उज्जैन। सूने मकान से करीब 10 लाख 45 हजार रुपए की चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में पर्दाफाश कर दिया। मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि फरियादी का सगा भतीजा ही वारदात का मास्टरमाइंड निकला। पुलिस ने आरोपी को उज्जैन के नागझिरी इलाके से गिरफ्तार कर सोने-चांदी के जेवरात और नगदी बरामद कर ली है।शादी में गया परिवार, खाली घर बना निशाना-मिर्ची बाजार निवासी नंदकिशोर अनावडिया 16 फरवरी को अपनी बेटी के विवाह उपरांत इंदौर में आयोजित रिसेप्शन में शामिल होने परिवार सहित गए थे। घर की…
Read MoreCategory: स्थानीय समाचार
साइबर ठगी की रकम ठिकाने लगाने वाला गिरफ्तार:गरीबों के खाते खुलवाकर करता था लेन-देन
उज्जैन।उज्जैन के चिमनगंज मंडी थाना पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी और अवैध ऑनलाइन ट्रेडिंग से प्राप्त राशि को ठिकाने लगाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह आरोपी गरीब लोगों के बैंक खातों का उपयोग कर अवैध लेन-देन करता था और उन्हें कमीशन का लालच देता था।पुलिस के अनुसार मंगल नगर निवासी विशाल चौहान ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि कोयला फाटक चौराहे पर उनकी मुलाकात वाजिद नामक युवक से हुई थी। वाजिद खुद को बैंक खाते खुलवाने और उनके माध्यम से लेन-देन कराने वाला बताता था, साथ…
Read Moreयूनिवर्सिटी में तोड़फोड़ करने वालों पर मामला दर्ज:आरोपियों में बजरंग दल के चार कार्यकर्ता भी,
इंदौर।इंदौर की नर्सी मूंजी यूनिवर्सिटी में तोड़फोड़ के मामले में गांधी नगर पुलिस ने बजरंग दल के चार कार्यकर्ताओं सहित कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। ये लोग 12 फरवरी को यूनिवर्सिटी में आयोजित एक कार्यक्रम में जबरिया घुस गए थे और उसे अश्लील बताते हुए हंगामा किया था। इस दौरान तोड़फोड़ भी की गई थी।हालात इतने बिगड़े कि पुलिस को पहुंचकर स्थिति संभालनी पड़ी। यूनिवर्सिटी ने अपना पक्ष भी रखा, लेकिन आरोपी कार्यक्रम बंद कराने पर अड़े रहे, आखिर कार्यक्रम रोक दिया गया। यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने…
Read Moreप्रेमी ने की छेड़छाड़,:युवती का हाथ पकड़कर बोला-दूर होने की कोशिश की तो हत्या कर दूंगा
इंदौर। हीरानगर थाना पुलिस ने छेड़छाड़ के मामले में 22 वर्षीय युवती की शिकायत पर बबलेश दिवाकर निवासी खातीपुरा गौरीनगर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने युवती का हाथ पकड़कर धमकी दी कि दूर होने की कोशिश की तो हत्या कर देगा। इसके बाद परिवार ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।पीड़िता ने बताया कि आरोपी से उसकी तीन साल से दोस्ती थी, लेकिन उसकी आदतों के कारण उसने कुछ समय पहले बात करना बंद कर दिया था। इसके बाद आरोपी उसका पीछा करने लगा…
Read Moreकोर्ट आदेश पर इंदौर निगम की कार्रवाई, मकान ढहाया, विरोध के बीच जर्जर मकानों को तोड़ा
ब्रह्मास्त्र इंदौर इंदौर में बुधवार सुबह करीब 8 बजे पंढरीनाथ थाना क्षेत्र की संकरी गली में अचानक हलचल बढ़ गई। पुलिस बल के साथ पहुंची नगर निगम की टीम ने दो मकानों के चार कमरों को तोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी। यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर की गई। जैसे ही जेसीबी आगे बढ़ी, घरों के भीतर से महिलाएं और बच्चे बाहर निकल आए। कोई सामान समेट रहा था, तो कोई दरवाजे पर खड़ा होकर हाथ जोड़ रहा था। कुछ ही देर में रोने-बिलखने की आवाजें गूंजने लगीं। कार्रवाई…
Read Moreतेजी से बढ़ रही है बेरोजगार युवाओं की संख्या, बेरोजगारों की संख्या 24 लाख 82 हजार से ज्यादा
उज्जैन। उज्जैन जिले सहित पूरे प्रदेश में बेरोजगार युवाओं की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वर्ष 2024 में एक जनवरी से 31 दिसंबर तक जहां एक लाख 75 हजार युवाओं ने आकांक्षी पोर्टल पर पंजीयन कराया, वहीं वर्ष 2025 में छह लाख 97 हजार ने। बता दें कि सरकार इन युवाओं को बेरोजगार नहीं बल्कि आकांक्षी युवा मानती है। प्रस्तुत जानकारी के अनुसार रोजगार कार्यालयों में वर्ष 2018 से 2025 तक तक जीवित पंजीकृत आकांक्षी युवाओं की संख्या दी…
Read Moreइंदौर पटना ट्रेन से बिहार शराब ले जाते तीन तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
महंगे ब्रांड की 100 से अधिक बोतलें बरामद 500 रुपए के लालच मे फंसा बीटेक पास छात्र ब्रह्मास्त्र इंदौर शाजापुर जिले की शुजालपुर पुलिस ने शराबबंदी वाले राज्य बिहार में अवैध सप्लाई के लिए मध्यप्रदेश से भेजी जा रही शराब की एक बड़ी खेप को पुलिस ने पकड़ा है। बुधवार शाम शुजालपुर रेलवे स्टेशन पर सीआईबी और आरपीएफ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तीन तस्करों को पकड़ा। आरोपी इंदौर-पटना एक्सप्रेस (19313) के एसी कोच का उपयोग कर महंगे ब्रांड की शराब की तस्करी कर रहे थे। पकड़े गए आरोपियो में…
Read Moreउज्जैन लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई- 30 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाया पटवारी
ब्रह्मास्त्र मंदसौर रिश्वतखोरी के मामले मध्य प्रदेश में थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन कोई न कोई रिश्वतखोर अफसर या कर्मचारी घूस लेते हुए लोकायुक्त के हत्थे चढ़ जाता है। इसी बीच उज्जैन लोकायुक्त ने बुधवार 18 फरवरी को पटवारी को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आवेदक दिनेश चंद्र जोशी निवासी ग्राम धलपत तहसील सुवासरा जिला मंदसौर ने लोकायुक्त उज्जैन से शिकायत की थी कि उसके बड़े भाई स्व। भगवती प्रसाद को कोई संतान नहीं थी। उन्होंने उसके लड़के आनंद जोशी…
Read Moreनिजातपुरा क्षेत्र में डैमेज हुई पाइपलाइन अभी तक नहीं सुधरी, क्षेत्र वासियों की मुसीबत बड़ी दूसरे दिन भी कई घरों में पहुंच गंदा पानी
उज्जैन। निजातपुरा क्षेत्र में चौड़ीकरण के लिए की जा रही खुदाई के दौरान यहां की पेयजल पाइपलाइन कई जगह से लीकेज हो गई थी। जिसे सुधारने का कार्य किया जा रहा है । लेकिन अभी भी लीकेज पूरी तरह से नहीं सुधर पाए है । इस कारण बुधवार को भी सप्लाई के दौरान कई घरों में गंदा व मटमैला पानी पहुंचा। इधर पीएचई के अधिकारियों का कहना है की खुदाई के दौरान तीन-चार जगह से पेयजल पाइप लाइन लीकेज हुई है जिसे सुधारने का कार्य जारी है कुछ लीकेज को…
Read Moreटाटा के बाद अब एक और निर्माण एजेंसी बिलीफ बिल्डकॉन पर गिरी गाज नगर निगम ने बिलीफ बिल्डकॉन को 3 साल के लिए किया ब्लैक लिस्ट गदापुलिया मंछामन होते हुए इंदौर रोड तक सड़क तथा नाला निर्माण कार्य समय पर पूर्ण नहीं करने पर की गई कार्यवाही
उज्जैन। शहर में सीवरेज लाइन बिछाने वाली टाटा कंपनी के बाद अब उज्जैन में एक और निर्माण कंपनी बिलीफ बिल्डकॉन को नगर निगम ने 3 साल के लिए ब्लैक लिस्ट किया है। कंपनी ने गदापुलिया मंछामन होते हुए इंदौर रोड तक सीमेंट कांक्रीट सड़क तथा नाला निर्माण कार्य समय पर पूर्ण नहीं करने पर नगर निगम उज्जैन द्वारा यह कार्रवाई की गई है। राज्य शासन द्वारा प्रदत्त विशेष निधि मे प्रावधानित सड़क गदापुलिया मंछामन होते हुए इंदौर रोड तक सीमेंट कांक्रीट सड़क तथा नाला निर्माण कार्य का ठेका नगर निगम…
Read More