उज्जैन। विवाह समारोह में चोरी होने वाले आभूषण, लिफाफों के बेग सहित सामान को लेकर पुलिस ने जागरूकता अभियान की शुरूआत की है। समारोह स्थल गार्डन, धर्मशाला, होटलों तक पहुंचकर आयोजकों को समझाईश दी जा रही है। वहीं पुलिस द्वारा निगरानी के साथ पेट्रोलिंग की जा रही है। पुलिस द्वारा आयोजकों से कीमती सामान के पर्स, बेग को सुरक्षित रखने, संदिग्धों पर नजर रखने की बात कहीं जा रही है। वहीं आयोजकों को गार्डन, होटल के साथ पार्किंग में सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिये जा रहे है। किसी भी…
Read MoreCategory: स्थानीय समाचार
तलवार के साथ हिरासत में आया मारपीट में फरार बदमाश
उज्जैन। बड़नगर थाना क्षेत्र के नूरियाखाल के पास सोमवार को एक बदमाश हाथ में तलवार लेकर आने-जाने वाले लोगों को धमका रहा था। मामले की सूचना मिलने पर बड़नगर थाना प्रभारी अशोक कुमार पाटीदार ने एसआई सोभागसिंह, प्रधान आरक्षक राहुलसिंह राठौर, आरक्षक नितेश रायकवार, अश्विनी पाठक को बदमाश की धरपकड़ के लिये रवाना किया। मौके पर पहुंच बदमाश की घेराबंदी की गई और उसे हिरासत में लेकर धारदार तलवार जप्त की गई। थाने लाने पर बदमाश संग्राम पिता प्रहलाद बैरागी 40 साल निवासी ग्राम कजलाना हाल मुकाम मिर्ची बाजार बड़नगर…
Read Moreकार्तिक मेले में मोटर साइकिल एवं कार सर्कस को शुरू करने की मांग को लेकर दिया ज्ञापन
उज्जैन। शिप्रा नदी के पास कार्तिक ग्राउंड में लगने वाले पारंपरिक कार्तिक मेले में अवैध झूले बंद किए जाने के बाद नगर निगम ने मोटर साइकिल एवं कार सर्कस को भी बंद कर दिया है। इसी निर्णय का विरोध करते हुए सर्कस संचालक ने नगर निगम आयुक्त के नाम ज्ञापन सौंपकर सर्कस पुनः प्रारंभ कराने की मांग की है। संचालक शुभम कुशवाहा ने बताया कि सर्कस संचालन से पहले नगर निगम से पूरी अनुमति ली गई थी एवं टेंडर प्रक्रिया के अनुसार सभी शर्तों का पालन किया गया। इसके बावजूद…
Read Moreकिन्नरों ने महिला यात्री और उसकी बेटी के साथ चलती ट्रेन में हाथापाई
उज्जैन-नागदा के बीच ट्रेन में किन्नरों के ग्रुप द्वारा आए दिन यात्रियों से जबरन वसूली की शिकायतें आती रहती हैं। रविवार को किन्नरों के इसी ग्रुप ने महिला यात्री और उसकी बेटी के साथ चलती ट्रेन में हाथापाई की और उन्हें ट्रेन से फेंक देने की धमकी दी। विवाद बढ़ा तो सभी किन्नर चलती ट्रेन से फरार हो गए। घटना से जुड़ा वीडियो वायरल हुआ है। मामला शुक्रवार का है। नागदा में गाड़ी नंबर 19489 गोरखपुर एक्सप्रेस के जनरल कोच में रतलाम से उज्जैन की यात्रा कर रही भोई मोहल्ला,…
Read Moreएक्ट में स्पष्ट उल्लेखित सिविल सेवा नियम पालनीय होंगे महाकाल मंदिर प्रबंध समिति में सेवानिवृत्ति आयु 70 वर्ष…! -मंदिर के एक्ट में प्रशासक को छोड अधिकारी कर्मचारियों की नियुक्ति समिति के अधीन
उज्जैन। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति में काम करने वाले कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु 70 वर्ष है और यहां के प्रशासक की सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष। खास बात यह है कि मंदिर के एक्ट में स्पष्ट उल्लेख है कि सिविल सेवा के नियम पालनीय हैं। सिविल सेवा नियमों के अनुसार सेवानिवृत्ति की आयु62 वर्ष है। इसके विपरित मंदिर प्रबंध समिति में ऐसे कई कर्मचारी है जिनकी उम्र 70 वर्ष होने को आई है। मंदिर समिति को हुई एक शिकायत के बाद यह मामला सामने आ रहा है। महाकाल मन्दिर में…
Read Moreसाख पर बट्टा लगा रही पेतरेबाजी सरकार की नियत को खूब समझ रहे किसान, मोहन – शिवराज से निराश, उमा भारती से आस
समय पर आवश्यकतानुसार जोरदार जवाब की तैयारी ब्रह्मास्त्र भोपाल हाल ही में सिंहस्थ लैंड पुलिंग योजना को लेकर सरकार के आदेश को अधिकारियों की सियासत के रूप में देखा जा रहा है। इस पैतरे से किसानों में रार पैदा करने का अंतिम प्रयास किया जा रहा है। इसे लेकर किसान नीचे से ऊपर तक अंग्रेजों की गतिविधि की तरह देख रहे हैं और उसे भांपते हुए किसान भी पैंतरा खेलने की तैयारी कर रहे हैं। रविवार को मुरलीपुरा की बैठक में कुछ ऐंसा ही सामने आया है। 17 नवंबर…
Read Moreस्मृति मंधाना और पलाश मुछाल की शादी टली
महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना और म्यूजिक डायरेक्टर पलाश मुछाल की शादी फिलहाल टल गई है। यह शादी महाराष्ट्र के सांगली में होनी थी, लेकिन स्मृति के पिता की तबीयत खराब होने के कारण अब यह समारोह स्थगित कर दिया गया है। यह जानकारी स्मृति के मैनेजर तुहिन मिश्रा ने दी है। जानकारी के मुताबिक शनिवार रात सांगली के समडोली रोड पर मंधाना फार्म हाउस में मेहंदी और संगीत समारोह आयोजित किया गया था। रविवार दोपहर शादी की रस्में शुरू होने वाली थीं। इससे पहले ही स्मृति के पिता श्रीनिवास मंधाना…
Read Moreसंघ के सर-कार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले 30 नवंबर को इंदौर में
ब्रह्मास्त्र इंदौर आरएसएस सर-कार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले इस माह के आखिर में इंदौर प्रवास पर रहेंगे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष में 30 नवंबर को इंदौर में बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में संघ से सर-कार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले इंदौर के प्रबुद्ध-जनों से चर्चा करेंगे। इस चर्चा में समाज में संघ की भूमिका पर प्रकाश डाला जाएगा। संघ के द्वारा अपने शताब्दी वर्ष में देश के नागरिकों को संघ से जोड़ने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के अंतर्गत देश के…
Read Moreइंदौर में 27 साल से बिना पासपोर्ट रह रहा केन्याई
वीजा 1998 में खत्म, एफआईआर 2018 में, सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट कर रहा ब्रह्मास्त्र इंदौर दिल्ली में हाल ही में हुए धमाके के बाद इंदौर पुलिस अलर्ट मोड पर है। शहर में मकान मालिकों से किरायेदारों की जानकारी जुटाई जा रही है। लेकिन, पुलिस को इंदौर में रह रहे एक केन्याई नागरिक रिचर्ड एस मायका के बारे में कोई जानकारी नहीं है। मायका का वीजा खत्म हो चुका है। वह बिना पासपोर्ट के 27 साल से यहां किराये से रह रहा है जबकि वीजा पर भारत आने वाले विदेशियों…
Read Moreनया साल महंगा साबित हो सकता है प्रॉपर्टी खरीदारों के लिए, गाइडलाइन दरों में बढ़ोतरी की संभावना
उज्जैन। पूरे प्रदेश के साथ ही उज्जैन में भी प्रॉपर्टी खरीदारों के लिए नया साल महंगा साबित हो सकता है। मध्य प्रदेश सरकार ने वर्ष 2026-27 के लिए नई गाइडलाइन रेट (सर्किल रेट) तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। शुरुआती प्रस्तावों के अनुसार अधिकांश जिलों में गाइडलाइन दरों में बढ़ोतरी की संभावना है, जिससे जमीन, मकान और कारोबारी संपत्तियों की रजिस्ट्री महंगी होगी। आदेश के अनुसार नई गाइडलाइन का प्रस्ताव पहले सभी जिलों की उप जिला मूल्यांकन समितियों द्वारा बनाकर 15 जनवरी 2026 तक जिला मूल्यांकन समितियों को…
Read More