‘सरके चुनर’ गाना यूट्यूब से हटाया

लिरिक्स और विजुअल्स से अश्लीलता फैलाने का आरोप अरमान मलिक-हरभजन सिंह ने भी विरोध जताया

अपकमिंग फिल्म केडी: द डेविल का नया गाना सरके चुनर तेरी सरके रिलीज होते ही विवाद में फंस गया है। आम लोगों के विरोध और कानूनी शिकायतों के बाद यूट्यूब से हटा दिया गया है।
संजय दत्त और नोरा फतेही पर फिल्माए गए इस गाने पर अश्लीलता फैलाने का आरोप है। अश्लील लिरिक्स और विजुअल्स को लेकर सोशल मीडिया पर भी गाने का भारी विरोध किया जा रहा है।
वहीं आॅल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने सेंट्रल बोर्ड आॅफ फिल्म सर्टिफिकेशन के चेयरमैन प्रसून जोशी को आधिकारिक पत्र लिखकर गाने के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया है।
एआईसीडब्ल्यूए का कहना है कि इस तरह का अश्लील और डबल मीनिंग कंटेंट भारतीय सिनेमा के लिए स्वीकार्य नहीं है।
यूट्यूब से हटा गाने का वीडियो- जैसे ही यह गाना स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुआ, यूजर्स ने इसके बोल और विजुअल्स को ‘फूहड़’ और ‘डबल मीनिंग’ बताया। विवाद इतना बढ़ा कि रिलीज के महज एक दिन बाद ही मेकर्स ने इसे हटा लिया।
अब यूट्यूब पर गाने के लिंक को क्लिक करने पर वीडियो उपलब्ध नहीं है, यह वीडियो प्राइवेट है का मैसेज दिखाई दे रहा है। नोरा फतेही ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से इस गाने के वीडियो को डिलीट कर दिया है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment