उज्जैन। अंकपात मार्ग श्रीकृष्ण कालोनी में रहने वाला आशीष पिता भगवानसिंह कौशल कुछ दिन पहले देवास में हुई दुर्घटना के दौरान गंभीर घायल हो गया था। उसे उपचार के लिये इंदौर ले जाया गया था, जहां से आॅपरेशन के बाद परिवार आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज ले आया था। जहां बुधवार दोपहर को आशीष की मौत हो गई। सूचना मिलने पर चिमनगंज थाना पुलिस ने मर्ग कायम किया और शव को पोस्टमार्टम के लिये चरक अस्पताल लाया गया। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया है। मर्ग डायरी जांच के लिये संबंधित थाना पुलिस को भेजी जायेगी।
0000000000000
सड़क दुर्घटना में घायल युवक मेडिकल कॉलेज में मौत