शराब के साथ पकड़ाये युवक के पास मिली नकली पिस्टल -धमकाने के लिये करता था उपयोग, बाइक की गई जप्त

उज्जैन। बाइक सवार के पास अवैध शराब होने की खबर मिलने पर उसे गिरफ्तार करने के लिये पुलिस ने नाकाबंदी की। युवक को पकड़ा गया तो शराब के साथ उसके पास से पिस्टल बरामद हुई, जो नकली होना सामने आई। भाटपचलाना थाना प्रभारी सत्येन्द्रसिंह चौधरी ने बताया कि मंगलवार-बुधवार रात खबर मिली थी कि रूनिजा की ओर से बाइक क्रमांक एमपी 11 एमडब्ल्यू 7892 पर सवार युवक झोले में शराब छुपाकर भाटपचलाना की ओर आ रहा है। युवक को पकड़ने के लिये एएसआई शैतानसिंह डिंडोर, प्रधान आरक्षक हरगोविंदसिंह, आरक्षक जीवन…

Read More

बुकिंग के सात दिन बाद भी गैस सिलेंडर डिलेवरी नहीं, एजेंसी पहुंचे तो धमकाया

उज्जैन।गैस किल्लत के चलते एजेंसी संचालकों की मनमानी भी सामने आने लगी है। कुछ लोगों को ​बुकिंग कराने के एक सप्ताह बाद तक सिलेंडर की डिलेवरी नहीं हो सकी। पूछताछ करने पर एजेंसी से भी स्पष्ट जवाब नहीं दिया जा रहा है। इसलिए टेलीफोन ​का रिसीवर ही अलग रख दिया। मामले को लेकर नई सड़क स्थित गैस एजेंसी पर बहसबाजी की स्थिति बनने लगी है। यहां तक कि लोगों को पुलिस कार्रवाई की धमकी दे रहे हैं।28 चौड़ी गली निवासी ने बताया कि मैंने 11 मार्च को सिलेंडर की बुकिंग…

Read More

भूतड़ी अमावस्या पर श्रद्धालुओं की भीड़:शिप्रा घाट और 52 कुंड में हो रहा स्नान, पितरों की मुक्ति की मान्यता

उज्जैन। बुधवार को भूतड़ी अमावस्या पर शिप्रा नदी के रामघाट और केडी पैलेस में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। मान्यता है कि इस दिन शिप्रा नदी में डुबकी लगाने से पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है और कष्ट दूर हो जाते हैं। साथ ही केडी पैलेस स्थित 52 कुंड में स्नान करने से बुरी आत्माओं से मुक्ति मिलती है। 52 कुंड में बुधवार सुबह से ही मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के ग्रामीण इलाकों से आए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। बड़ी संख्या में महिला-पुरुष…

Read More

लव-जिहाद पर संघ ने बताया संस्कारों का अभाव:मालवा प्रांत संघचालक बोले- परिवार टूटे, इसलिए बढ़ रहे मामले,

इंदौर।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने प्रयागराज महाकुंभ मेले में मालाएं बेचकर चर्चा में आई मोनालिसा की लव मैरिज के मामले पर प्रतिक्रिया दी है। संघ ने इसे “संस्कारों के अभाव” से जुड़ा विषय बताते हुए परिवारों की भूमिका पर जोर दिया है।मालवा प्रांत संघचालक डॉ. प्रकाश शास्त्री ने कहा कि मोनालिसा “मालवा प्रांत की बेटी ही नहीं, बल्कि पूरे देश की बेटी है” और इस तरह के मामलों को समाज के लिए चिंतनीय बताया। उन्होंने कहा कि यदि परिवार बच्चों को सही संस्कार दें, तो ऐसे घटनाक्रम सामने नहीं आएंगे।संस्कारों…

Read More

EV चार्जिंग के दौरान घर जला, 8 मौतें:4 घायल; घर के डिजिटल लॉक नहीं खुले; लोग अंदर फंसे रह गए

इंदौर।इंदौर में इलेक्ट्रिक कार (टाटा पंच) में चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई, जिसने तीन मंजिला मकान को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में रबर कारोबारी मनोज पुगलिया, उनकी गर्भवती बहू सिमरन सहित 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल हैं।मारे गए लोगों में से 6 मनोज के रिश्तेदार थे, जो मंगलवार को बिहार के किशनगंज से आए थे। घटना बुधवार तड़के 3.30 से 4 बजे के बीच बंगाली चौराहे के पास ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी की है।पुलिस के अनुसार, कार से घर…

Read More

इंदौर में होगी अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक

डॉ. मोहन भागवत होंगे शामिल, अक्टूबर-नवंबर माह में देश के सभी प्रांतों से 450 कार्यकर्ता आएंगे ब्रह्मास्त्र इंदौर आरएसएस की सबसे महत्वपूर्ण होने वाली अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक इस साल इंदौर में होगी। अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक अक्टूबर-नवंबर माह में आयोजित होगी। इस बैठक में अखिल भारतीय कार्यकारिणी सहित देश के सभी प्रांतों से 450 कार्यकर्ता आएंगे। बताया जा रहा है कि इस बैठक में शामिल होने संघ प्रमुख मोहन भागवत एक दिन पहले ही इंदौर आ जाएंगे। बैठक में साल 2026-27 की निर्धारित वार्षिक योजना…

Read More

इंदौर में कार चार्जिंग के दौरान लगी आग, 7 लोगों की मौत

3 झुलसे, घर में रखे 4 सिलेंडर फटने से पूरा इलाका दहला, घर का एक हिस्सा ढहने से अंदर सो रहे लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला ब्रह्मास्त्र इंदौर इंदौर के बंगाली चौराहे के पास एक कॉलोनी में बुधवार सुबह करीब 4 बजे भीषण हादसा हो गया। एक मकान में इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग के दौरान हुए शॉर्ट सर्किट ने आग लग गई, जिसमें जलकर 7 लोगों की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों और शुरूआती जांच के अनुसार, पुगलिया परिवार के घर के बाहर देर रात इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग पर…

Read More

शासकीय कर्मचारियों का डिजिटल डाटा तैयार किया जाएगा

ब्रह्मास्त्र उज्जैन पूरे प्रदेश के साथ ही उज्जैन जिले में भी साढ़े सात लाख शासकीय कर्मचारियों का डिजिटल डाटा तैयार किया जाएगा। इसमें प्रत्येक कर्मचारी की जॉइनिंग से लेकर पदस्थापना (ट्रांसफर, पोस्टिंग) और सेवानिवृत्ति तक का रिकॉर्ड सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) के पास रहेगा। मध्य प्रदेश में 6,77,397 नियमित कर्मचारी हैं। इसके अलावा संविदा कर्मचारी भी हैं। अभी तक सरकार के पास कर्मचारियों के सर्विस रिकॉर्ड संबंधी डाटा एक जगह नहीं है। सामान्य प्रशासन विभाग ने एमपी स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम के माध्यम से मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली का एक…

Read More

उज्जैन में कार-ट्रक की टक्कर भाजपा नेता समेत 3 की मौत

ब्रह्मास्त्र उज्जैन उज्जैन में तेज रफ्तार स्विफ्ट कार और आयशर ट्रक की टक्कर में भाजपा नेता समेत तीन लोगों की मौत हो गई। एक गंभीर घायल है। घायल और शव करीब आधे घंटे तक दुर्घटनाग्रस्त कार में ही फंसे रहे। मौके पर इकट्?ठा हुए लोगों ने गेट तोड़कर उनको बाहर निकाला। हादसा उज्जैन-नागदा रोड पर उन्हेल टोल नाके से 5 किलोमीटर पहले गोयला बुजुर्ग गांव में हुआ। कार में आगे की सीट पर बैठे उज्जैन भाजपा के जीवाजी गंज मंडल उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा उर्फ रिंकू (45) और देवेंद्र जोशी (47)…

Read More

शराब के साथ जहर मिलाकर पीने वाले युवक की मौत ,  बीमार बुजुर्ग की मौत

शराब के साथ जहर मिलाकर पीने वाले युवक की मौत उज्जैन। झारड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम मुंडला सौंधिया में रहने वाले श्याम पिता जुवानसिंह ने सोमवार को शराब के साथ मिलकर जहर पी लिया था। उसे बाथरूम में बेसुध हालत में मां करणबाई ने देखा तो परिजनों की मदद से उपचार के लिये उज्जैन निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां मंगलवार तड़के श्याम की मौत हो गई। मामले में माधवनगर थाना पुलिस ने सूचना मिलने पर पोस्टमार्टम कराया। परिजनों ने बताया कि श्याम 2 बच्चों का पिता था और मजदूरी करने के…

Read More