बाड़े के विवाद में ताऊ नेकी भतीजे की हत्या की:नाबालिग को मारे चाकू, इलाज के दौरान दम तोड़ा

उज्जैन।बड़ौद में छोटे से बाड़े के लिए पारिवारिक विवाद में ताऊ ने अपने ही भतीजे की चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना सोमवार की बताई जा रही है। घटना में घायल होने के बाद नाबालिग को उज्जैन रेफर किया था। जहां बीती रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बड़ौद थाने के सहायक उपनिरीक्षक हरिनारायण सोलंकी ने बताया कि बड़ौद के समीप गिरोली गांव में सोमवार को परिवार के बीच बाड़े को लेकर विवाद हुआ था। ताऊ कनीराम और सुजानसिंह ने भाई बालूसिंह के साथ मारपीट कर हमला कर…

Read More

जेपी नड्डा और सीएम यादव पहुंचे महाकाल की शरण में:भगवान का अभिषेक किया, अन्न क्षेत्र से प्रसादी ग्रहण की

उज्जैन।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा सीएम डॉ. मोहन यादव सोमवार रात उज्जैन पहुंचे। रात में जेपी नड्‌डा ने भगवान महाकाल के दर्शन किए और शयन आरती में शामिल हुए। इसके बाद मंगलवार सुबह सीएम डॉ. मोहन यादव के साथ मिलकर नंदी हाल में 20 मिनट तक पूजन किया औ गर्भगृह में भी भगवान का पूजन-अर्चन किया।गर्भगृह में दोनों ने महाकाल का अभिषेक किया और पुजारी आकाश ने 20 मिनट तक षोडशोपचार पूजन कराया। यह पूजन यश-कीर्ति के लिए किया जाता है।इसके बाद मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री, मध्य प्रदेश के प्रभारी…

Read More

दिन (10 घंटे 41 मिनट) साल में सबसे छोटा और रात (13 घंटे 19 मिनट) साल में सबसे बड़ी रही

(22 दिसंबर) को एक खगोलीय घटना  रही ।  दिन (10 घंटे 41 मिनट) साल में सबसे छोटा और रात (13 घंटे 19 मिनट) साल में सबसे बड़ी रही । इस खगोलीय घटना को समझने के लिए कई लोग जीवाजीराव वेधशाला पहुंचे। जीवाजी वेधशाला के अधीक्षक डॉ. आरपी गुप्त ने बताया कि सूर्य के चारों ओर पृथ्वी परिभ्रमण करती है। 22 दिसंबर को सूर्य मकर रेखा पर लंबवत हैं। इस दिन सूर्य की क्रांति 23 अंश 26 कला 15 विकला दक्षिण होगी। जिससे भारत सहित उत्तरी गोलार्द्ध में स्थित देशों में…

Read More

महाकालेश्वर के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंधन द्वारा व्यापक तैयारियां

अंग्रेजी नववर्ष 2026 के अवसर पर भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंधन द्वारा व्यापक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। सामान्य दर्शन, भस्मार्ती दर्शन, लड्डू प्रसाद, पूछताछ केंद्र, पार्किंग, जूता स्टैंड, पेयजल, प्रकाश, सुरक्षा सहित सभी मूलभूत सुविधाओं को लेकर विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जा रही है।मंदिर प्रबंधन के अनुसार, दर्शनार्थियों के लिए सुगम एवं व्यवस्थित दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। श्रद्धालु चारधाम मंदिर पार्किंग से प्रवेश कर शक्ति पथ, त्रिवेणी संग्रहालय, नंदी द्वार…

Read More

कुंडली में दोष बताकर हवन-पूजापाठ के नाम पर ठगी

इंदौर कुंडली में दोष बताकर हवन-पूजापाठ के नाम पर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। खुद को एस्ट्रोलॉजर और बाबा बताने वाले ठग ने एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर से 6 लाख 20 हजार रुपए की ठगी कर ली। पीड़ित की शिकायत पर क्राइम ब्रांच ने तीन बैंक खातों को ब्लॉक करवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया ने बताया कि 24 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर एक निजी आईटी कंपनी में कार्यरत है। उसने साइबर फ्रॉड की शिकायत दर्ज कराई है।…

Read More

कुंडली में शुक्र-चंद्रमा के साथ छठें, आठवें या बारहवें स्थान पर होने, शनि-चंद्रमा और केतु गृह के एक साथ बैठने पर लव जिहाद का काल

उज्जैन में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष महाधिवेशन के दूसरे दिन सोमवार को कालिदास अकादमी परिसर में शुरू हुए सत्र में लव जिहाद का मुद्दा छाया रहा। इस दौरान ज्योतिषियों ने बेटियों को लव जिहाद से बचाने के ज्योतिष संगत उपाय भी बताए। ज्योतिषियों ने कुंडली में शुक्र-चंद्रमा के साथ छठें, आठवें या बारहवें स्थान पर होने, शनि-चंद्रमा और केतु गृह के एक साथ बैठने पर लव जिहाद का काल बनने का दावा कर उससे बचने के उपाय बताए। ये पहली बार था जब ज्योतिष सम्मेलन में लव जिहाद को लेकर…

Read More

नगर निगम का उद्यानिकी विभाग बाजार की स्थिति में होगा अपडेट अब निजी की तरह तैयार होगी नगर निगम की नर्सरी – विशाला क्षेत्र में स्थित नर्सरी को खाली करने का काम चालू

  उज्जैन। आने वाले समय में नगर निगम का उद्यानिकी विभाग अपडेट होने वाला है। बाजार में स्थिति निजी नर्सरी की तरह नगर निगम की नर्सरी में उच्च किस्म के पौधे भी खरीदने पर मिल सकेंगे। इसकी प्रारंभिक तैयारी शुरू हो गई। वर्तमान नर्सरी को भंगार और लकडी से खाली किया जा रहा है। उसके बाद जमीन का समतलीकरण किया जाएगा। आगे इसका प्रस्ताव बनेगा,अभी इसमें समय शेष है। नगर निगम का उद्यानिकी विभाग की नर्सरी बाजार से लडने के लिए अपडेट होने वाली है।भविष्य में इसका लाभ शहर के…

Read More

परीक्षा से लौट रहे छात्र के गले में फंसा चायनीज मांझा, 10 टांके लगे

उज्जैन।प्रतिबंध के बावजूद जानलेवा चायनीज मांझे से एक और हादसा हुआ। विक्रम विश्वविद्यालय के एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट में थर्ड सेमेस्टर के छात्र योगेश आंजना (20), निवासी पिपलिया धूमा झारड़ा, परीक्षा देकर बाइक से घर लौट रहे थे। खिलचीपुर नाका के पास गले में मांझा फंसने से करीब 5 इंच का घाव हो गया।उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां 10 टांके आए। मकर संक्रांति से पहले शहर में ऐसे चार हादसे हो चुके हैं। इससे पहले फ्रीगंज जीरो पाइंट ब्रिज पर छात्र विपुल महिवाल, विराटनगर में 8 वर्षीय अमन और हरिफाटक ब्रिज पर…

Read More

इंदौर-उज्जैन में अरावली कराता है बारिश, सेंट्रल में होने से भोपाल पर मानसून ज्यादा मेहरबान

  उज्जैन। मध्यप्रदेश में अगर पहाड़ नहीं होते तो लोग बारिश को तरस जाते। सुनने में अटपटा लग रहा है, लेकिन सच है। दरअसल, राजस्थान से लेकर उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश के 3 पहाड़ बारिश कराते हैं। राजस्थान के अरावली से लेकर उत्तर में विंध्याचल और सतपुड़ा पर्वत मध्यप्रदेश में मानसून को लॉक करते हैं। इन्हीं पहाड़ों की वजह से मध्यप्रदेश में बारिश होती है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश बता चुके है कि आखिर प्रदेश में कहीं कम तो कहीं ज्यादा बारिश क्यों होती है?। इन पहाड़ों का इससे…

Read More

सिंहस्थ का काम बगैर मापदंड के बन रहे चौराहा चौराहा निर्माण में चक्रम काम -मनमर्जी की चौराहा गोलाई,मानक ताक पर, दुर्घटनाओं की आशंका

उज्जैन । सिंहस्थ के लिए रोड चौडीकरण का काम तो हो रहा है लेकिन इस काम में बगैर मापदंड के ही चौराहा निर्माण मनमर्जी से किया जा रहा है। मानक ताक पर होने से चौराहों की गोलाई न होने से चौराहा निर्माण में चक्रम काम चल रहा है। इससे भविष्य में इन चौराहों एवं तिराहों पर दुर्घटनाओं की आशंका बन रही है। सिंहस्थ के लिए चौडीकरण के साथ सडकों का निर्माण किया जा रहा है। विक्रमादित्य प्रशासनिक भवन से देवास रोड मार्ग फोरलेन कर दिया गया है। इस मार्ग पर…

Read More