खुसूर-फूसूर वर्दी ने “ दिशा ” से युवाओं का जीवन संवारा वक्त पर अगर सही दिशा और मार्गदर्शन मिल जाए तो एकलव्य भी लक्ष्य को प्राप्त कर लेते हैं। वर्दी ने ऐसा ही कुछ कर दिखाया है। वर्दी ही नहीं हमदर्दी के स्लोगन को साकार करते हुए यह किया गया है। वर्दी के इस मार्गदर्शन कार्य से 16 युवाओं को अपना जीवन बेहतर बनाने की दिशा से सफलता मिली है। उज्जैन की वर्दी की लाइन स्थित दिशा में बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु निरंतर शैक्षणिक मार्गदर्शन एवं अध्ययन संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इस लाइब्रेरी में बच्चों को नियमित रूप से पाठ्य सामग्री, संदर्भ पुस्तकें तथा शांत एवं अनुशासित अध्ययन वातावरण प्रदान किया जाता है, जिससे वे अपनी पढ़ाई पर पूर्ण एकाग्रता के साथ तैयारी कर सकें। दिशा की इस पहल ने रंग दिखाया है। इस प्रभावी पहल का सकारात्मक परिणाम यह रहा कि यहाँ अध्ययनरत 14 विद्यार्थियों का चयन वर्दी के प्रारंभिक पद की भर्ती परीक्षा 2025 (प्रथम चरण) में हुआ है। इसके अतिरिक्त, 2 विद्यार्थियों का चयन छुकछुक गाडी की भर्ती बोर्ड द्वारा आयोजित सहायक लोको पायलट पद हेतु भी हुआ है। वर्दी के…
Read MoreCategory: उज्जैन
100 से अधिक बस खड़ी की:स्लीपर कोच बसों पर रोक से नाराज ऑपरेटरों ने किया विरोध, लोग परेशान
उज्जैन।RTO द्वारा स्लीपर कोच बसों पर अचानक रोक लगाए जाने से आक्रोशित टूरिस्ट बस आपरेटरो ने गुरुवार को विरोध स्वरूप 100 से अधिक बसे सामाजिक न्याय परिसर में खड़ी कर दी। टूरिस्ट बस आपरेटर एसोसिएशन ने कहा कि स्लीपर कोच बसों पर रोक लगाते हुए बसों को आरटीओ द्वारा बंद कर दिया गया। जिसके कारण गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। इस निर्णय से केवल बस मालिक ही नहीं, बल्कि टूरिस्ट एजेंट, गाइड, ड्राइवर व स्टाफ, धर्म यात्रा से जुड़े छोटे व्यवसाय सहित कई अन्य लोग भी प्रभावित हो रहे…
Read More17 वर्षीय जिम्नास्ट की 14 दिन बाद मौत:वार्मअप करते समय सिर के बल गिरा था; परिजन बोले- कोच-मैनेजर अस्पताल में छोड़कर लौटे
उज्जैन। मध्यप्रदेश टीम की ओर से कोलकाता गए उज्जैन के 17 वर्षीय जिम्नास्ट उजैर अली की इलाज के दौरान मौत हो गई। जिम्नास्टिक नेशनल चैंपियनशिप से पहले 16 जनवरी को वार्मअप के दौरान गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।14 दिन तक अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझने के बाद 28 जनवरी को उन्होंने दम तोड़ दिया। परिजन का आरोप है कि कोच और मैनेजर उसे अस्पताल में छोड़कर लौट गए थे। परिवार ने बताया कि उजैर का शव फ्लाइट से इंदौर लाया जा रहा है,…
Read Moreजबलपुर-वेरावल एक्सप्रेस से आभूषणों से भरा बेग चोरी
उज्जैन। ट्रेनों में यात्रियों के साथ होने वाली वारदातों में एक बार फिर भोपाल से उज्जैन की यात्रा कर रही महिला का आभूषणों से भरा बेग चोरी होना सामने आया है। जीआरपी ने मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच के लिये भोपाल भेजा है। भोपाल के चांदवाड़ी में रहने वाली पूजा पति शुभम ठाकुर भाई विशाल और राजेश के साथ जबलपुर-वेरावल एक्सप्रेस के जनरल कोच से उज्जैन की यात्रा कर रही थी। भोपाल से ट्रेन रवाना होने के बाद भीड़ के बीच कोच से पूजा का बेग अज्ञात बदमाशों ने…
Read Moreनलिया बाखल में जन सहयोग से लगाये जायेगें कैमरे
उज्जैन। महाकाल मंदिर की ओर जाने वाले मार्ग नलिया बाखल में मोहल्ला समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें जन सहयोग से कैमरे लगाने पर सहमति बनी है। बैठक के दौरान यातायात व्यवस्था को लेकर भी चर्चा हुई। महाकाल थाना प्रभारी गगन बादल ने बताया कि आगामी दिनों में महाशिवरात्री का पर्व है। वहीं मुस्लिम समुदाय के पवित्र रमजान पर्व की शुरूआत होने वाली है। जिसको लेकर सीएसपी राहुल देशमुख के साथ पुलिस टीम द्वारा मोहल्ला समिति की बैठक आयोजित की गई थी। नालिया बाखल में आयोजित समिति की बैठक…
Read Moreपति से प्रताड़ित होकर पत्नी ने खाया था जहरीला पदार्थ -49 दिन बाद गिरफ्त में आया पति, कोर्ट ने भेजा जेल
उज्जैन। देवासगेट बस स्टेंड परिसर में 49 दिन पहले जहरीला पदार्थ खाकर मौत को गले लगाने वाली महिला के मामले में पुलिस ने पति को गिरफ्तार किया है। जिसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। देवासगेट थाना एसआई राधेश्याम आवंलिया ने बताया कि 10 दिसंबर 2025 को देवासगेट बस स्टेंड परिसर में कोमल पति मुकेश पारदी ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। जिसे चरक अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां उसकी मौत हो गई थी। मामले में मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम…
Read Moreफेसबुक फ्रेंड ने एप डाउनलोड कराकर ठगे 2.20 लाख -युवक हुआ सायबर ठगी का शिकार, पुलिस को दर्ज कराई शिकायत
उज्जैन। फेसबुक पर आई युवती की फ्रेेंड रिक्वेस्ट युवक का भारी पड़ गई। युवती ने पहले प्रेमजाल में फंसाया और फिर एप्प डाउनलोड कराकर मुनाफे का लालच दिया। युवक के साथ 2.20 लाख की ठगी हुई तो उसने पुलिस को लिखित शिकायत दर्ज कराकर युवती पर कार्रवाई की बात कहीं है। बिरलाग्राम थाना प्रभारी जितेन्द्र पाटीदार ने बताया कि ग्राम मेहतवास स्थित अम्बे कालोनी में रहने वाले अभिशेष पिता सतीश गुप्ता ने शिकायती आवेदन देकर अपने साथ 2 लाख 20 हजार 737 रूपये की आॅनलाइन ठगी होने की शिकायत दर्ज…
Read Moreचक्रतीर्थ के नीचे के घाटों पर 30 लाख रुपए की लागत से सौंदर्यकरण कार्य किया जाएगा – महापौर श्री मुकेश टटवाल*
उज्जैन *चक्रतीर्थ पर आने वाले नागरिकों के बैठने के लिए नवीन स्टील की कुर्सियां लगाई गई* *चक्रतीर्थ विकास एवं सौंदर्यकरण कार्य के अंतर्गत नगर पालिक निगम द्वारा चक्रतीर्थ पर राशी रुपए लगभग 01 करोड़ से अधिक की लागत से विकास एवं सौंदर्य करण के कार्य किए गए हैं साथ ही यहां आने वाले नागरिकों के बैठने के लिए नवीन स्टील की कुर्सियां लगाई जाने का कार्य भी किया गया है इसी के साथ चक्रतीर्थ के नीचे के घाटों एवं स्थलों पर भी 30 लाख रुपए की लागत से सौंदर्यकरण एवं…
Read Moreविक्रमोत्सव-2026 में जुटेंगे देश-विदेश के कलाकार:सोनू निगम करेंगे परफॉर्म,
उज्जैन। उज्जैन में विक्रमोत्सव-2026 का आयोजन 15 फरवरी से 19 मार्च तक होगा। इस उत्सव में देश और विदेश के कलाकार भाग लेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास समत्व भवन में बैठक कर विक्रमोत्सव की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सम्राट विक्रमादित्य का साहस, शौर्य और योगदान भारतीय संस्कृति को मजबूत करता है। नई पीढ़ी को उनके जीवन और कार्यों से जोड़ना जरूरी है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आयोजन भव्य हो और अंतरराष्ट्रीय स्तर का नजर आए।विक्रमोत्सव के दौरान उज्जैन में…
Read Moreएडीजी उमेश जोगा परिवहन आयुक्त बने:संचालक खेल राकेश गुप्ता को उज्जैन जोन की कमान, जल्द संभालेंगे कार्यभार
उज्जैन।मध्यप्रदेश गृह विभाग ने प्रशासनिक सुविधा की दृष्टि से वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के बड़े स्तर पर तबादले किए हैं। गुरुवार को जारी तबादला आदेश के मुताबिक अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक उज्जैन जोन उमेश जोगा का तबादला कर दिया गया है। शासन ने उन्हें परिवहन आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी है। जबकि उज्जैन जोन का दायित्व राकेश गुप्ता को सौंपा है, वह संचालक खेल एवं युवक कल्याण हैं। राकेश गुप्ता का इंदौर में लंबा और प्रभावी कार्यकाल रहा है। वे इंदौर रेंज के आईजी, इंदौर के एसएसपी और बाद में शहर के तीसरे…
Read More