ब्यावरा में निकली स्वदेशी अपनाओ यात्रा, स्थानीय उत्पादों के उपयोग का दिया संदेश

ब्यावरा। ब्यावरा नगर में कन्फेडरेशन आॅफ आॅल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) एवं स्वदेशी जागरण मंच के संयुक्त तत्वावधान में ह्लस्वदेशी अपनाओ यात्राह्व निकाली गई। यह यात्रा प्रदेशभर में आयोजित की जा रही है, जिसके क्रम में आज ब्यावरा नगर में इसका आगमन हुआ। यात्रा का स्वागत मध्यप्रदेश शासन के राज्य मंत्री नारायण सिंह पंवार द्वारा किया गया। इस अवसर पर नगर के व्यापारी बंधु, स्वदेशी जागरण मंच के कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। मंत्री सहित सभी उपस्थितजनों ने स्वदेशी जागरण रथ के साथ ब्यावरा के मुख्य बाजारों…

Read More

विश्व ध्यान दिवस पर सुसनेर थाने में पुलिस हार्टफूलनेस प्रोग्राम आयोजित

सुसनेर। विश्व ध्यान दिवस के अवसर पर थाना परिसर में पुलिस विभाग द्वारा हार्टफूलनेस मेडिटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस जवानों के मानसिक स्वास्थ्य, एकाग्रता एवं कार्यकुशलता को बढ़ावा देना रहा। इस अवसर पर एसडीओपी देवनारायण यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ थाना प्रभारी केशर राजपूत सहित थाना स्टाफ एवं पुलिस जवानों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान ध्यान, प्राणायाम एवं मानसिक संतुलन से जुड़े अभ्यास कराए गए, जिससे तनावमुक्त होकर सकारात्मक सोच विकसित करने पर जोर दिया गया। एसडीओपी देवनारायण यादव ने कहा…

Read More

अटलजी की जन्म शताब्दी एवं वीर बाल दिवस पर कार्यक्रम होंगे

गुना। प्रदेश की डॉ मोहन यादव के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के सेवा और विकास के दो वर्ष प्रदेश के हर नागरिक के विकास और प्रगति का नया आयाम है और सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से प्रदेश के हर वर्ग के लोग लाभान्वित हो रहे हैं। ये बात सम्मेलन के भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार ने बमौरी में आयोजित विधानसभा स्तरीय सम्मेलन में उपस्थित कार्यकतार्ओं को संबोधित करते हुए कही। शासन की हर योजनाओं की जानकारी अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचे व लाभ…

Read More

जल संरक्षण आने वाली पीढ़ी को संरक्षण देना जैसा कार्य करेगा

तराना। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद ब्लॉक समन्वयक संदीप मालवीय नवांकुर संस्था मोहिनी सेवा समिति/ देशोत्थान शिक्षा समिति तराना द्वारा समिति ने बनाया 15 बोरियों का बंधान।मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के माध्यम से जल संरक्षण अभियान के अंर्तगत 15 बोरी का बंधान बनाया गया।इस अवसर पर जन अभियान परिषद विकासखंड समन्वयक संदीप मालवीय ने कहा कि जल संरक्षण के लिए बोरी बंधान से कूप आदि रिचार्ज होते हे। बोर रिचार्ज पशुओं पंक्षियो के लिए पीने का पानी उपलब्ध होता है एवं खेतों के लिए भी यह उपयोगी है इस प्रकार के…

Read More

कनेक्टिविटी का मॉडल बनेगा इंदौर मेट्रोपॉलिटन, रैपिड रेल, मेट्रो से जुड़ेगा हर जिला

ब्रह्मास्त्र इंदौर इंदौर-उज्जैन मेट्रोपॉलिटन रीजन (आईयूएमआर) देश में कनेक्टिविटी का एक बेहतर मॉडल बनकर सामने आएगा। इस पूरे एरिया को इसी तरह प्लान किया गया है कि देश के बड़े शहरों से ये रेल, बस और हवाई यातायात के जरिए सीधे जुड़े और इसका फायदा सभी 6 जिलों के 70 लाख आबादी को फायदा मिले। इसके लिए रैपिड रेल ट्रांजिट सिस्टम, मेट्रो, वंदे भारत के अलावा ग्रीन लाइन बसों का प्रस्ताव है, जो सभी जिलों को कवर करते हुए आसपास के राज्यों के बड़े शहरों से जोड़ेंगी। विशेषज्ञों के मुताबिक,…

Read More

495 हेक्टेयर घना जंगल रेल लाइन के लिए कटेगा

चोरल में जहां बाघ के 37 पगमार्क मिले, वहीं 49 हेक्टे. जंगल काटने की तैयारी ब्रह्मास्त्र इंदौर इंदौर वन मंडल की चोरल रेंज में वन्य जीवों की गणना में बाघों के 37 और तेंदुओं के 89 पगमार्क मिले हैं। यह संख्या यहां की चारों रेंज में सर्वाधिक है। हालांकि इस क्षेत्र में बाघों के मूवमेंट की यह खुशी अधिक दिनों तक नहीं रहेगी। अगले साल यहां का 495 हेक्टेयर घना जंगल रेल लाइन के लिए काट दिया जाएगा। इसमें 2.50 लाख से ज्यादा पेड़ कटने की आशंका है। यानी बाघ…

Read More

इंदौर-उज्जैन में अरावली कराता है बारिश, सेंट्रल में होने से भोपाल पर मानसून ज्यादा मेहरबान

  उज्जैन। मध्यप्रदेश में अगर पहाड़ नहीं होते तो लोग बारिश को तरस जाते। सुनने में अटपटा लग रहा है, लेकिन सच है। दरअसल, राजस्थान से लेकर उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश के 3 पहाड़ बारिश कराते हैं। राजस्थान के अरावली से लेकर उत्तर में विंध्याचल और सतपुड़ा पर्वत मध्यप्रदेश में मानसून को लॉक करते हैं। इन्हीं पहाड़ों की वजह से मध्यप्रदेश में बारिश होती है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश बता चुके है कि आखिर प्रदेश में कहीं कम तो कहीं ज्यादा बारिश क्यों होती है?। इन पहाड़ों का इससे…

Read More

सिंहस्थ का काम बगैर मापदंड के बन रहे चौराहा चौराहा निर्माण में चक्रम काम -मनमर्जी की चौराहा गोलाई,मानक ताक पर, दुर्घटनाओं की आशंका

उज्जैन । सिंहस्थ के लिए रोड चौडीकरण का काम तो हो रहा है लेकिन इस काम में बगैर मापदंड के ही चौराहा निर्माण मनमर्जी से किया जा रहा है। मानक ताक पर होने से चौराहों की गोलाई न होने से चौराहा निर्माण में चक्रम काम चल रहा है। इससे भविष्य में इन चौराहों एवं तिराहों पर दुर्घटनाओं की आशंका बन रही है। सिंहस्थ के लिए चौडीकरण के साथ सडकों का निर्माण किया जा रहा है। विक्रमादित्य प्रशासनिक भवन से देवास रोड मार्ग फोरलेन कर दिया गया है। इस मार्ग पर…

Read More

रदा में करणी सेना एवं सर्व समाज परिवार का जनक्रांति आंदोलन आंदोलनकारी मांग पर अडिग, खचा-खच भरा स्टैडियम – अध्यक्ष की मांग- प्रशासन लिखित में दे मजिस्ट्रियल जांच का भरोसा,भारी सुरक्षा व्यवस्था

हरदा । अपनी 21 सूत्री मांगों को लेकर करणी सेना परिवार का जनक्रांति आंदोलन हरदा के नेहरू स्टेडियम में  देर शाम समाचार लिखे जाने तक लगातार जारी है। आंदोलन में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए हैं, इसे जिले के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा आंदोलन बताया जा रहा है। बड़ी संख्या में जुटी भीड़ से माहौल पूरी तरह आंदोलनमय बना हुआ है।आंदोलन स्थल नेहरू स्टैडियम खचाखच भरा हुआ है। यहां तक की आंदोलनकारी हजारों की संख्या में बाहर भी मौजूद हैं। कडी सुरक्षा की व्यवस्था की…

Read More

पांच साल पुराने विवाद में महिला पर हमला,नहीं बची जान

पांच साल पुराने विवाद में महिला पर हमला उज्जैन। खेत को लेकर पांच साल पहले हुए विवाद में शुक्रवार-शनिवार रात  परिवार के लोगों ने अपनी भाभी कमलाबाई पति प्रहलादसिंह राठौर पर लाठी-घूंसों से हमला कर दिया। कमलबाई को गंभीर चोंट लगने पर उपचार के लिये उज्जैन चरक अस्पताल लाया गया है। घायल कमलाबाई राठौर निवासी ग्राम रूदाहेडा ने बताया कि 2020 में पति के चचेरे भाई से खेत को लेकर विवाद हुआ था। मामला थाने पहुंचने पर पुलिस ने क्रास प्रकरण दर्ज किया था। उसी विवाद में समझौते का दबाव…

Read More