शराबी पति ने पत्नी से की मारपीट,8 दिन बाद मौत

उज्जैन। महिदपुर-खेड़ाखजूरिया के बीच 30 जनवरी को बाइक सवार कनीराम पिता तेजाराम 28 साल निवासी ग्राम खूरचिनया प्रताप महिदपुर को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। कनीराम गंभीर घायल हुआ था, जिसे महिदपुर से उज्जैन रैफर किया गया था। परिजन उपचार के लिये आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज लेकर आये थे। जहां 8 दिनों तक चले उपचार के दौरान रविवार रात मौत हो गई। चिमनगंज थाना पुलिस ने सोमवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा। उपचार के दौरान मौत का मामला नीलगंगा थाना क्षेत्र के निजी अस्पताल से भी सामने आया है। ग्राम दोंता जागरी के रहने वाले जुझार पिता गोपालसिंह ने रविवार को जहरीला पदार्थ खा लिया था, जिसकी उपचार के दौरान मौत होने पर नीलगंगा थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया।
चारधाम मंदिर के पास गौंड बस्ती में रहने वाली आरती गौड़ के साथ रविवार रात पति रजीव ने बुरी तरह मारपीट की। आरती के घायल होने पर उसे उपचार के लिये अस्पताल लाया गया। जहां आरती ने बताया कि पति ई-रिक्शा चलता है और शराब पीने का आदी है। नशा कर घर लौटा है और आये दिन विवाद करता है। अस्पताल की ओर से आरती के साथ हुई मारपीट की सूचना पुलिस को दी गई है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment