उज्जैन महापौर मुकेश टटवाल ने श्री महाकालेश्वर मंदिर में उज्जैनवासियों के लिए अवन्तिका द्वार से शुरू की गई शीघ्र दर्शन व्यवस्था में अनियमितताओं पर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने कलेक्टर एवं श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष को पत्र लिखकर आपत्ति दर्ज कराई है और मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। महापौर टटवाल ने अपने पत्र में बताया कि उज्जैन के निवासियों को आधार कार्ड के माध्यम से अवन्तिका द्वार से सुलभ और शीघ्र दर्शन की सुविधा दी गई थी। इसका उद्देश्य स्थानीय श्रद्धालुओं को…
Read MoreCategory: उज्जैन
कार चालक ने मारी टक्कर, डिवाइडर से भिड़ी एक्टिवा – रिहर्सल परेड में जा रहे कक्षा 9 वी के छात्र की मौत
उज्जैन। नृसिंहघाट मार्ग कर्कराज पार्किंग के पास शनिवार सुबह हुई दुर्घटना में एक्टिवा पर सवार छात्र की मौत हो गई, उसका साथी घायल हुआ है। कर चालक ने पीछे से टक्कर मारी थी, एक्टिवा अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई थी। महाकाल थाना पुलिस ने बताया कि सुबह कर्कराज पार्किंग के पास हुई इस दुर्घटना की जानकारी मिली थी। पुलिस घटनास्थल पहुंची एक्टिवा पर सवार दो स्कूली छात्रों को अस्पताल पहुंचाया गया था। जहां एक छात्र की मौत होना सामने आया। दूसरा घायल था जिसे अपना नाम विश्वदीप पिता शंकरलाल…
Read Moreजंगली सुअर के फेर में तेंदुआ को जाल में फंसा कर कुल्हाडी से मारा -वन विभाग के अलग-अलग बयानों से मामले में संदिग्ध स्थिति सामने आई
नीमच । जिले की जावद तहसील में शिकारियों ने जंगली सुअर के लिए लगाए गए जाल में फंसे तेंदुआ की कुल्हाडी से मार डालने का मामला सामने आया है। वन विभाग ने 3 शिकारियों को पकडा है। मामले में वन विभाग के अधिकारियों पर सवालिया निशान खडे हो रहे हैं। घटना को लेकर दो दिन में वन विभाग की और से दो प्रकार के आए बयानों ने संदिग्ध स्थिति बना दी है। घटना 4 जनवरी की है। मनासा वन परिक्षेत्र की बैसदा बीट में वन विभाग को 3 साल…
Read Moreमहाकाल मंदिर उज्जैन पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल:दद्योदक आरती में हुए शामिल
उज्जैन।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल शनिवार को उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। यहां वे प्रातःकालीन दद्योदक आरती में शामिल हुए और भगवान महाकाल का विधिवत पूजन-अर्चन किया। इस दौरान सोमनाथ मंदिर में प्रस्तावित स्वाभिमान पर्व 2026 के तहत जन सहभागिता के साथ पूजा-आरती और ओंकार जप किया गया।सुबह करीब 7:45 बजे महाकाल मंदिर पहुंचे हेमंत खंडेलवाल ने नंदी हॉल में बैठकर भगवान महाकाल का जाप किया। उनके साथ विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, भाजपा शहर अध्यक्ष संजय अग्रवाल और मुकेश यादव भी पूजन में शामिल रहे। नंदी…
Read Moreट्रक, बाइक सवार पिछले टायर में घुसा.:उज्जैन में भाई के अंतिम संस्कार में जा रहे बुजुर्ग की मौत;
उज्जैन।उज्जैन में बाइक सवार बुजुर्ग ट्रक की चपेट में आ गया। टक्कर लगते ही वह बाइक समेत नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। घटना शुक्रवार शाम करीब 4.30 बजे की है। मोहनलाल (56) अपने भाई के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। घट्टिया में चौराहे पर एक ट्रक तनोड़िया से महिदपुर की ओर मुड़ रहा था। इसी दौरान बुजुर्ग की बाइक ट्रक के पिछले…
Read Moreवेंडिंग जोन कहां बनेगा और पथ विक्रेताओं को कौन सी जगह दी जाएगी, यह होगा अब तय
गुमटियों और दुकानों को चलाने के लिए यह कमेटी ही जगह निर्धारित करती है उ ज्जैन। उ ज्जैन सहित प्रदेश के शहरों में वेंडिंग जोन कहां बनेगा और पथ विक्रेताओं को कौन सी जगह दी जाएगी, यह तय करने के लिए टाउन वेंडिंग कमेटी का गठन होगा। इसके लिए नगरीय प्रशासन संचालनालय के अपर आयुक्त शिशिर गेमावत ने प्रदेश के सभी नगर निगम आयुक्तों और नगर पालिका एवं नगर परिषदों के सीएमओ को पत्र लिखकर कहा है कि नियम के अनुसार चुनाव संबंधी प्रक्रिया कराई जाए। इसे लेकर इससे…
Read Moreड़ोसी ने चुराए 35 लाख रुपए के गहने:लॉकर की चाबी चुराकर चार बार दिया चोरी को अंजाम
उज्जैन। नीलगंगा थाना क्षेत्र में एक परिचित युवक ने 35 लाख रुपए के सोने-चांदी के आभूषण चुरा लिए। आरोपी ने लॉकर की चाबी चुराकर चार अलग-अलग बार में इस वारदात को अंजाम दिया। चोरी किए गए गहनों का वजन लगभग आधा किलो सोने के बराबर है।पीड़ित मयूर कृष्णानी ने पुलिस को बताया कि अक्टूबर में दिवाली पूजन के बाद उन्होंने अपने घर के लॉकर में नकदी और आभूषण रखे थे। पास में रहने वाला परिचित युवक घर की गतिविधियों पर नजर रख रहा था। उसने कृष्णानी की माताजी के चाबी…
Read Moreनियम तोड़ने वालों को पुलिस ने दिया तुलसी पौधा-स्मार्ट सिटी और यातायात विभाग का अभियान; अब पुलिस घर से वसूलेगी चालान
उज्जैन।उज्जैन स्मार्ट सिटी और यातायात पुलिस ने मिलकर एक महीने तक चलने वाले जागरूकता अभियान की शुरुआत शुक्रवार को चामुंडा माता मंदिर से की। अभियान के तहत नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों को तुलसी का पौधा भेंट किया गया, ताकि वे घर जाकर पौधे में पानी डालकर याद रखें कि उन्होंने नियमों की अवहेलना की थी। इसके साथ ही स्मार्ट सिटी ने हेलमेट 15% कम कीमत पर जनता को उपलब्ध कराए।चामुंडा माता मंदिर चौराहे पर यातायात विभाग और स्मार्ट सिटी की टीम ने लोगों को समझाइश दी। इसमें लाल बत्ती…
Read Moreरिटायर्ड कर्नल को 24 घंटे की ‘डिजिटल गिरफ्तारी’:बैंक-पुलिस की सतर्कता से लाखों की ठगी से बचे,
उज्जैन।उज्जैन में साइबर ठगों ने सेना के एक रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल को ‘डिजिटल गिरफ्तारी’ के नाम पर लाखों रुपए की ठगी का प्रयास किया। 83 वर्षीय लेफ्टिनेंट कर्नल गंगा राम वर्मा और उनकी पत्नी को सीबीआई, मुंबई पुलिस और ईडी के अधिकारी बनकर डराया गया। हालांकि, बैंक अधिकारियों और पुलिस की सतर्कता से यह बड़ी ठगी टल गई।लेकौड़ा गांव निवासी रिटायर्ड कर्नल वर्मा को मंगलवार को एक कॉल आया। कॉलर ने बताया कि उनके नाम से एक अन्य मोबाइल नंबर से मनी लॉन्ड्रिंग हुई है। विरोध करने पर कॉल को…
Read Moreपुलिस को मिली हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन:अब घटनास्थल पर सीधे पहुंचेगी; डीएनए, फिंगरप्रिंट सहित अन्य सबूतों कीहोगी सुरक्षित जांच होगी
उज्जैन।उज्जैन पुलिस अब अपराधों की जांच में और मजबूत हो गई है। पुलिस के पास अब मोबाइल फॉरेंसिक वैन (लैब ऑन व्हील्स) आ गई है। यह वैन घटनास्थल पर ही डीएनए, फिंगरप्रिंट, खून, बाल, हथियार और अन्य सबूतों की जांच और सुरक्षित संग्रह कर सकेगी।एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि यह वैन बहुत हाईटेक है। इसमें सभी प्रकार के सैंपल इकट्ठा करने, जांच और इन्वेस्टिगेशन के उपकरण लगे हैं। भविष्य में जरूरत पड़ने पर उपयोग के लिए और आधुनिक उपकरण भी इसमें लगाए गए हैं, जो पहले उज्जैन पुलिस के…
Read More