ब्यावरा। राजगढ़ जिले के ब्यावरा शहर में नाबालिक बालिकाओं के साथ छेड़खानी करने वाले आरोपी निक्की सेन, अभय राजपूत के खिलाफ मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। इस दौरान पुलिस के द्वारा आरोपियों का ब्यावरा शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए जुलूस भी निकाला गया। जुलूस के दौरान आरोपी बोले जुर्म करना पाप है पुलिस हमारे बाप है…
Read MoreCategory: स्थानीय समाचार
हटाए गए मतदाताओं की सूची चस्पा की
जगोटी। जगोटी के चारों मतदान केंद्रों पर हटाए गए मतदाताओं की सूची बीएलओ, सुपरवाइजर सहित दोनों राजनीतिक दलों के बीएल ए की उपस्थिति में मतदान केंद्रों पर चस्पा की गई। इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों के समक्ष हटाए गए नामों का वाचन किया गया।। इस दौरान चारों मतदान केंद्रों के बीएलओ ममता राजपूत, आशा बैरागी, शंकरलाल यादव, राकेश प्रजापति, सुपरवाइजर संतोष प्रजापति, कांग्रेस पार्टी के अनंत शर्मा, रजनीश तिवारी, आरिफ तंवर, संदीप आंजना, भाजपा के सुमेरसिंह ठाकुर भागवंता बाई सोनी, विष्णु बैरागी, आलोक ढुंडाले सहित पंच गण मौजूद थे।
Read Moreखटीक समाज द्वारा सांसद अनिल फिरोजिया का किया भव्य स्वागत
बड़नगर। उज्जैन आलोट संसदीय क्षेत्र के सांसद अनिल फिरोजिया के खटीक समाज का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनित होने पर बड़नगर खटीक समाज, कल्याण संघ एवं मालवा खटीक सेना के संयुक्त तत्वाधान में उज्जैन निजी निवास स्थान पर पहुंचकर आतिशबाजी, पुष्पमाला, साफा, शाल एवं श्रीफल तथा मिठाई खिलाकर कर भव्य स्वागत कर बधाई दी गई। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ पीरुलाल खींची, अध्यक्ष पूनमचंद कायस्थ, सचिव प्रेम कुमार खींची, कोषाध्यक्ष चंद्रलाल भारती, मांगीलाल चंदेल, बंशीलाल खोईवाल, नारायण बागड़ी, फकीरचंद सोलंकी, श्यामलाल चंदेल, सुंदरलाल चावला, योगेश भारती, सतनारायण सोलंकी, सुनील चंदेल, बाबूलाल…
Read Moreजन्मोत्सव की शोभायात्रा में जयकारों की गूँज
सुसनेर। सर्वधर्म सदभाव के साथ विभिन्न धर्मों के धार्मिक सरोकार से जुड़ी नगरी सुआनगर सुसनेर में संयम और सहनशीलता के प्रतिमूर्ति जैन धर्म के तेईसवें तीर्थंकर एवं श्रावकों के आइकॉन भगवान पार्श्वनाथ के जन्मोत्सव की ही चर्चा चहुंओर रही। मौका था जैनधर्म के 8वें तीर्थंकर भगवान चंद्रप्रभु एवं 23वंं तीर्थकर भगवान पार्श्वनाथ का जन्म एवं तप कल्याणक दिवस एवं रथयात्रा व श्री 1008 श्री आदिनाथ,भरत एवं बाहुबली भगवान का महामस्काभिषेक महोत्सव जैन धर्मावलंबियों द्वारा भक्तिभाव एवं जयकारो की गुज के बीच मना। नगर के इतवारिया बाजार स्थित अतिशयकारी श्री 1008…
Read Moreभगवान को किया मंदिर जी में विराजित, खशबू जैन ने दी भजनों की प्रस्तुति
सुसनेर। को भगवान के जन्मोत्सव के बाद मंगलवार को त्रिमुर्ति मंदिर से रथ में विराजित भगवान को बैड बाजे के साथ पुन:दिगंबर जैन बडा मंदिर जी में विराजित किया गया। इस दौरान जगह-जगह समाजजनों के द्वारा भगवान की आरती एवं पूजन की गई। शुक्रवारिया बाजार में दिनेश जैन गुडवाला एवं परिवार के द्वारा भगवान की पूजन की गई। भगवान के जन्मोत्सव के अवसर पर सोमवार की रात्रि में त्रिमुर्ति दिगंबर जैन मंदिर में भजन संध्या में गायक कलाकार खशबू जैन की भजन प्रस्तुति ने वातावरण को भक्तिरस में सराबोर कर…
Read Moreसरस्वती शिशु विद्या मंदिर सुसनेर में लेफ्टिनेंट विजय सिसोदिया का सम्मान
सुसनेर। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मंगलवार को विद्यालय के पूर्व छात्र लेफ्टिनेंट विजय सिंह सिसोदिया का भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। ग्राम ननोरा निवासी लेफ्टिनेंट सिसोदिया ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद पर चयनित होकर आॅल इंडिया स्तर पर तृतीय रैंक प्राप्त की है तथा उनकी पदस्थापना मणिपुर में हुई है। कार्यक्रम में प्रबंध समिति के अध्यक्ष प्रदीप बजाज, सचिव अशोक कुमार श्रीवास्तव, पूर्व आचार्य विजय कुमार भावसार, संस्था प्राचार्य सुनील सोनी, समस्त आचार्यगण एवं विद्यालय के भैया-बहिन उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्य…
Read Moreव्यापमं घोटाले में 10 आरोपियों को पांच साल का कारावास
ब्रह्मास्त्र इंदौर इंदौर की विशेष सीबीआई अदालत ने सोमवार को व्यापमं घोटाले से जुड़े पटवारी भर्ती परीक्षा-2008 में फर्जीवाड़ा करने के दोषी पाए गए 10 आरोपियों को 5-5 साल की सश्रम कारावास की सजा सुनाई। कोर्ट ने प्रत्येक आरोपी पर 3 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। व्यापमं घोटाला मध्य प्रदेश के सबसे बड़े भर्ती और प्रवेश परीक्षा घोटालों में से एक रहा है। इसमें मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) द्वारा कराई गई कई परीक्षाओं में व्यापक स्तर पर नकल, फर्जी दस्तावेजों का उपयोग और अवैध चयन जैसे…
Read More-अंतत: भारतीय किसान संघ के साथ सिंहस्थ क्षेत्र के किसानों का संघर्ष रंगलाया, देर रात सिंहस्थ क्षेत्र लैंड पुलिंग योजना निरस्त
-किसान संघ ने कहा आदेश की प्रति भेजी,फोन पर जानकारी दी, प्रशासनिक स्तर पर पुष्टि नहीं उज्जैन। सिंहस्थ लैंड पुलिंग योजना के मामले में अंतत: भारतीय किसान संघ के साथ सिंहस्थ क्षेत्र के 17 गांवों के किसानों का संघर्ष रंग लाया है। मध्यप्रदेश सरकार ने मंगलवार रात नगर तथा ग्राम निवेश अधिनियम 1973 की धारा-52 (1) (ग) के तहत लोक हित में उज्जैन विकास प्राधिकरण की प्रस्तावित नगर विकास स्कीम क्रमांक 8, 9, 10 एवं 11 को प्रतिसंहरित कर पूर्ण रूप से निरस्त करने के आदेश जारी किया है। इसकी प्रशासनिक…
Read Moreविहिप, बजरंगदल ने निकाली हिंदू शौर्य जागरण मशाल यात्रा
गुना। विश्व हिंदू परिषद, बजरंगदल द्वारा हिंदू शौर्य जागरण मशाल यात्रा गत देर शाम सीसीआई पार्क आंबेडकर भवन चौराहा से निकली गई। यहां से प्रारंभ होकर हनुमान चौराहा, तेलघानी चौराहा, जयस्तंभ चौराहा से होकर लक्ष्मीगंज शास्त्री पार्क पर पर यात्रा का समापन हुआ। जिसमें दीपक भार्गव प्रांत सह प्रचार प्रसार प्रमुख, सुरेश शर्मा प्रांत सत्संग प्रमुख, विभाग संगठन मंत्री वीर सिंह, विभाग मंत्री दिलीप सिंह कुशवाह, जिला मंत्री राकेश शर्मा, जिला सहमति राजेंद्र सिंह कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण ओझा, जिला से मंत्री रामप्रसाद मार साहब, जिला संयोजक बृजेश प्रजापति, नगर…
Read Moreगौरवशाली क्षण श्री दादा लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित
खाचरोद। मध्य प्रदेश मलखंब एसोसियन के द्वारा (प्रथम) राज्य स्तरीय ग्रामीण मलखंब खेल प्रतियोगिता श्री जय महावीर व्यायाम शाला माधवपुरा (रुणीजा) जिला उज्जैन द्वारा प्रतियोगिता आयोजित की गई,इस अवसर पर श्री मध्य प्रदेश मलखंब एसोसियन के द्वारा गुरु श्री कल्याण प्रसाद जी शर्मा के शिष्य श्री लक्ष्मीनाथ व्यायाम शाला संचालक श्री प्रहलाद जी शर्मा दादा को 51000 रुपए एवं गुरु श्री रामलाल जी खामोरिया के शिष्य श्री सिद्धू पहलवान सागीत्रा जी 51000 रुपए की राशि लाइफटाइम अवॉर्ड से सम्मानित किया गया इस अवसर पर राष्ट्रीय एवं मध्य प्रदेश मलखंब एसोसियन…
Read More