शासकीय हाई स्कूल जवासिया कुमार में केरियर मेला और दीक्षांत समारोह

कायथा। विद्यालय में 5 दिवसीय केरियर मेला एवं केरियर काउंसलिंग का आयोजन किया गया केरियर मेले में विद्यालय के कक्षा 9 वीं एवं कक्षा 10 वी के छात्र/छात्राओं को शैक्षणिक, व्यावसायिक,कौशल आधारित युनिसेफ द्वारा वेबिनार के माध्यम से विद्यार्थियो के भविष्य की तैयारी पर मार्गदर्शन एवं शासकीय सेवाओं से संबंधित केरियर विकल्पों की जानकारी प्रदाय करने हेतु केरियर मेला एवं केरियर काउंसलिंग का आयोजन विद्यालय में प्रभारी प्राचार्य महेश चन्द्र पाटीदार के मार्गदर्शन में प्रारंभ हुआ केरियर मेला एवं केरियर काउंसलिंग की रूपरेखा एवं संचालन नोडल शिक्षक गट्टूलाल नवरंग द्वारा किया गया विद्यालय के प्राचार्य महेशचन्द्र पाटीदार ने बच्चों का मार्गदर्शन करते हुए अपना केरियर का चयन करते समय अपनी रुचि का ज्ञान रखना चाहिए तथा बच्चों का मनोबल बढ़ाते हुए बताया कि मेले में लगे केरियर संबंधी विभिन्न केरियर स्टॉल्स के माध्यम से अपने विषयों का चयन करना चाहिए प्राचार्य ने बच्चों को मेले में लगे स्टॉल्स का परिचय भी कराया शैक्षणिक स्ट्रीम्स,सरकारी एवं सुरक्षा सेवाए,नए जमाने के डिजिटल केरियर,रचनात्मक और कौशल आधारित स्टॉल,विशेष परामर्श स्टॉल लगाए गए और बच्चों को बताए गए। सुश्री नमिता शर्मा ने शासकीय सेवाओं से संबंधित जानकारी दी गई।कैलाश टिपानिया द्वारा उच्च शिक्षा में छात्रवृत्ति की जानकारी दी अंकित पटेल द्वारा कृषि एवं पशुपालन से संबंधित जानकारी उदाहरण के माध्यम से समझाई।तृतीय दिवस शासकीय हाई स्कूल आसेर के प्राचार्य महेंद्र कुमार मरमट और उद्यमी डॉक्टर बलरामसिंह सिसौदिया का व्याख्यान हुआ। चतुर्थ दिवस यूट्यूब लिंक पर बच्चों को कैरियर संबंधी जानकारी दिखाई गई तथा उसके पश्चात दीक्षांत समारोह भी रखा गया जिसके मुख्य अतिथि शासकीय श्री वराहमिहिर उ.मा.वि. कायथा संकुल प्राचार्य प्रकाश पंवार,आसेर के वरिष्ठ शिक्षक भंवरसिंह सिसौदिया थे।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment