकर हिन्दू नववर्ष की शुरूआत की।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, सृष्टि के आरंभ में भगवान महाकाल की प्रेरणा से ब्रह्मा ने सृष्टि की रचना की थी। इसी कारण गुड़ी पड़वा के दिन ब्रह्मध्वज का विशेष महत्व माना जाता है। महाकालेश्वर मंदिर सहित शहर के प्रमुख मंदिरों में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ ब्रह्मध्वज स्थापित कर ध्वजारोहण किया जाएगा।