भादवामाता मंदिरकी दानपेटियां से दानराशि 45 लाख नगदी . व 4 किलो 700 ग्राम चांदी प्राप्त

नीमच । जिले के प्रसिद्ध-चमत्कारिक आरोग्य तीर्थ मालवा की वैष्णवी देवी नाम से प्रसिद्ध महामाया भादवामाता जी मंदिर परिसर की दानपेटियां सोमवार को लगभग तीन माह में खोली गई। दानराशि की गणना शाम 7 बजे तक जारी रही l जिसमें कुल राशि 43 लाख 80 हजार 70 रुपयें नगद प्राप्त हुई ।इसी प्रकार से पेटियों से 1 लाख 15 हजार 800 सौ रुपये की चिल्लर निकली l इन्हीं दान पेटियों से दान स्वरुप चांदी 4 सौ 70 ग्राम प्राप्त हुई। इस मौके पर तहसीलदार-संतोष पोरवाल एवं सबंधित बैंक अधिकारी कर्मचारीगण…

Read More

मारपीट करने वाले बाप – बेटे को 01-01 वर्ष का सश्रम कारावासव 3000-3000रू. अर्थदण्ड

नीमच।अंकीता गुप्ता खाड़े, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, जिला नीमच के द्वारा अपने निर्णय में घर विवाद के कारण लकड़ी व धोने से मारपीट कर फरियादी का पैर तोड़ने वाले आरोपीगण बाप-बेटे (1) अश्विन पिता भंवरलाल बलाई, उम्र-48 वर्ष एवं (2) आर्यन पिता अश्विन बलाई, उम्र-19 वर्ष, दोनों निवासी-ग्राम चीताखेड़ा, तहसील-जीरन, जिला-नीमच को धारा 325/34 भारतीय दण्ड संहिता, 1860 के अंतर्गत 01-01 वर्ष के सश्रम कारावास व 3000-3000रू. अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।  शासन की ओर से पैरवी करने वाले एडीपीओं  राजेन्द्र नायक द्वारा घटना की जानकारी देते हुुए बताया कि…

Read More

पुलिस ने 450 किलो अवेध मादक पदार्थ डोडाचूरा जप्त करकिया 01 आरोपी को गिरफ्तार

  नीमच,-पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे अवैध मादक पदार्थ तस्करो के विरूद्ध प्रदेश व्यापी नशाविरोधी अभियान के तहत  पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के निर्देशन में तथाअतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  हेमलता अग्रवाल एवं श्रीमान एसडीओपी ने  अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरुध्द कार्यवाही करते हुये सिंगोली थाना प्रभारी निरीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम सिंगोली द्वारा आरोपी जसराज जाट के कब्जे वाली पीकअप वाहन से 450.800 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा जप्त कर जसराज पिता बन्नालाल घासल जाट उम्र 37 साल निवासी शमशान घाट के पास ग्राम…

Read More

अवैध खनन, परिवहन एवं भण्डारण के 3 प्रकरणों में 1.76 लाख रुपये से अधिक का अर्थदंड लगाया

नीमच -। कलेक्टर  हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम, 2022 के तहत तीन अलग-अलग प्रकरणों में वाहन मालिकों पर कुल 1 लाख 76 हजार 550 रुपये का अर्थदंड अधिरोपित किया गया है।जारी आदेशों के अनुसार, पुलिस थाना बघाना द्वारा जप्त जेसीबी क्रमांक RJ35EA1285 से बिना रॉयल्टी मुरूम का अवैध उत्खनन पाए जाने पर वाहन मालिक राजेन्द्रसिंह पिता गणपतलाल बावरी, निवासी साण्डीखेड़ा…

Read More

पुलिस ने ट्रेवल्स की यात्री बस से डोडा चूरा किया जप्त: मुखबिर की सुचना पर की नाकाबंदी

नीमच।प्रदेश सरकार व पुलिस मुख्यालय डीजीपी म.प्र. के द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करी एवं नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे प्रदेश व्यापी विशेष अभियान के तहत व श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री राजेश व्यास के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती हेमलता अग्रवाल एवं नपुअ महोदया सुश्री किरण चैहान के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी नीमच सिटी निरी. विजय सागरिया के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम थाना नीमच सिटी द्वारा प्रभावी कार्यवाही कर अवैध डोडाचुरा का परिवहन करते एक बस वाहन को रोककर 01 आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त…

Read More

खाचरोद जेल से फरार विचाराधीन कैदी को खारवा चौकी पुलिस ने किया गिरफ्तार

आलोट – गत दिनांक 25.12.2025 को खाचरोद जेल से तीन विचाराधीन कैदी गोपाल पिता बापूलाल कीर, गोविंदराम पिता आशाराम एवं नारायण पिता भेरुलाल जाट फरार हो गये, जिनके विरुद्ध थाना खाचरोद पर अपराध क्रमांक 529/25 धारा 262 बीएनएस के अंतर्गत पंजीबद्ध किया गया । उक्त प्रकरण में फरार आरोपीगणों की गिरफ्तारी हेतु  पुलिस अधीक्षक जिला उज्जैन के द्वारा 5000 रुपये की ईनाम उद्घोषणा भी जारी की गई ।             उक्त घटना में फरार आरोपीगणों की गिरफ्तारी हेतु  पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार (भा.पु.से.) द्वारा अतिरिक्त पुलिस…

Read More

‘ऑपरेशन नीलमणि’ में कुख्यात तस्कर गिरफ्तार:आरोपी पर 1 लाख का इनाम, 19 मामले दर्ज

नीमच। जीरन थाना क्षेत्र के गेमरपुरा गांव से कुख्यात तस्कर सुनील मीणा (27) को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। सुनील राजस्थान के टॉप-25 मोस्ट वांटेड अपराधियों की सूची में शामिल था और उस पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित था। राजस्थान पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने उसे ‘ऑपरेशन नीलमणि’ के तहत दबोचा।राजस्थान एएनटीएफ के महानिरीक्षक (IG) विकास कुमार ने जयपुर में इस गिरफ्तारी की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह गिरफ्तारी आठ महीने तक चली सुनियोजित और गुप्त रणनीति का परिणाम है। सुनील मीणा…

Read More

युवक का घर में फंदे पर लटका मिला शव, पड़ोसी को कॉल आया, तब पता चला

नीमच। सिटी थाना क्षेत्र के जामा मस्जिद इलाके में एक 40 वर्षीय व्यक्ति ने घर में फांसी लगा ली। घटना बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात की है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर जांच शुरू कर दी है।मृतक की पहचान जामा मस्जिद निवासी इदरीश मंसूरी (40 वर्ष) पुत्र सफी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, इदरीश ने रात करीब 2 बजे अपने घर के ऊपरी कमरे में फांसी लगाई। कुछ देर बाद जब वह नजर नहीं आया, तो उसकी पत्नी उसे ढूंढते हुए कमरे की तरफ…

Read More

महिला जेलकर्मी की 16 वर्षीय पुत्री ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

नीमच । जिले के जाबद थाना क्षेत्र स्थित सब जेल कॉलोनी में मंगलवार को वहां पदस्थ एक महिला जेल कर्मी की 16 वर्षीय पुत्री ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका कृति पिता मुरार सिंगार उम्र 16 वर्ष निवासी सब जेल कॉलोनी, जावद ने घर पर फांसी लगा ली। परिजनों ने उसे कमरे में फंदे पर नीचे लटका देखा, ती तत्काल नी उतारकर उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना स्थल पहुंच पुलिस ने…

Read More

 आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

नीमच । समीप राजस्थान के सीमावर्ती कनेरा थाना क्षेत्र के ग्राम लूणखंदा में सोमवार रात एक दर्दनाक हादसे में आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दादा, दादी और उनका पौत्र शामिल हैं। तीनों फसल की रखवाली के लिए खेत पर बनी झोपड़ी में सो रहे थे। कनेरा थाना के एएसआई महेंद्र ने बताया कि ग्राम लूणखंदा निवासी बद्रीलाल भील, उनकी पत्नी चंद्रीबाई भील तथा पौत्र विशाल भील सोमवार रात गांव से करीब दो किलोमीटर दूर अनोपपुरा-की सुखानंदजी मार्ग  अपने खेत…

Read More