गर्भवती महिलाओं को किया परेशान:ड्रम -गाड़ियों से रोका रास्ता, चार महीने तक पुलिस खामोश, हाईकोर्ट ने दिए आदेश

इंदौर।चार माह तक शिकायतों पर कोई कार्रवाई न होने से परेशान एक गर्भवती महिला ने हाईकोर्ट की शरण ली। मामले की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने थाना मल्हारगंज पुलिस को शिकायत पर विधिसम्मत कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।मामला पंचकुइया रोड, रामनगर क्षेत्र का है। यहां रहने वाली महिला ने आरोप लगाया है कि पड़ोस में रहने वाले उमेश जरवाल, दिनेश जुनवाल, महेश जुनवाल और गायत्री जुनवाल पिछले कई महीनों से उसके परिवार को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं।रास्ता रोककर करते हैं परेशान-महिला के एडवोकेट   के…

Read More

जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत गुड़ी पड़वा पर्व पाले पर चामला नदी की पूजा अर्चना की

बड़नगर। जल गंगा संवर्धन 2026 अंतर्गत पूरे प्रदेश में 19 मार्च से 30 जून तक अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें नगर पालिका परिषद बड़नगर में जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 का शुभारंभ 19 मार्च गुरुवार गुड़ी पड़वा नववर्ष को विधायक जितेंद्र उदयसिंह पंड्या द्वारा चामला नदी की पूजा अर्चना कर पाला डैम पर किया गया। तत्पश्चात विधायक पंड्या द्वारा पुरानी टंकी परिसर के समीप नवीन प्याऊ का शुभारंभ किया गया । इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अभय टोंग्या, नगर पालिका उपाध्यक्ष अनिता सतीश वर्मा, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष…

Read More

विक्रमादित्य नाट्य मंचन एवं सूर्य उपासना कार्य- क्रम के पश्चात हिंदू नववर्ष पर दी शुभकामनाएं

  शुजालपुर। नव संवत्सर 2083 का नगर में गुरूवार को भव्य रूप में स्वागत किया गया। हिन्दू नववर्ष के पहले दिन सूर्योदय के साथ ही सैकड़ों की संख्या में नागरिकों ने सूर्यदेव को नमन करते हुए अर्ध्य चढ़ाया। इस कार्यक्रम में सुबह लगभग 6 बजे उच्च शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार सहित बडी संख्या में महिलाएं व पुरूष दुर्गा दरबार के समीप एकत्रित हुए। जिन्होने संयुक्त रूप से सूर्यदेव को जल अर्पण करते हुए नववर्ष की बेला में सुख समृद्घि व शांति की कामना की। इसके उपरांत कीर्तन करते हुए प्रभात…

Read More

घाट की सफाई कर जल गंगा संवर्धन अभियान की शुरूआत

जीरापुर। मध्य प्रदेश शासन द्वारा प्रदेश के जल स्रोतों के रखरखाव, साफ-सफाई, सौंदर्यकरण एवं संरक्षण के उद्देश्य से जल गंगा संवर्धन अभियान की शुरूआत की गई है। इसी क्रम में 19 मार्च को चैत्र नवरात्रि और नववर्ष के अवसर पर नगर परिषद जीरापुर द्वारा छापी बांध घाट की साफ-सफाई कर अभियान का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक हजारीलाल दांगी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ नगर परिषद के जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने घाट की सफाई कर अभियान की शुरूआत की। इस दौरान जल स्रोतों के संरक्षण…

Read More

विहिप ने आरोग्य की कामना के साथ नीम मिश्री का किया वितरण

ब्यावरा। हिन्दू नववर्ष गुड़ी पड़वा के अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा स्थानीय पीपल चौराहे पर स्टॉल लगाकर सामाजिक सद््भाव और आरोग्य की कामना के साथ एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। परंपरानुसार पीपल चैराहे पर स्टॉल लगाया गया, जहां मंदिर दर्शन के लिए पहुंच रहे। श्रद्वालुओं तथा कामकाज के लिए निकलने वाले नागरिकों को नीम और मिश्री का वितरण किया गया। कार्यकर्ताओं ने लोगों को मंगल तिलक लगाकर नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दी। परंपरानुसार पीपल चौराहा वर्षो से इस आयोजन का केन्द्र रहा है, जहां समाजजन उत्साहपूर्वक शामिल…

Read More

तेल की शॉर्टेज के नाम पर बड़ा उछाल, 10 रु. किलो भाव बढ़े

उज्जैन। 15 दिन में तेल 1 किलो 10 रुपए बढ़कर अब बाजार में 158 से 160 रुपए प्रतिकिलो के भाव पर बिकने लगा है। सोयाबीन तेल 15 किलो 2 दिन में 40 रुपए बढ़कर 2420 रुपए हो गया।तेल कारोबारी के अनुसार यह समय व्यापार का होने से आम खरीदारों को दाम अधिक चुकाना पड़ रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल के भरपूर भंडार और ओवरफ्लो की स्थिति है, लेकिन जहाज पर रोक और जमाखोरी को बढ़ावा मिलने से भाव में बड़ी तेजी लाई जा रही है। इधर, उज्जैन मंडी में…

Read More

महानिर्वाणी अखाड़े के महंत का इस्तीफा:6 साल पहले संभाली थी गादी, स्वास्थ्य कारणों का दिया हवाला

उज्जैन।उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर स्थित महानिर्वाणी अखाड़े के महंत गादीपति विनीत गिरी महाराज ने गुरुवार को पद से इस्तीफा दे दिया। महाकाल मंदिर में महंत की पदवी से इस्तीफे की खबर के बाद चर्चाओं को दौर शुरू हो गया। विनीत गिरी ने इस्तीफे की खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि लगातार अस्वस्थ होने के चलते अखाड़े को इस्तीफा भेजा है। लेकिन अब तक अखाड़े ने इस पर कोई भी निर्णय नहीं लिया है।6 साल पहले संभाली थी गादी-करीब 6 साल पहले 13 मार्च को महाकाल मंदिर स्थित महानिर्वाणी अखाड़े की…

Read More

कर्ज से परेशान वाहन मालिक ने फांसी लगाई:पत्नी भजन में गई थी, बेटी ने दरवाजे से झांककर देखा पिता का शव

इंदौर।इंदौर के रामानंद नगर इलाके में कर्ज के दबाव से परेशान एक वाहन मालिक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय घर पर बच्चे मौजूद थे, जबकि पत्नी भजन में गई हुई थी। लौटने पर पत्नी को घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई।किश्त नहीं भर पाने से था परेशान, बैंक का था दबाव- चंदन नगर थाना पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान दुलीचंद (43) पिता कालूराम राठौर के रूप में हुई है। दुलीचंद ने वाहन खरीदने के लिए लोन लिया था, लेकिन पिछले…

Read More

EV हादसा… 12 लोगों से पूछताछ: पुगलिया के बेटे और पत्नी के होंगे बयान, शॉर्ट सर्किट से हादसा मान रही पुलिस

इंदौर। ब्रजेश्वरी एनएक्स स्थित अर्हम विला में हुए भीषण अग्निकांड में पुगलिया परिवार के करीब 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद पुलिस ने बुधवार और गुरुवार को एक दर्जन से अधिक लोगों के बयान दर्ज किए। वहीं, मनोज पुगलिया की पत्नी सुनीता, बेटे सौरभ और सबसे छोटे भाई के बयान शुक्रवार को लिए जा सकते हैं।शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि मामले की गहन जांच के लिए विशेष दल भी सक्रिय हो सकता है। एडीशनल डीसीपी अमरेन्द्र…

Read More

उज्जैन के सरकारी कर्मचारियों के लिए खुश खबरी …तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ा

उज्जैन। उज्जैन जिले के सरकारी कर्मचारियों के लिए यह खुश खबरी ही होगी कि सूबे की मोहन यादव सरकार  ने  अपने कर्मचारियों को तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने का ऐलान किया है। इस ऐलान के बाद जिले के कर्मचारियों के चेहरे पर खुशी देखी जा रही है। कर्मचारियों को 4,185 से लेकर 38,070 रुपए तक एरियर मिलेगा, वहीं उनकी सैलरी में हर महीने 465 से 4,230 रुपए तक की बढ़ोतरी तय मानी जा रही है। राज्य सरकार ने बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता अप्रैल के वेतन के साथ देने का निर्णय…

Read More