सफाई को लेकर 2 पक्षों में चले लात-घूंसे और पाइप

उज्जैन। खाराकुआ थाना क्षेत्र में जामा मस्जिद के पीछे मुस्लिम समुदाय के 2 पक्षों में प्लाट की साफ-सफाई को लेकर लात-घूंसों के साथ पाइप चल गये। दोनों पक्षों के बीच विवाद होता देख अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। मामले की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और विवाद करने वालों को थाने ले आई। जहां विवाद में घायल लोगों को मेडिकल परीक्षण कराया गया। वहीं मुजाहिद पिता एजाज अहमद निवासी जामा मस्जिद की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया गया। मुजाहिद ने बताया कि उसे और चाचा के लड़के वसीम पिता मोहम्मद युनूस को मोहम्मद गुलरेज और उसके साथियों ने मारा है। दूसरे पक्ष से अंडा गली में रहने वाले मोहम्मद गुलरेज पिता शेर मोहम्मद की शिकायत पर मुजाहिद, वसीम और अन्य के खिलाफ मारपीट का प्रकरण दर्ज किया गया। दोनों पक्ष से मारपीट करने वाले पुलिस की कस्टडी में है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment