ऋणमुक्तेश्वर मार्ग पर पलटा आटो, 2 महिला घायल

उज्जैन। उत्तरप्रदेश के देव प्रयागराज से केसरवानी परिवार शुक्रवार को धार्मिक यात्रा पर उज्जैन पहुंचे था। दिन में महाकाल दर्शन करने के बाद शाम 4 बजे रिक्शा में सवार होकर काल भैरव मंदिर दर्शन के लिये जा रहे थे। ऋणमुक्तेश्वर मार्ग पर परिवार के चार सदस्यों से भरा रिक्शा अचानक पलटी खा गया। घटनाक्रम देख लोग मदद के लिये पहुंचे। रिक्शा में सवार मीना देवी पति स्व. रामबाबू 58साल और प्रिंसी पति रंजीत केसरवानी 35 साल को ज्यादा चोंट लगी थी। दोनों को उपचार के लिये चरक अस्पताल पहुंचाया गया।…

Read More

चिंतामण मंदिर के पास मिली 9 साल की बालिका

उज्जैन। चिंतामण गणेश मंदिर शकुंतला गेट के पास मिली 9 साल की बालिका को सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। चिंतामण थाना एसआई चुन्नीलाल माले ने बताया कि एक बालिका अकेली बदहवास हालत में मंदिर के आसपास घूम रही थी। लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची और बालिका को थाने लाकर पूछताछ की गई तो उसने गौतमपुरा में बहन-जीजा के रहने की जानकारी दी। गौतमपुरा पुलिस की मदद से उसके बहन-जीजा का पता लगाया गया। जीजा से संपर्क होने पर सामने आया कि उसके माता पिता चिमनगंज थाने के…

Read More

नागदा में दिनदहाड़े युवक की चाकू मारकर हत्या -2 बाइक पर आये थे चार युवक, पुलिस ने लिया हिरासत में

उज्जैन। खाचरौद जेल में बंद दोस्त से मिलकर लौट रहे युवक को शुक्रवार दोपहर बाइक से आये चार बदमाशों ने चाकू मारकर गंभीर घायल कर दिया। युवक को जनसेवा अस्पताल ले जाया गया, जहां कुछ देर बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटनाक्रम के बाद मृतक के परिजनों ने आरोपियों के मकान तोड़ने और सख्त कार्रवाई की मांग रख विरोध दर्ज कराया। नागदा की दयानंद कालोनी में रहने वाला तरूण उर्फ कान्हा पिता हनुमान भाटी 24 साल अपने दोस्त मोहित रघुवंशी के साथ खाचरौद जेल में बंद निलेश पिता…

Read More

नों में यात्रियों के चोरी कर भाग निकलते थे बदमाश… बदमाशों से हिरासत में आने पर मिले 1.43 लाख के मोबाईल

उज्जैन। ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल चोरी करने वाले 3 बदमाशों को आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने संयुक्त कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार किया है। बदमाशों के पास से 13 मोबाइल मिले है। तीनों काफी समय से लम्बी दूरी की टेÑनों में वारदात को अंजाम दे रहे थे। नर्मदा एक्सप्रेस ट्रेन मेंं 2 दिन पहले आरपीएफ टीम सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर सर्चिंग कर रही थी। उसी दौरान ट्रेन में सवार एक संदेही युवक दिखाई दिया। जो आरपीएफ जवानों को देख भागने का प्रयास करने लगा। उसे चलती ट्रेन में पकड़ा गया…

Read More

कालिदास हॉस्टल में छात्र की कनपटी पर कर्मचारी ने रखी पिस्टल -विश्वविद्यालय प्रशासन और पुलिस तक पहुंचा मामला, छात्रों ने किया प्रदर्शन

उज्जैन। विक्रम विश्वविद्यालय के कालिदास हॉस्टल में शुक्रवार सुबह छात्र के साथ कर्मचारी द्वारा मारपीट की गई और कनपटी पर पिस्टल रख जान से मारने की धमकी दी। छात्र का शोर सुनकर अन्य छात्र पहुंचे तो कर्मचारी भाग निकला। मामला विश्वविद्यालय प्रशासन और माधवनगर पुलिस तक पहुंचा है। छात्रों ने कर्मचारी पर कार्रवाई के लिये प्रदर्शन किया। विक्रम विश्वविद्यालय से बीएससी एग्रीकल्चर तृतीय वर्ष का अध्ययन बिहार का रहने वाला छात्र व्यंकटेश आलोक कर रहा है। वह कालिदास हॉस्टल के रूम नम्बर 12 में रहता है। शुक्रवार सुबह हॉस्टल कर्मचारी…

Read More

अब लार्वा एवं मच्छरों के प्रकोप का आएगा दौर,मलेरिया के रोगी आएंगे सामने डबरों में लार्वा से पनपेंगे मच्छर,विभाग लगा रोकथाम में

  उज्जैन। मानसून के साथ ही संक्रमित बिमारियों की शुरूआत होना तय है। इस दौरान लंबे समय से जमा पानी में मच्छरों के लार्वा भी पनपेंगे और मलेरिया सहित डेंगू जैसे रोगों की शुरूआत होगी। शहरी क्षेत्र में बारिश के दौर में जगह-जगह भरे पानी के डबरों में मच्छरों के लार्वा पनपने का खतरा बढ़ गया है। मानसून की शुरुआत में ही जमा हो रहा पानी मच्‍छरजनित बीमारियों को निमंत्रण दे रहा है। शहर की घनी आबादी और निचली बस्तियों में जाम पड़ी नालियों, सड़क किनारे गड्डों और खाली जगहों…

Read More

घोषित रूप से नो व्हीकल जोन है,इतने सारे वाहन आ कहां से गए

दैनिक अवंतिका उज्जैन।  उज्जैन शहर में सैकड़ों ऐसी जगह है जो घोषित रूप से नो व्हीकल जोन है। लेकिन यहां हर समय सैकड़ों वाहन खड़े देखे जा सकते हैं। सवाल यह है कि जब नो-व्हीकल जोन है तो यहां इतने सारे वाहन आ कहां से गए। इसका जवाब जिम्मेदार तो नहीं देंगे लेकिन हम ही दे देते हैं। आपको बता दे कि जितने भी प्रमुख नोव्हीकल जोन बने हुए है वहां कोई वाहनों को रोकने वाला ही नहीं होता है। ऐसे में वाहन चालक नो-व्हीकल जोन में ही घूस जाते…

Read More

महाकाल पुजारी रमन त्रिवेदी का इंदौर में पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र ने किया सम्मान

उज्जैन। महाकाल मंदिर के पुजारी महर्षि पंडित रमन त्रिवेदी का इंदौर की द पार्क होटल में आयोजित कार्यक्रम में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड की ट्रॉफी से पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र, भजन सम्राट अनूप जलोटा ने सम्मान किया। इस अवसर पर साइबर सेल के आईजी वरुण कपूर  इंदौर के सांसद शंकर लालवानी भी विशेष रूप से मौजूद थे। पंडित त्रिवेदी को उनके द्वारा किए गए अनेक धार्मिक, सामाजिक कार्यों के लिए सम्मान प्रदान किया गया। उल्लेखनीय है कि इस मंच से पंडित त्रिवेदी के साथ ही भारत वर्ष की चुनिंदा हस्तियों…

Read More

महाकाल सवारी मार्ग पर अतिक्रमण पसरा आगे पाट पीछे सपाट के हाल प्रशासन के सामने आए -महाकाल के सामने ही अतिक्रमण करने से नहीं रोक पा रहे

  उज्जैन। गुरूवार को श्री महाकालेश्वर की सवारियों की तैयारियों को लेकर बैठक से सवारी मार्ग तक प्रशासन उतरा। इस दौरान सडक पर प्रशासन के सामने जो हाल आए हैं वे आगे पाट पीछे सपाट के रहे हैं। स्थिति यह रही है कि महाकाल से चौराहा तक के मार्ग पर आने वाली होटलों ने ही अस्थाई और स्थाई अतिक्रमण कर लिया है। महाकाल गेट के सामने की सडक तक नहीं बन सकी है। महाकाल की सवारी के लिए कुछ वर्ष पूर्व छोटी गलियों में जगदीश मंदिर के पास की गली…

Read More

इंदौर नगर निगम में फर्जी वसूली नोटिस का खुलासा, जांच के आदेश

📰 इंदौर नगर निगम में फर्जी वसूली नोटिस का खुलासा, जांच के आदेश इंदौर। नगर निगम में एक नया फर्जीवाड़ा सामने आया है, जिसमें अपर आयुक्त के फर्जी हस्ताक्षर से 7.5 लाख रुपए की वसूली का नोटिस भेजा गया। यह नोटिस निगम कार्यालय के लेटरहेड पर तैयार किया गया था, जिसमें विभाग का नाम और वैध हस्ताक्षर नहीं थे। मामला संदेहास्पद प्रतीत होने पर नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा ने जांच के आदेश दिए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह फर्जी नोटिस अशोक कुमार बत्रा, वरुण बत्रा और मयंक बत्रा…

Read More