सुसनेर। गायत्री परिवार शांतिकुंज के तत्वावधान में आयोजित संस्कृति ज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 15 विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरण हेतु बस से शाजापुर रवाना किया गया। रवाना होने से पूर्व विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में यह परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसमें चयनित छात्रों को आगे सम्मानित किया जाना है। इस अवसर पर विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों में उत्साह का माहौल रहा। चित्र:-0006
संस्कृति ज्ञान परीक्षा में चयनित 15 छात्र सम्मान के लिए शाजापुर रवाना