सारंगपुर। मकर संक्रांति पर्व में अब महज 19 करीब शेष है। प्रशासन ने पूर्व में खतरनाक चाइनीज मांझा को प्रतिबंधित किया है। पुलिस व प्रशासन इस आदेश को लेकर लगातार अनदेखी कर रही है। करीब सप्ताह भर पहले प्रशासन की टीम ने सिर्फ एक बार बाजार में दुकानों की जांच कर खानापूर्ति कर ली है। बाजार में अभी भी चोरी-छुपे चाइना मांझा की बिक्री हो रही है। चाइना मांझा को लेकर सीएमओ ज्योति सुनहरे एवं पुलिस द्वारा पतंग दुकानों की जांच की गई थी। इसके बाद से अब तक इसको…
Read MoreCategory: स्थानीय समाचार
क्रिसमस व रजत जयंती समारोह मनाया
बड़नगर। सेंट थॉमस हायर सेकेंडरी स्कूल में क्रिसमस समारोह व स्कूल प्रबंधक फादर थॉमस के फादर बनने के 25 वर्ष पूर्ण होने पर रजत जयंती समारोह बड़े हर्ष उल्हास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्कूल प्रबंधक फादर थॉमस, अध्यक्ष उप प्रबंधक फादर सिन्स, प्राचार्या मोली टॉमी, उप प्राचार्या सिस्टर ग्रेसी व सिस्टर लुसियस मंचसीन थे। कार्यक्रम की शुरूआत प्रार्थना नृत्य के साथ की गई। स्वागत भाषण सिस्टर ग्रेसी ने दिया। संचलन शिक्षक मनीष निगम ने किया। स्कूल प्रबंधक फादर थॉमस के फादर बनने के रजत जयंती समारोह…
Read Moreयुवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत
इंगोरिया। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्याम जी टेलर का प्रथम बार नगर आगमन पर विधायक जितेंद्र उदय सिंह जी पंड्या के नेतृत्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा इंगोरिया मंडल द्वारा सोमनाथ रेस्टोरेंट के सामने पुष्प हारों द्वारा भव्य स्वागत किया गया । इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी उज्जैन जिला ग्रामीण के महामंत्री राकेश जी यादव, युवा मोर्चा महामंत्री भवानी सिंह देवड़ा, जिला पंचायत सदस्य राम प्रसाद पंड्या , मंडल अध्यक्ष इंद्रपाल सिंह पंड्या, युवा मोर्चा अध्यक्ष विजेंद्र सिंह चावड़ा, भोम सिंह पवार, लखन जी चौधरी,…
Read Moreएमएसएमई प्रोत्साहन योजना से हरसिद्धि भदोरिया ने स्थापित की प्लास्टिक ड्रम निर्माण इकाई
ब्यावरा। एमएसएमई प्रोत्साहन योजना के तहत तहसील नरसिंहगढ़ निवासी श्रीमती हरसिद्धि भदोरिया ने जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के सहयोग से स्थापित प्लास्टिक ड्रम निर्माण इकाई की स्थापना की। श्रीमती हरसिद्धि भदोरिया बताती है कि उन्होंने इस परियोजना में लगभग चार करोड़ रुपए का निवेश किया है। साथ ही वह स्थानीय 10 बेरोजगार लोगों को रोजगार उपलब्ध करवा रही है। उन्होंने बताया कि यह योजना न केवल मेरे उद्यम के विकास में सहायक सिद्ध हुई है। बल्कि क्षेत्र में रोजगार सृजन और औद्योगिक गतिविधियों को भी बढावा दे रही है।
Read Moreगर्भगृह के पट खुलते ही पुजारियों ने भगवान महाकाल का श्रृंगार उतारकर विधिवत पंचामृत पूजन किया, जिसके बाद कपूर आरती संपन्न हुई
उज्जैन/ विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में शनिवार तड़के भस्म आरती के लिए मंदिर के कपाट खोले गए। गर्भगृह के पट खुलते ही पुजारियों ने भगवान महाकाल का श्रृंगार उतारकर विधिवत पंचामृत पूजन किया, जिसके बाद कपूर आरती संपन्न हुई।जटाधारी महाकालेश्वर भगवान को भांग, चंदन, रजत चंद्र मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर दिव्य श्रृंगार किया गया। त्रिनेत्रधारी भगवान महाकाल को चंदन अर्पित किया गया, वहीं नंदी जी का स्नान, ध्यान और पूजन भी विधिपूर्वक संपन्न हुआ।इसके पश्चात भगवान महाकाल का जल से अभिषेक किया गया। फिर दूध, दही,…
Read Moreमहाकालेश्वर मंदिर समिति ने 27 दिसंबर से 5 जनवरी तक प्रोटोकॉल दर्शन व्यवस्था बंद कर दी है। इस दौरान सिर्फ वीवीआईपी श्रद्धालुओं को ही प्रोटोकाल मिलेगा।
उज्जैन / महाकालेश्वर मंदिर समिति ने 27 दिसंबर से 5 जनवरी तक प्रोटोकॉल दर्शन व्यवस्था बंद कर दी है। इस दौरान सिर्फ वीवीआईपी श्रद्धालुओं को ही प्रोटोकाल मिलेगा। जनप्रतिनिधि, ज्यूडिशियली, अधिकारी, पत्रकार, साधु संत, शंकराचार्य, महामंडलेश्वर को मिलने वाली प्रोटोकॉल व्यवस्था को 5 जनवरी तक के लिए बंद कर दिया है। जबकि आम श्रद्धालुओं के लिए सामान्य या सशुल्क 250 रुपए देकर शीघ्र दर्शन की व्यवस्था यथावत रहेगी। मंदिर समिति ने एक हफ्ते पहले भी मंदिर की व्यवस्थाओं को बदला था। जिसमें भस्म आरती की अनुमति सिर्फ ऑफलाइन कर दी…
Read Moreज्जैन आलोट संसदीय क्षेत्र के सांसद अनिल फिरोजिया स्वयं सड़क पर उतरकर ट्रैफिक संभालते दिखे। उन्होंने मौके पर लोगों को समझाइश दी और गलत जगह खड़े वाहनों को हटवाकर यातायात को सुचारू कराया।
उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के बीच यातायात व्यवस्था को सुचारू करने के लिए एक अनोखा दृश्य सामने आया। उज्जैन आलोट संसदीय क्षेत्र के सांसद अनिल फिरोजिया स्वयं सड़क पर उतरकर ट्रैफिक संभालते दिखे। उन्होंने मौके पर लोगों को समझाइश दी और गलत जगह खड़े वाहनों को हटवाकर यातायात को सुचारू कराया।दरअसल, सिंहस्थ को ध्यान में रखते हुए शहर के कई हिस्सों में सड़कों का चौड़ीकरण और विस्तारीकरण कार्य तेजी से चल रहा है। इन निर्माण कार्यों के कारण कई मार्गों पर यातायात का दबाव बढ़ गया है, जिससे…
Read Moreलैंड पुलिंग का विरोध करने वालों पर बर्बरता की कहानी बयां करने वाली प्रदर्शनी देख किसानों के आंसू निकले बेटे को ले जाने का विरोध करने वाली मां का मंगलसूत्र तक तोडा… -चित्रों को देखकर किसान नेताओं ने इसे बर्बरता की पराकाष्ठा निरूपित किया
उज्जैन। किसानों के संघर्ष के सामने अंतत: लैंड पुलिंग योजना टीडीएस 8,9,10,11 सरकार को निरस्त करना पडी । इसके आदेश जारी किए गए। इससे पूर्व पिछले एक साल में योजना का विरोध करने वाले किसानों पर बर्बरता की पराकाष्ठा को सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में आए किसानों ने देखा तो उनके आंसू निकल गए। प्रदर्शनी में बेटे को ले जाने का विरोध करने वाली चककमेड निवासी मां का वर्दीधारियों ने मंगलसूत्र तक तोड दिया था। सम्मेलन स्थल पर बडे फ्लेक्स पर 400 फोटो के रूप में प्रदर्शनी का अवलोकन…
Read Moreदुष्कर्म करने वाले को आजीवन करावास की सजा
उज्जैन। बड़नगर तहसील के खोप दरवाजा पर रहने वाले बबलेश पिता मांगीलाल केवट को न्यायालय ने दुष्कर्म के मामले में आजीवन करावास की सजा सुनाई है। मीडिया सेल प्रभारी भारतसिंह केनल ने बताया कि बड़नगर कस्बे में रहने वाली 3 बच्चों की मां को आरोपी बबलेश ने अपने घर बुलाकर उसके लड़के के लिये रिश्ता बताने की बात कहीं थी। महिला अपने बेटे के लिये लड़की का फोटो देखने बबलेश के घर पहुंची तो उसने जबरदस्ती बलात्कार करते हुए मोबाइल से वीडियो बना लिया था। जिसे वायरल करने की धमकी…
Read Moreखुसूर-फुसूर अब तनाव दे रहा चौडीकरण…
खुसूर-फुसूर अब तनाव दे रहा चौडीकरण… महाआयोजन की तैयारी को लेकर शहर के अनेक मार्ग चौडीकरण के दायरे में हैं। कई मार्गों पर इसकी कार्रवाई शुरू हुए महीनों हो चुके हैं और कुछ पर काम प्रारंभिक स्थिति में है। चौडीकरण के लिए ठेके के तहत 300-300 मीटर के काम को ही खोला जा रहा है उसके बाद भी 300 मीटर में ही महीनों बाद भी बूरे हाल हैं। नालियां नहीं बन पा रही है पोल शिफ्टिंग के काम भी इन्हीं हालातों में है। कार्य में देरी से कई प्रमुख मार्ग…
Read More