सड़क चौड़ीकरण के विरोध में सराफा बाजार बंद:व्यापारी बोले कारोबार बंद हो जाएगा, रैली निकालकर विरोध जताया

उज्जैन।गोपाल मंदिर से महाकाल चौराहे तक सड़क चौड़ीकरण के टेंडर जारी होने के बाद व्यापारियों का विरोध शुरू हो गया है। रहवासी महासंघ के आह्वान पर गोपाल मंदिर, पटनी बाजार, बर्तन बाजार, गुदरी बाजार एवं महाकाल चौराहा के व्यापारियों ने अपना व्यापार-व्यवसाय सोमवार को बंद रखा। व्यापारियों ने प्रशासन पर प्रस्तावित मनमाने चौड़ीकरण का विरोध कर वाहन रैली निकालकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।विरोध को लेकर व्यापारियों ने सोमवार को करीब 200 से अधिक दुकानें बंद रखकर प्रदर्शन किया। इस दौरान व्यापारियों ने पैदल मार्च निकालकर प्रदर्शन किया फिर बाइक रैली से कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर चौड़ीकरण के विरोध में ज्ञापन सौंपा।व्यापारी जितेश नीमा ने बताया कि सराफा एसोशिएशन, बर्तन बाजार और गुदरी बाजार एसोशिएशन ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर विरोध दर्ज कराया है। व्यापारियों का रोजगार प्रभावित नहीं हो, इसके लिए हमने अधिकारियों को बताया कि मात्र 15 फीट की गहराई वाली दुकानें हैं हमारी। उसमें भी चौड़ीकरण होगा तो हम कहा जाएंगे। रोजगार का संकट खड़ा हो जाएगा, प्रशासन को वैकल्पिक मार्ग सौंदर्यकरण और ट्रैफिक सहित मार्ग में लगने वाले ठेले को हटाकर व्यवस्था बनानी चाहिए।
Share:

संबंधित समाचार