उज्जैन।नागदा के सिगड़ी 95 स्थित एक होटल में रविवार को ईसाई समाज की प्रार्थना सभा के दौरान विवाद हो गया। स्थानीय हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने सभा के दौरान धर्मांतरण का आरोप लगाया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। 70 लोग कर रहे थे प्रार्थना-जानकारी के अनुसार, सिगड़ी 95 होटल में पिछले एक वर्ष से हर सप्ताह यह प्रार्थना सभा आयोजित की जा रही थी। इसका संचालन नागदा के पाडल्या रोड क्षेत्र में संचालित एक कोचिंग संस्थान से जुड़े लोगों द्वारा किया जाता है।…
Read MoreCategory: स्थानीय समाचार
फिर बढ़ी ठंड,कोहरे की चादर में लिपटा शहर: रात का तापमान 2 डिग्री कम हुआ, अब पारा 9 डिग्री पर; जनजीवन प्रभावित
उज्जैन। उज्जैन में गुरुवार को एक बार फिर ठिठुरन बढ़ गई। रात के तापमान में 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, जिससे ठंड का असर तेज हो गया। बीती रात उज्जैन का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। सर्द हवाओं के चलते लोगों को दो दिन की राहत के बाद फिर कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा।सुबह से ही उज्जैन शहर घने कोहरे की चादर में लिपटा रहा। नानाखेड़ा, इस्कॉन मंदिर क्षेत्र, कोठी रोड, ऋषिनगर और महानंदा नगर सहित कई इलाकों में दृश्यता बेहद कम रही।…
Read Moreकार डिवाइडर से टकराई:राजस्थान के 11 लोग घायल, 2 की हालत गंभीर
इंदौर। तेजाजी नगर क्षेत्र में बुधवार–गुरुवार की दरमियानी रात करीब 3 बजे एक सड़क हादसा हो गया। यहां राजस्थान के लोगों से भरी एक बोलेरो कंट्रोल खोकर डिवाइडर से जा टकराई, जिससे 11 लोग घायल हो गए।हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सभी घायलों को उपचार के लिए एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार को बचाने में यह हादसा हुआ। तेजाजी नगर पुलिस के मुताबिक यह घटना ब्रिज के पास हुई। देर रात राजस्थान से आ रही…
Read Moreइंदौर क्राइम ब्रांच ने 513 ग्राम एमडी ड्रग जब्त की:ग्राहक बनकर पुलिस ने सौदा तय किया 3 आरोपी गिरफ्तार
इंदौर। क्राइम ब्रांच ने 513 ग्राम एमडी ड्रग जब्त की है इंदौर में इसकी कीमत करीब 3 हजार रुपए प्रति ग्राम बताई जा रही है। क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपियों को सौदा करने के लिए बुलाया, इसके बाद उन्हें मौके से पकड़ लिया।डीसीपी राजेश त्रिपाठी के मुताबिक, क्राइम ब्रांच की टीम ने निखिल वदानिया, निवासी मंदसौर, मुकेश धनगर उर्फ बबलू, निवासी मंदसौर, और कमलेश गायरी, निवासी राजस्थान को गिरफ्तार किया है। आरोपी ड्रग सप्लाई करने का काम करते थे। जब वे बाइक से माल लेकर पहुंचे और क्राइम ब्रांच…
Read Moreआबकारी विभाग राजगढ़ की कार्रवाई भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त
राजगढ़-ब्यावरा। राजगढ़ जिले में विशेष अभियान के तहत कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी रीतेश लाल एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी शैलेंद्र वर्मा एवं दिलीप कुमार भादे के नेतृत्व में जिले मे अवैध मदिरा के निर्माण, धारण, संग्रहण, विक्रय व परिवहन के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अवैध मदिरा बरामद कर कार्यवाही की गई। ब्यावरा वृत्त प्रभारी दीपक राजपूत द्वारा वृत्त ब्यावरा क्षेत्र के ग्राम मानकी, नापानेरा कंजर अड्डा, नेताहाड़ी, सुठालिया, तोड़ी, गंगाहोने, भावास, तलावली, पहाड़गढ रोड, मऊ पठार एवं अन्य संदिग्ध स्थलो…
Read Moreउपखण्ड स्तरीय राहत समिति की बैठक आयोजित की गई
महिदपुर। कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) महिदपुर में उपखण्ड स्तरीय राहत समिति की बैठक आयोजित हुई। जिसमें अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) महिदपुर समिति अध्यक्ष अजय हिंगे एवं अन्य सदस्यगण जेंडेन लिंगजेरप्पा, तहसीलदार संतुष्टि पाल समिति के अशासकीय सदस्य अरुण बुरड़, बाबुलाल थावलिया, कैलाश वर्मा सहित सदस्यगण, विभागीय मण्डल संयोजक बी.एल. परमार उपस्थित थे। बैठक में आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा शासन के नियमानुसार विधायक दिनेश जैन बोस की अनुशंसा पर अनुसूचित जाति एवं जन जातियों वर्ग के व्यक्तियों को राहत राशि स्वीकृत की गई है। विगत माह में महिदपुर क्षेत्र के 5…
Read Moreपंजाबी समाज में हर्षोल्लास के साथ लोहड़ी पर्व संपन्न
तराना। पंजाबी समाज द्वारा लोहड़ी पर्व का आयोजन स्थानीय पंजाबी समाज धर्मशाला में अत्यंत उत्साह, उमंग एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ किया गया। इस अवसर पर समाजजनों ने अपने-अपने घरों सहित शहर की विभिन्न कॉलोनियों में लोहड़ी जलाकर पर्व की परंपरा का निर्वहन किया।सायंकाल सभी समाजजन पंजाबी समाज भवन में एकत्रित हुए, जहाँ ढोल-नगाड़ों की गूंज और लोकगीतों के मधुर स्वरों से वातावरण पूर्णत: उत्सवमय हो गया। लोहड़ी की पावन अग्नि के चारों ओर परिक्रमा करते हुए तिल, मूंगफली एवं फुल्ली अर्पित की गई तथा परंपरा के अनुसार सुख-समृद्धि, खुशहाली…
Read Moreखेलो एमपी यूथ गेम्स: विकासखंड स्तरीय चयन स्पर्धा आयोजित
सुसनेर। मध्यप्रदेश खेल एवं युवा कल्याण विभाग के निदेर्शानुसार आगर-मालवा जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी शक्ति राऊत के निर्देशन में खेलो एमपी यूथ गेम्स के अंतर्गत मंगलवार को विकासखंड स्तरीय चयन स्पर्धा का आयोजन सुसनेर में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विकासखंड खेल युवा समन्वयक सोनू पाटीदार के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सुसनेर भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ. सौरभ जैन, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं सांसद प्रतिनिधि मुकेश हरदेनिया, पार्षद युगल किशोर परमार, भाजपा युवा मीडिया प्रभारी दीपक जैन, भाजपा युवा मंत्री लखन…
Read Moreइंदौर में चाइनीज मांझे की चपेट में आए 4 लोग
ब्रह्मास्त्र इंदौर इंदौर में चाइनीज मांझे से बुधवार को कुछ ही घंटों में चार लोग चपेट में आ गए। पहला हादसा भंवरकुआं इलाके में हुआ, जहां बाइक से जा रहे एक युवक का चाइनीज मांझे से गला कट गया। सड़क पर खून बहने लगा। उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराय गया है। हेमराज रविन्द्र चौरसिया के रूप में घायल की पहचान हुई है। हेमराज रविंद्र चौरसिया, 115 चांदमारी ईंट का भट्टा का निवासी है। वह पेट्रोल पंप पर काम करता है। वहां से छुट्टी हो गई थी…
Read More23 मौतों के बाद भागीरथपुरा में हर तरफ काम
ब्रह्मास्त्र इंदौर भागीरथपुरा में दूषित जल ने 23 लोगों की जिंदगी छिन ली। कई लोग आज भी इस दूषित पानी के कारण अस्पताल में भर्ती है, जबकि 3 लोग अभी भी वेंटिलेटर पर हैं। सैकड़ों लोग अस्पताल में अपना इलाज करा चुके हैं। अब भागीरथपुरा में नर्मदा और ड्रेनेज का काम तेजी से किया जा रहा है। हालांकि इस काम के चलते रास्ते उबड़-खाबड़ जरूर हो गए है, लेकिन लोगों को उम्मीद है कि इस काम से उनके यहां हुई त्रासदी से मुक्ति मिल जाएगी। इधर, गुरुवार को इस मामले…
Read More