आज नहीं होगा जलप्रदाय उज्जैन।नगर निगम के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के गऊघाट फिल्टर प्लांट में तकनीकी खराबी

  उज्जैन।नगर निगम के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के गऊघाट फिल्टर प्लांट में तकनीकी खराबी हुई है। इस तकनीकी खराबी का असर यह हुआ है कि शहर की पानी की टंकियां नहीं भर पाने की वजह से गुरूवार को जल प्रदाय करने में विभाग असमर्थता जाहिर कर रहा है। इसके चलते संपूर्ण शहर में गुरूवार को जलप्रदाय नहीं हो सकेगा। सहायक यंत्री दिलीप नौधाने के अनुसार दोपहर में गऊघाट के दो नंबर प्लांट में वाल्व में बडी दिक्कत आने के कारण यह शटडाउन लेना पडा है। वाल्व में तकनीकी खराबी आने के उपरांत उसे दुरूस्त करने के…

Read More

दिन के अधिकतम तापमान में 5 डिग्री की गिरावट,सूर्य गायब रहा मोंथा का असर हवा चली 10 किमी की गति से, तापमान भी गिरा

    उज्जैन।  मोंथा तुफान का असर पश्चिमी मधप्रदेश तक देखने को मिल रहा है। मंगलवार को तुफान आंध्र प्रदेश में तट से टकराया है। उसके बाद यहां ठंडी हवाओं ने 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड ली है। बारिश के आसार बराबर बने हुए हैं। बुधवार को भी‍ दिन भर सूर्य बादलों की ओट से बाहर नहीं निकल सका है। ठंडी हवाओं ने दिन के अधिकतम तापमान को नीचे ढकेल दिया है और इसमें एक दिन पूर्व की अपेक्षा करीब 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।…

Read More

होटल,रिसोर्ट,धर्मशालाएं बुक,मुहूर्त में हाउसफूल के हाल डेढ माह 18 से 20 विवाह मुहूर्तों में बरसेगा धन -2 नवंबर से ही धूमधाम के साथ करोड़ों के व्यापार की उम्मीद

  उज्जैन। होटल,रिसोर्ट,धर्मशालाएं,कम्यूनिटी हाल सभी बुक हो चुके हैं । यहां तक की कई में तो हाउसफूल की स्थिति बन गई है।अगले डेढ माह में 18 से 20 मांगलिक मुहूर्तों में धन बरसने की तैयारी है। 2 नवंबर से शुभ विवाह के साथ मांगलिक कार्यों की धूमधाम से शुरूआत होने जा रही है। देव उठनी एकादशी से बाजार में धूमधाम के साथ करोडों की धन वर्षा होगी। मांगलिक कार्यों से जुडे तमाम व्यापार डेढ माह के लिए इस दौरान गति पकड लेंगे। कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी से भगवान विष्णु…

Read More

वाल्मीकि नगर में फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत कर किया गया अवैध निर्माण नगर निगम की टीम ने जेसीबी की मदद से हटाया 

  उज्जैन। वाल्मीकि नगर में फर्जी दस्तावेज के आधार पर किए गए अवैध निर्माण को बुधवार को नगर निगम की टीम ने जेसीबी की मदद से हटाया। कलेक्टर जनसुनवाई में प्राप्त शिकायत के क्रम में जोन क्रमांक 05 द्वारा वार्ड क्रमांक 43 स्थित वाल्मीकि नगर में निवासरत परवीन पति ताराचंद सामनिया द्वारा अवैध रूप से फर्जी पट्टा प्रस्तुत करते हुए संबंधित भूमि पर अवैध निर्माण किया गया था जिसे नगर निगम द्वारा सर्व संबंधित को नोटिस जारी करते हुए उक्त अवैध निर्माण को जेसीबी के माध्यम से हटाने की कार्यवाही…

Read More

सरकार की जोबट-कुक्षी क्षेत्र में भूमि अधिग्रहण की तैयारी आदिवासियों का विरोध,12 नवंबर को बडा आंदोलन -आदिवासी नेता फार्म हाउस में बैठे साथ,रणनीति तय की

अलीराजपुर/उज्जैन। प्रदेश सरकार आदिवासी किसानों को छेडने के लिए तैयारी कर रही है। अलीराजपुर जिले में जमीन अधिगृहण को लेकर आदिवासी किसान आंदोलन छेडने को तैयार हो रहे हैं। जमीन अधिगृहण के विरोध में जिला मुख्यालय पर दो दिन पूर्व बडी बैठक आयोजित हुई है। इसमें 12 नवंबर को ग्राम डाबडी में बडे आंदोलन की रणनीति बनी है। आंदोलन में भाग लेने के लिए प्रदेश के आदिवासी अंचलों से कृषक शामिल होने पहुंचेंगे। आदिवासी क्षेत्र में जमीन अधिग्रह कारवाई का विरोध आरंभ हो चुका है। जिले की जोबट विधानसभा क्षेत्र…

Read More

 पुलिस कॉन्स्टेबल बनने के लिए युवाओं में उत्साह, एक सीट के लिए एक सौ तीस उम्मीदवार…एडमिट कार्ड जारी हुए

उज्जैन। पुलिस कॉन्स्टेबल बनने के लिए शहर के युवाओं में उत्साह है। दरअसल  प्रदेश भर में पुलिस कॉन्स्टेबल की भर्ती हो रही है लेकिन स्थिति यह है कि एक पद के लिए ही एक सौ तीस उम्मीदवार कतार में है। गौरतलब है कि  परीक्षा के लिए 9 लाख 78 हजार से ज्यादा उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। हैरानी की बात यह है कि इनमें 4 थर्ड जेंडर अभ्यर्थी भी शामिल हैं, जो अपने दम पर इस परीक्षा में हिस्सा लेने जा रहे हैं यह राज्य में समावेश और समान अवसर…

Read More

उज्जैन में नानाखेड़ा से नीलगंगा तक सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू: 40 करोड़ की लागत से बनेगा 18 मीटर चौड़ा आधुनिक मार्ग

उज्जैन में नानाखेड़ा से नीलगंगा तक सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू: 40 करोड़ की लागत से बनेगा 18 मीटर चौड़ा आधुनिक मार्ग उज्जैन। सिंहस्थ महापर्व 2028 को ध्यान में रखते हुए नगर निगम उज्जैन ने शहर के प्रमुख मार्गों के चौड़ीकरण का काम तेज कर दिया है। इसी कड़ी में नानाखेड़ा के गेल इंडिया से लेकर नीलगंगा चौराहा तक लगभग 2.76 किलोमीटर लंबे मार्ग का चौड़ीकरण किया जाएगा। यह परियोजना लगभग 40 करोड़ रुपए की लागत से पूरी होगी, जिसके अंतर्गत 18 मीटर चौड़े रोड का निर्माण किया जाएगा। सड़क…

Read More

हादसे में आईटी इंजीनियर की मौके पर मौत, पिता घायल बाइक के सामने आया कुत्ता, पीछे आई तूफान ने कुचला

उज्जैन। आईटी इंजीनियर पुत्र को एक्टिवा से बस स्टेंड छोड़ने जा रहे पिता के सामने कुत्ता आ गया। संतुलन बिगड़ने पर दोनों गिर गये। उसी दौरान पीछे से तेजगति में तूफान आई और आईटी इंजीनियर को कुचल दिया। दुर्घटना में इंजीनियर पुत्र की मौके पर मौत हो गई। ऋषिनगर स्थित एच 2/14 निवासी जय पिता विजय श्रीवास्तव 30 वर्ष आईटी इंजीनियर था। मंगलवार सुबह इंदौर जाने के लिये पिता के साथ एक्टिवा से नानाखेड़ा बस स्टेंड की ओर जा रहा था। भरतपुरी मार्ग अवंतिका होटल के सामने अचानक कुत्ता सामने…

Read More

निगम कर्मचारी ने की अभ्रदत, पार्षद ने दिया झोन में धरना -15 हजार की मांग रहा था रिश्वत, निगम आयुक्त ने किया निलंबित

उज्जैन। प्रधानमंत्री आवास के नाम पर रिश्वत मांग रहे निगम कर्मचारी से चर्चा करने मंगलवार दोपहर वार्ड क्रमांक 2 के पार्षद हेमंत गेहलोत पहुंचे तो कर्मचारी ने अभद्रता की। पार्षद ने धरना दे दिया। निगम आयुक्त ने संज्ञान लेकर कर्मचारी को निलंबित कर दिया। नगर निगम वार्ड क्रमांक 2 के रहवासी मांगीलाल पांचाल ने प्रधानमंत्री आवास योजना में अपना नाम शामिल करने के लिये झोन क्रमांक 1 (पीपलीनाका) पर अपना नाम दिया था। निगम कर्मचारी दिनेश बामनिया योजना में शामिल करने के लिये 15 हजार की रिश्वत मांगने लगा। मांगीलाल…

Read More

भृत्य को बनाया वूसली प्रभारी, कर गया 24.47 लाख का गबन -सात साल बाद महिदपुर नगर पालिका ने दर्ज कराया प्रकरण

उज्जैन। नगर पालिका परिषद लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में भृत्य को जल कर वसूली का प्रभारी बना दिया गया। 2 साल में उसने वसूली गई राशि 24.47 लाख का गबन कर दिया। सात साल बीतने के बाद नगर पालिका की ओर से मामले में प्रकरण दर्ज कराया गया है। महिदपुर स्थित धोबी बाखल में रहने वाला प्रकाश चौधरी नगर पालिका महिदपुर में भृत्य के पद पर था। उसे वर्ष 2015 में जल कर वसूली का प्रभारी बना दिया गया। इस दौरान 2 साल तक उसने तहसील में जल कर की…

Read More