रतलाम।गैस एजेंसियों पर पड़ रही भीड़ के कारण काफी दिक्कत हो रही है। बुकिंग न होने के कारण ग्राहक डीलरों पर ही गुस्सा निकाल रहे हैं, धमकी दे रहे हैं। कभी-कभी अभद्र व्यवहार भी कर रहे हैं। कुछ कर्मचारियों ने काम छोड़ दिया है। अगर यह स्थिति रही तो हमें शटर लगाना पड़ सकता है। हमारी जांच जिस भी प्रकार की करनी है, वह थोडी स्थिति सामान्य होने के बाद कर कर लें, हम उसमें आपका पूरा सहयोग करेंगे।यह मांग रतलाम गैस डीलर एसोसिएशन रतलाम शहर ने एडीएम डॉ. शालीनी…
Read MoreCategory: स्थानीय समाचार
छात्राओं के साथ घूमने आए छात्र की पिटाई:रेलवे स्टेशन के बाहर हिंदूवादी संगठन ने पीटा: वीडियो वायरल
उज्जैन।उज्जैन रेलवे स्टेशन पर एक धर्म विशेष के छात्र को हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने जमकर पीट दिया। घटना का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें कार्यकर्ता युवक से नाम पता पूछने के बाद उसकी पिटाई करते नजर आ रहे हैं।घटना शुक्रवार शाम की बताई जा रही है। जहां एक छात्र शेख अमन सतना से तीन छात्राओं के साथ उज्जैन रेलवे स्टेशन पर आया था। यहां पर हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं को सूचना लगने पर पहले उन्होंने छात्र से बात की। इस दौरान उसने बताया कि दोस्त के साथ उज्जैन घूमने…
Read Moreवाहन की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत: नशे में धुत्त वाहन चालक ने मारी टक्कर, पत्नी-एक बच्चा घायल
उज्जैन ।शनिवार शाम सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई, जबकि पत्नी और एक बच्चा घायल हो गए। घटना शनिवार शाम आगर नाका क्षेत्र में हुई, जब एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।परिवार शामगढ़ से उज्जैन स्थित अपने ससुराल आ रहा था। रमजान के चलते ईद से पहले परिजनों से मिलने के लिए वे शाम करीब 4 बजे घर से निकले थे।नशे में वाहन चला रहा था चालक-शाम लगभग 7 बजे जब वे उज्जैन के आगर नाका क्षेत्र में पहुंचे, तभी एक अज्ञात वाहन ने…
Read Moreशादी समारोह में 4.80 रुपए भरा बैग चोरी: स्टेज पर चढ़कर नाबालिग ले गया नकदी, ; पुलिस को सांसी गैंग पर शक
इंदौर।इंदौर के बाणगंगा क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान नाबालिग ने लाखों रुपए से भरा बैग चोरी कर लिया। घटना के दो दिन बाद पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिले हैं, जिनमें एक नाबालिग बैग लेकर जाता दिखाई दे रहा है। फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।इस मामले में पुलिस को राजगढ़-ब्यावरा की सॉसी गैंग पर भी संदेह है, जो पहले भी इस तरह की वारदातों को अंजाम दे चुकी है। शिकायत के बाद शनिवार को वीडियो के आधार पर पुलिस ने मामला…
Read Moreसड़क हादसे में बाइक फिसलने से ठेकेदार की मौत:मुनिबाबा आश्रम के पास मिला बेहोश,
इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र में बाइक फिसलने से एक ठेकेदार की मौत हो गई। घायल हालत में मिलने के बाद परिजन उसे घर ले आए थे, लेकिन शनिवार शाम को तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।बाणगंगा पुलिस के मुताबिक रामनगर निवासी पूनमचंद (30) पुत्र मोहन साहू की शनिवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। वह मकान निर्माण का काम करता था और नरवल क्षेत्र में अपनी साइट पर गया था।मुनिबाबा आश्रम के पास मिला बेहोश- परिवार के अनुसार नरवल से लौटते समय…
Read Moreचरक भवन के पास बिजली के तारों में लगी आग
उज्जैन। शासकीय चरक भवन के पास सीएमएचओ कार्यालय के सामने शनिवार शाम बिजली के तारों में आग लग गई। पोल पर विद्युत डीपी भी लगी थी, आग की लपटे देख लोग दहशत में आ गये। इस दौरान क्षेत्र की बिजली भी गुल हो गई। आगजनी की खबर मिलने पर बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंच गये थे। गनीमत रही कि बड़ा हादसा नहीं हुआ। पूर्व में भी चरक भवन के पास से गुजर रहे बिजली के तारों में फाल्ट होने के मामले सामने आ चुके है। यहां डीपी लगी…
Read Moreखुले स्थानों पर नशा करने तीन युवकों को पकड़ा,युवक से मारपीट
उज्जैन। धार्मिक नगरी में खुले स्थानों पर नशा करना प्रतिबंधित है। ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार धरपकड़ अभियान चलाया जाता है और कार्रवाई की जाती है। जीवाजीगंज थाना पुलिस ने गश्त के दौरान शुक्रवार-शनिवार रात 52 क्वार्टर के सामने खेत किनारे गांजे का नशा करते पवन पिता बसंतीलाल चंदेल निवासी ग्राम पुरीखेड़ा भैरवगढ़ को पकड़ा। उसके पास से गांजे की पुड़िया, चीलम माचिस जप्त कर मादक पदार्थ का सेवन करने की धारा 8/27 में प्रकरण दर्ज किया। इसी प्रकार नीलगंगा थाना पुलिस ने धन्नालाल की चाल से निलेश…
Read Moreछात्राओं के साथ उज्जैन आये मुस्लिम युवक की पिटाई -हिन्दू संगठन ने रेलवे स्टेशन के पास घेराबंदी कर पकड़ा
उज्जैन। रेलवे स्टेशन परिसर में शुक्रवार शाम हिन्दूवादी संगठन ने युवक को घेर लिया और नाम-पता पूछने के बाद उसकी पिटाई कर दी। युवक 3 छात्राओं के साथ उज्जैन आया था। मामले में जीआरपी युवक और छात्राओं से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि सतना का रहने वाल शेख अमन भोपाल में अध्ययन करता है। वह साथ में पढ़ाई करने वाली 3 हिन्दू छात्राओं के साथ उज्जैन घूमने आया था। इस बात की खबर हिन्दू संगठन को लगी तो युवक की तलाश शुरू की गई। शेख अमन…
Read Moreहिरासत में आया सफाईकर्मी पर तलवार तानने वाला युवक -गीला-सूखा कचरा अलग करने पर हुआ था विवाद
उज्जैन। फाजलपुरा में शनिवार सुबह गीला-सूखा कचरा अलग करने की बात पर एक युवक ने सफाईकर्मी के साथ मारपीट कर तलवार तान दी थी। घटनाक्रम के बाद पुलिस को शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने चंद घंटे में आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। जिसके खिलाफ मारपीट और शासकीय कार्य में बाधा का प्रकरण दर्ज किया गया है। नगर निगम द्वारा शहर में कचरा कलेक्शन का काम किया जाता है। सफाईकर्मी प्रतिदिन शहर में घरों से कचरा कलेक्शन करते है। शुक्रवार सुबह सफाई कर्मी कचरा गाड़ी के साथ फाजलपुरा…
Read Moreगरोठ मार्ग पर हादसा, 11 साल के मासूम की मौत -घायल माता-पिता, भाई का मेडिकल कॉलेज में उपचार
उज्जैन। गरोठ-उज्जैन मार्ग पर शुक्रवार देर शाम सड़क हादसा हो गया। बाइक सवार परिवार को पीछे से आये अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। घटना के 11 साल के मासूम की मौत हो गई। माता-पिता और भाई घायल हुआ। जिन्हे उपचार के लिये आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया। चिमनगंज थाना एसआई दिनेश भट ने बताया कि आगररोड स्थित शराब दुकान से कुछ दूरी पर उज्जैन-गरोठ फोरलेन पर बाइक सवार परिवार के चार लोगों को पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। सूचना मिलने पर पुलिस…
Read More