बाइक से आये थे बदमाश, कैमरों के फुटेज खंगाल रही पुलिस आंखों में मिर्ची झोंककर 2 किसानों से लूटे 1.50 लाख

उज्जैन। पशु बेचकर लौट रहे 2 किसानों के साथ बाइक सवार बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दे दिया। किसानों की आंखों में मिर्ची झोंकी गई थी। मामला कायथा थाना क्षेत्र का है। पुलिस बदमाशों का पता लगाने के लिये कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। कायथा थाना क्षेत्र के ग्राम नलेसरी में रहने वाले 2 किसान सतीश शाह और रामलाल मक्सी बाजार में पशु बेचने गये थे। जहां भैंस का सौदा कर दोनों बाइक से वापस लौट रहे थे। रामपुरा मार्ग लक्ष्मीपुरा फंटा पर पीछे से बाइक पर…

Read More

हरिफाटक ब्रिज के पास 2 दुर्घटना, युवक-महिला घायल,लोडिंग पिकअप में लगाई आग

उज्जैन। हरिफाटक ब्रिज मार्ग पर रविवार सुबह और शाम के बीच 2 सड़क दुर्घटना में एक युवक और महिला घायल हो गई। दोनों को उपचार के लिये चरक  अस्पताल में भर्ती किया गया है। पहली दुर्घटना सुबह 8 बजे के लगभग गोल्डन पेट्रोल पंप के सामने हुई। बाइक पर सवार रामबाबू पिता गोकुल निवासी नलखेड़ा को आयशर ने टक्कर मार दी थी। रामबाबू टाटा कंपनी में सीमेंट मिक्सर ट्राला चलाने का काम करता है। रविवार होने पर वह दोस्त रोहित के साथ बाइक से नलखेड़ा लौट रहा था। दूसरी दुर्घटना…

Read More

चालक ने बीच मार्ग पर बिना संकेतक खड़ा किया डंपर,बीच पड़ा मिला लेपटॉप

उज्जैन। मक्सीरोड भैसोदा फंटा पर शनिवार-रविवार रात चालक ने बीच मार्ग पर डंपर क्रमांक एमपी 13 जीबी 2101 खड़ा किया था। जहां से लोट्स ग्रीन कालोनी में रहने वाला राजेश पिता बद्रीलाल सोनी अपनी कार से गुजर रहा था। मार्ग पर अंधेरा होने पर उसे बीच मार्ग पर खड़ा डंपर दिखाई नहीं दिया और कार पीछे से टकरा गई। घटनाक्रम में जहां कार क्षतिग्रस्त हुई वहीं राजेश चोंट लगने पर घायल हो गया। मामले की जानकारी पंवासा थाना पुलिस को मिली तो मौके पर पहुंची। इस दौरान सामने आया कि…

Read More

ज्वेलरी से भरा बैग मिला:साधु ने उठाया था, , आभूषणों से भरा बैग, पुलिस ने लौटाया

उज्जैन।उज्जैन के डाबरी पीठा क्षेत्र में शुक्रवार को एक बुजुर्ग का लाखों रुपये का बैग गुम हो गया। बाजार में घूमते समय बुजुर्ग से अनजाने में यह बैग गिर गया, जिसे एक साधु ने उठा लिया। सूचना मिलने पर खाराकुआं थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बैग बरामद कर बुजुर्ग को लौटा दिया।बुजुर्ग ने पुलिस को बताया कि बैग में लगभग 200 ग्राम सोने के आभूषण, 45 हजार रुपए नकद और परिवार से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज थे। बैग में रखे सामान की कुल कीमत 25 से 30 लाख रुपए…

Read More

पेड़ से लटकी मिली युवक की लाश:वल्लभनगर के पास मैदान में हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

उज्जैन।उज्जैन के माधव नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत वल्लभनगर के पास एक खाली मैदान में रविवार सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। युवक अर्ध नग्न अवस्था में था। स्थानीय लोगों ने शव देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही माधव नगर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की घेराबंदी कर जांच शुरू की। फोरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम भी मौके पर पहुंची। प्रारंभिक स्थिति को देखते हुए पुलिस हत्या की आशंका जता रही है।पुलिस का मानना है कि युवक की हत्या कर शव को पेड़ से…

Read More

महाकाल मंदिर में 10 दिन मनेगी शिव नवरात्रि:6 से 15 फरवरी तक रोजाना होगा दिव्य श्रृंगार

उज्जैन।श्री महाकालेश्वर मंदिर में शिव नवरात्रि पर्व मनाने की परंपरा है। इस बार यह आयोजन 6 से 15 फरवरी तक चलेगा। खास बात यह है कि 10 दिन तक शिव नवरात्रि महा उत्सव मनाया जाएगा।शिवनवरात्रि महापर्व को भव्य एवं सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराने के लिए श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रशासन द्वारा तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं।पर्व की तैयारियों के अंतर्गत मंदिर के मुख्य शिखर की धुलाई, मंदिर परिसर की रंग-रोगन (पुताई), कोटितीर्थ कुंड की सफाई तथा मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों की व्यापक सफाई कार्य सतत रूप से…

Read More

ब्रिज निर्माण के दौरान मजदूर की मौत:पिलर पर काम के दौरान संतुलन बिगड़ा; गैस कटर से सरिए काटकर बाहर निकाला

उज्जैन। शांति पैलेस चौराहे पर पुल निर्माण के दौरान एक मजदूर की मौत हो गई। हादसा शनिवार को दोपहर करीब 1.30 बजे सरियों के बीच दबने से हुआ है।इंदौर-उज्जैन फोरलेन को सिक्सलेन में बदलने का काम चल रहा है। यहां रवि इंफ्राबिल्ड प्रोजेक्ट्स लिमिटेड द्वारा ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है।काम के दौरान झारखंड निवासी मजदूर अशोक पिलर पर लोहे का जाल (सरिया) बिछा रहा था, तभी वह सरियों के बीच दब गया।उस वक्त पिलर पर चार से पांच मजदूर काम कर रहे थे। अशोक के सहकर्मी विष्णु ने…

Read More

यातायात नियमों के साथ दिया सीपीआर का प्रशिक्षण

उज्जैन। पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा माह अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को अभियान में 200 से अधिक नागरिकों को नियमों के साथ सीपीआर का प्रशिक्षण दिया गया। 1 जनवरी से चलाये जा रहे अभियान का आज समापन किया जायेगा। यातायात डीएसपी दिलीपसिंह परिहार ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार 1 जनवरी से 31 जनवरी तक सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा माह अभियान की शुरूआत की गई थी। जिसमें लगातार यातायात नियमों के साथ हेलमेट और सीट बेल्ट की उपयोगिता के प्रति वाहन चालकों को जागरूक किया जा…

Read More

रात में भागने का प्रयास कर रही थी लुटेरी दुल्हन – पति ने पीछा कर पकड़ा, दो दलाल भी गिरफ्त में

उज्जैन। शादी के 10 दिन बाद रात में भगाने का प्रयास कर रही लुटेरी दुल्हन को पति और उसके परिवार ने पीछा कर पकड़ लिया। मामला पुलिस के पास पहुंचा तो 2 दलाल भी गिरफ्त में आ गए। तीनों का एक साथी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है। भाटपचलाना थाना प्रभारी सत्येंद्र चौधरी ने बताया कि ग्राम मसवाडिया में रहने वाले दिलीप धानुक ने थाने आकर बताया कि 10 दिन पहले उसकी शादी ग्राम गजनीखेड़ा के चामुंडा माता मंदिर में हुई थी, रिश्ता तय करने वालों ने 1.40…

Read More

हत्या का प्रयास करने वाले को 5 साल की सजा,पुलिस ने 45 मिनट में खोज निकला होटल का पता

उज्जैन। महाकाल दर्शन करने बिहार के गया से आया परिवार शुक्रवार को होटल का पता भूल गया। 3 घंटे तक तलाश के बाद परिवार पुलिस के पास पहुंचा। करीब 45 मिनट में पुलिस ने होटल का पता खोज निकाला। महाकाल लोक बनने के बाद पूरे शहर में हजारों की संख्या में होटलों का संचालन गली-मोहल्लों में किया जा रहा है। महाकाल क्षेत्र में एक हजार से अधिक होटल संचालित हो रही है। देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं को आटो-रिक्शा चालक होटलों तक छोड़ आते है। लेकिन श्रद्धालु दर्शन यात्रा के…

Read More