दैनिक अवंतिका उज्जैन। ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में जून 2021 में खुदाई के दौरान निकले एक हजार साल पुराने परमार कालीन मंदिर के अवशेषों को मिलाकर अब प्राचीन मंदिर का पुनर्निर्माण होगा। यह निर्माण पुरातत्व विभाग द्वारा किया जाएगा। पिछले साल पुरातत्व विभाग ने इसके लिए 65 लाख रुपए की स्वीकृति दी थी। लेकिन टेंडर प्रक्रिया में ठेकेदारों की रुचि नहीं होने के कारण काम शुरू नहीं हो सका था। अब विभाग ने खुद निर्माण का दायित्व लिया है। पुरातत्व विभाग भोपाल के अधिकारी डॉ. रमेश यादव ने बताया निर्माण सामग्री…
Read MoreCategory: स्थानीय समाचार
जगतगुरु श्री रामानुजाचार्य जयंती पर रामानुजकोट से निकला चल समारोह – घोड़े, बग्घी, बैंड के साथ रथ में सवार हो दर्शन देने निकले भगवा
दैनिक अवंतिका उज्जैन। आद्य जगतगुरु भाष्यकार श्री रामानुजाचार्य स्वामी के जन्मोत्सव पर शुक्रवार को रामघाट मार्ग स्थित श्री रामानुजकोट आश्रम से पीठाधीश्वर स्वामी श्री रंगनाथाचार्य जी महाराज, युवराज स्वामी श्री माधव प्रपन्नाचार्य जी महाराज के सानिध्य में चल समारोह निकाला गया। आश्रम के प्रबंधक पंडित आत्माराम शर्मा ने बताया कि चल समारोह में घोड़ों पर बटुक सवार होकर ध्वज लेकर निकले तो बघ्गी में संत, भगवान के चित्र आदि थे। बैंड के साथ संत-महंत, आश्रम के बटुक व भक्तगण बड़ी संख्या में भक्ति करते हुए, भजनों पर झूमते-गाते हुए निकले। सुबह 8 से…
Read Moreउज्जैन: महाकाल मंदिर में शंकराचार्य जयंती पर हुआ विशेष पूजन
उज्जैन: महाकाल मंदिर में शंकराचार्य जयंती पर हुआ विशेष पूजन उज्जैन, 02 मई 2025 – आद्य जगद्गुरु शंकराचार्य जयंती के अवसर पर श्री महाकालेश्वर मंदिर के सभामंडप स्थित श्री चंद्रादित्येश्वर महादेव मंदिर परिसर में विशेष पूजन संपन्न हुआ। पूजन में खजुराहो से सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, एकात्मता न्यासधाम के न्यासी श्री मुकुल कानिटकर, उज्जैन उत्तर विधायक अनिल जैन कालूखेड़ा और भाजपा शहर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने भाग लिया। आद्य गुरु शंकराचार्य की प्रतिमा का विधिवत पूजन श्री आशीष पुजारी व श्री विकास पुजारी द्वारा मंत्रोच्चार के…
Read Moreशाजापुर: अंतिम यात्राओं के कारण चीलर नदी पुलिया पर जाम, डिप्टी कलेक्टर और एसपी भी फंसे
शाजापुर: अंतिम यात्राओं के कारण चीलर नदी पुलिया पर जाम, डिप्टी कलेक्टर और एसपी भी फंसे शाजापुर में शुक्रवार दोपहर मां राजराजेश्वरी मंदिर के सामने चीलर नदी पर बनी संकरी पुलिया पर दो अंतिम यात्राओं के कारण लंबा जाम लग गया। करीब आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा, जिसमें डिप्टी कलेक्टर और एसपी यशपाल सिंह राजपूत भी 15 मिनट तक फंसे रहे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। नगर पालिका अध्यक्ष प्रेम जैन ने बताया कि पुलिया के चौड़ीकरण का प्रस्ताव पहले ही शासन को भेजा जा चुका…
Read Moreकलेक्टर श्री रोशन कुमार सिंह ने घाटों का नाव से किया निरीक्षण
कलेक्टर श्री रोशन कुमार सिंह ने घाटों का नाव से किया निरीक्षण — उज्जैन जिले के कलेक्टर श्री रोशन कुमार सिंह द्वारा शहर के प्रमुख घाटों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने लालपुर, भूखी माता घाट, रामघाट और ऋण मुक्तेश्वर घाट का जायज़ा नाव में बैठकर लिया। निरीक्षण का उद्देश्य घाटों की स्वच्छता, सुरक्षा व्यवस्था, तथा आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं का आंकलन करना था। श्री सिंह ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि घाटों की नियमित सफाई, प्रकाश व्यवस्था तथा जल सुरक्षा के प्रबंध और भी प्रभावी…
Read Moreमोनेस्ट्रा वेरिगेटेड व कन्ना लिली की डिमांड सबसे अधिक, कलात्मक कटिंग वाले पौधे बने पसंद
ब्रह्मास्त्र पं. राहुल शुक्ल. उज्जैन समय के साथ शौकीन लोगों की पसंद भी बदल चुकी है। बागवानी के शौकिन लोग आज इंडोर प्लांटेशन के द्वारा अपने ड्राइंगरूम को नित नए आयाम दे रहे हैं। जहां पूर्व में मनीप्लांट व एरिका पाम या रबर का पौधा बैठक की शोभा बढ़ाता रहा वहीं आज के युवा अपनी बैठक मे कलात्मक पौधों को जगह दे रहे हैं। पत्तियों में प्राकृतिक कटिंग व डिजाइन – इंडोर पौधे आकार में प्राय: छोटे ही होते हैं जो बैठक कक्ष या आफिस की शोभा मे चार…
Read Moreकार से लोगों को टक्कर मारने वाला पकड़ाया, बोला-जरा सी कट लगने पर एक्टिवा सवार पत्थर फेंकने लगा, भीड़ से डर गया था
ब्रह्मास्त्र इंदौर इंदौर के सदर बाजार इलाके में मामा-भांजे की दरगाह के सामने एक टैक्सी ड्राइवर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। आरोप है कि टैक्सी ड्राइवर ने बीजेपी से जुड़े एक व्यक्ति पर कार चढ़ाने की कोशिश की। पुलिस पूछताछ में ड्राइवर ने बताया कि वह कार लेकर निकल रहा था, तभी एक्टिवा सवार को कट लग गया, जिसके बाद वह व्यक्ति विवाद करने लगा और कार पर पत्थर फेंक दिए। जिससे वह डर गया और कार लेकर भागना पड़ा। कार को घर से थोड़ी दूरी पर छिपाकर…
Read Moreबीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा उज्जैन पहुंचे महाकाल मंदिर में शंकराचार्य का किया पूजन
ब्रह्मास्त्र उज्जैन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा और एकात्मधाम के न्यासी मुकुल कानिटकर शुक्रवार को उज्जैन पहुंचे। दोनों ने महाकाल मंदिर में दर्शन के बाद आद्य जगद्गुरु शंकराचार्य जयंती के अवसर पर श्री शंकराचार्य जी का पूजन किया। हर साल शंकराचार्य जयंती वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाई जाती है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना भी की जाती है। आद्य जगद्गुरु शंकराचार्य जयंती के अवसर पर श्री महाकालेश्वर मंदिर के सभामंडप में स्थापित शंकराचार्य मंदिर में खजुराहो से सांसद…
Read Moreजैन मुनि की आज्ञा पर मां-पिता ने दिलाया संथारा, तीन साल की वियाना को ब्रेन ट्यूमर था, संथारा लिया, 10 मिनट में निधन
ब्रह्मास्त्र इंदौर ब्रेन ट्यूमर से जूझ रही इंदौर के जैन परिवार की बालिका वियाना ने मात्र 3 वर्ष 4 माह और 1 दिन की आयु में संथारा ले लिया। संथारा लेने के 10 मिनट बाद ही उसने प्राण त्याग दिए। वियाना की मां वर्षा ने बताया- ह्यजनवरी में ब्रेन ट्यूमर का पता चला। मुंबई में आॅपरेशन के बाद भी हालात नहीं सुधरे। 21 मार्च को हम वियाना को राजेश मुनि महाराज के पास ले गए। उन्होंने कहा- इसका एक रात गुजारना भी मुश्किल है। संथारा करा देना चाहिए। इसके बाद…
Read Moreबिजली विभाग के ट्रांसफार्मर को डम्पर ने किया क्षतिग्रस्त, चलती सीएनजी आटो में लगी आग
उज्जैन। चिंतामण गणेश थाना क्षेत्र के ग्राम देवराखेड़ी में शासकीय स्कूल के पास बिजली विभाग का ट्रांसफार्मर लगा हुआ था। बुधवार शाम तेजगति से आये डम्पर ने पोल और ट्रांसफार्मर को टक्कर मार कर क्षतिग्रस्त कर दिया। ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने पर क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। चालक डम्पर लेकर मौके से भाग निकला था। मामले की जानकारी विद्युत मंडल के अधिकारियों को लगी तो मौके पर पहुंचे। ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने पर लाखों का नुकसान हुआ था। जिसके चलते बिजली विभाग की ओर से अनिल पिता ज्ञानगिरी द्वारा शासकीय संपत्ति…
Read More