शादी का झांसा देकर दुष्कर्म :गांधीनगर और लसूड़िया के दो मामले सामने आए :केस दर्ज

इंदौर। इंदौर के गांधीनगर और लसूड़िया थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के दो मामले सामने आए हैं। दोनों मामलों में महिलाओं की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।डेढ़ साल तक संबंध, फिर शादी से किया इनकारगांधीनगर थाना पुलिस के मुताबिक 42 वर्षीय महिला की शिकायत पर गुरदाखेड़ी, हातोद निवासी शाहरुख पुत्र अजमेरी खान के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। महिला ने बताया कि फरवरी 2025 में गांधीनगर से राऊ जाते समय उसकी आरोपी से पहचान हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच संबंध बने। महिला का आरोप है कि शाहरुख शादी का वादा कर उसके घर आता रहा। करीब एक साल बाद जब उसने शादी की बात की तो आरोपी ने इनकार कर दिया, गाली-गलौज और मारपीट की। बाद में उसका नंबर भी ब्लॉक कर दिया। इसके बाद महिला ने अपने पति और बेटी को पूरी बात बताई और थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment