उज्जैन। चिंतामण थाना क्षेत्र में शुक्रवार-शनिवार रात श्याम राधे होटल के बाहर बारात में ढोल पर नाचने की बात पर अभिषेक पिता नंदकिशोर पोरवाल 24 साल निवासी इंगोरिया का ग्राम सुनेड़ा के रहने वाले अभिषेक जयसवाल से विवाद हो गया। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि अभिषेक जयसवाल और उसके भाई ने मिलकर चाकू से अभिषेक पोरवाल पर हमला कर दिया। बारात में हुई चाकूबाजी से अफरा-तफरी मच गई। हमला करने वाले भाई भाग निकले। घायल को उपचार के लिये चरक अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसने बताया कि डीजे बज रहा…
Read MoreCategory: स्थानीय समाचार
देवास रोड स्थित तरणताल सुबह 6 से रात 10 बजे तक खुला रहेगा, अलग-अलग शिफ्ट व शुल्क तय महिला, पुरुष और परिवार के लिए अलग समय स्लॉट..नगर निगम ने सुविधाओं और नियमों के साथ शुरू किया संचालन
उज्जैन। देवास रोड स्थित अंतरराष्ट्रीय स्तर का आधुनिक स्विमिंग पूल (तरणताल) शहर के तैराक प्रेमियों के लिए शुरू कर दिया गया है। नगर निगम द्वारा तैराकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग शिफ्ट एवं शुल्क का निर्धारण किया गया है। निगम के अनुसार, 18 वर्ष से अधिक आयु के वयस्कों के लिए मासिक शुल्क 2000 रुपए और साप्ताहिक शुल्क 600 रुपए निर्धारित किया गया है, वहीं 3 से 18 वर्ष तक के बच्चों के लिए मासिक शुल्क 1500 रुपए एवं साप्ताहिक शुल्क 400 रुपए रखा गया है। तरणताल…
Read Moreझूलसाने वाली गर्मी का दौर,लू के थपेडों ने बेहाल किया पारा 43 डिग्री पर:सडकों पर पसरा सन्नाटा,जानवर भी ढूंढते रहे छांव -गर्मी एवं उमस ने रात का आराम छिना और दिन में चेन नहीं मिला
उज्जैन। शनिवार को झुलसाने वाली गर्मी का दौर देखा गया। लू के थपेडों के दौरान सडकों पर सन्नाटा पसरा रहा। इस दौरान जानवर भी छांव ढूंढते देखे गए । जहां ठंडक मिली जानवर वहीं जम गए। गर्मी एवं उमस ने रात का आराम छिन लिया और दिन में भयंकर गर्मी ने चैन नहीं लेने दिया। गर्मी के कारण आमजन जीवन पूरी तरह से प्रभावित देखा जा रहा है। दिन में अधिकतम तापमान 43 डिग्री को पार कर रहा है। पिछले कुछ दिनों से गर्मी की प्रचंडता बढती जा रही…
Read Moreमंदिरों के गर्भगृह में फोटो –विडियो शुटिंग पर प्रतिबंध महाकाल में वर्षों से लागू, मां बगलामुखी नलखेडा में अब प्रतिबंध लगा -क्षेत्र के प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं के आगमन एवं सुरक्षा के साथ मंदिर के गर्भगृह की पवित्रता कारण बने
उज्जैन। श्री महाकालेश्वर मंदिर में वर्षों पूर्व निजी व्यक्ति अथवा अन्य द्वारा गर्भगृह के भीतर किसी प्रकार की फोटो या वीडियो शूटिंग करना पूर्णतः वर्जित किया गया था। शुरूआत में इसे स:शुल्क किया गया था और बाद में मंदिर समिति के विडियो एवं फोटोग्राफर के माध्यम से ही किया गया। इसी तर्ज पर अब क्षेत्र के प्रमुख मंदिरों की प्रबंध समिति भी निर्णय ले रही है। हाल ही में मां बगलामुखी मंदिर नलखेडा में भी फोटो एवं विडियोग्राफी प्रतिबंधित कर दी गई है। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति ने करीब…
Read Moreखुसूर-फुसूर जीवदया के समय में क्रुरता…
खुसूर-फुसूर जीवदया के समय में क्रुरता… गर्मी के भीषण मौसम में इंसान तो जैसे तैसे बच रहा है। उसे ईश्वर प्रदत्त बौद्धिकता मिली हुई है। मूक जीवों के लिए यह दौर बहुत ही कठिन होता है। वे चाहे पशु हों या फिर पक्षी। ऐसे में भी शहरी क्षेत्रों में आवारा जानवरों के साथ क्रुरता की स्थिति बराबर बनी हुई है। दया के दौर में क्रुरता की स्थिति यह है कि जानवरों के पीने के पानी को लेकर मानव प्रबंध की स्थिति नगण्य के समान है। रहवासी क्षेत्रों में लगे हैंडपंप…
Read Moreसांडों की लड़ाई से दहशत, मोहल्लों से बाजार तक बढ़ा खतरा
सुसनेर। नगर में आवारा सांडों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। जिससे आमजन का घर से निकलना तक मुश्किल होता जा रहा है। शहर के विभिन्न हिस्सों में आए दिन सांडों की आपसी लड़ाई देखने को मिल रही है जो अब मोहल्लों से निकलकर बाजार और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों तक पहुंच गई है। इन घटनाओं से लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल बनता जा रहा है। शुक्रवार को खटलागली क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब दो सांड आपस में भिड़ गए। सांडों की यह लड़ाई काफी…
Read Moreबोर्ड परीक्षा में 75 से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थी सम्मानित
बड़नगर। माध्यमिक शिक्षा मंडल, भोपाल द्वारा आयोजित सत्र 2025-26 की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित होने के बाद नगर के सरस्वती विद्या मंदिर उ.मा.वि. बड़नगर विद्यालय में एक गरिमामयी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह में इस वर्ष विद्यालय का परिणाम श्रेष्ठ रहने पर विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। परीक्षा परिणाम 10वीं में 83.06 प्रतिशत और 12वीं में 91 प्रतिशत रहा। विवेकानंद सभा गृह में आयोजित कार्यक्रम में कक्षा 10वीं और 12वीं के 38 प्रतिभावान विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया।. जिन्होंने 75 प्रतिशत से अधिक…
Read Moreगुना जिलाध्यक्ष नारायण सिंह चौहान उत्कृष्ट सेवा सम्मान से विभूषित
ब्यावरा। भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के तत्वाधान में आयोजित प्रादेशिक बैठक एवं सम्मान समारोह में गुना के जिलाध्यक्ष नारायण सिंह चौहान को उनकी अद्वितीय कार्य कुशलता और संगठन के प्रति अटूट समर्पण और विश्वास के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। 22 अप्रैल को ब्यावरा में आयोजित भव्य कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेन्द्रसिंह ने नारायणसिंह चौहान को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके जुझारू नेतृत्व की सराहना की। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि चौहान ने गुना जिले में किसान आंदोलन को नई धार दी…
Read Moreसराफा व्यापारी से लूट की घटना का पुलिस ने किया पर्दाफाश
ब्यावरा। राजगढ़ जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना खिलचीपुर, माचलपुर, भोजपुर एवं साइबर सेल की टीम ने कार्यवाही करते हुए सराफा व्यापारी के साथ हुई लूट की घटना का पदार्फाश किया है। फरियादी देवेन्द्र सर्राफ निवासी खिलचीपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह रात करीब साढ़े 8 बजे अपनी दुकान बंद कर घर जा रहा था। घर के पास अज्ञात आरोपियों ने उसका बैग जिसमें 26,500 रु नगद एवं चाबियां रखी हुई थीं झपटकर लूट ले गए। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध…
Read Moreग्राम पंचायत बरूखेडी पंचायत राज दिवस पर उत्कृष्ट कार्य के लिये किया सम्मानित
महिदपुर रोड। शुक्रवार को राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस पर जिला पंचायत उज्जैन में ग्राम पंचायत बरुखेडी वित्त वर्ष 25-26 में जल गंगा संवर्धन समग्र आई डी ई के वाई सी मनरेगा योजना ई केवाईसी तथा ग्राम पंचायत में अन्य उत्कृष्ट कार्य के लिये सरपंच निर्मला भरत जाट तथा पंचायत सचिव नौशाद नूर मंसूरी को सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। ग्राम पंचायत बरुखेड़ी में जनपद पंचायत महिद पुर की मुख्य कार्यपालन अधिकारी मीना झा के निर्देशन में वर्ष 2025-26 में जल गंगा संवर्धन, समग्र ईकेवाईसी 97, मनरेगा योजना की शत…
Read More