विक्रम उद्योगपुरी के फैज-2 में भी बडे उद्योगों का आगमन जारी वॉल्वो-आयशर की वीईसीवी लगाएगी प्लांट

उज्जैन । स्वीडन की वॉल्वो ग्रुप और भारत की आयशर मोटर्स के संयुक्त उद्यम वीई कमर्शियल व्हीकल्स लिमिटेड (वीईसीवी) ने उज्जैन के विक्रम उद्योगपुरी फेज-2 में विस्तार की योजना बनाई है। कंपनी को यहां 70 एकड़ जमीन आवंटित हुई है, जहां 580 करोड़ रुपये के निवेश से अत्याधुनिक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट बनेगी। इससे उज्जैन में बस व ट्रक निर्माण को मजबूती मिलेगी।कंपनी को विक्रम उद्योगपुरी में सबसे पहले, 2025 में फेज-1 में 30 एकड़ जमीन मिली थी। वहां 450 करोड़ के निवेश से फैक्टरी का काम तेजी से चल रहा है।…

Read More

पंचायत सचिव 30 हजार रुपए लेते गिरफ्तार:सरपंच से राशि स्वीकृति के लिए 45000 रिश्वत की मांग की थी, लोकायुक्त ने पकड़ा

उज्जैन।उज्जैन लोकायुक्त ने रिश्वतखोर पंचायत सचिव एवं उसके साथी ठेकेदार को 30000 रुपए की रिश्वत लेते ट्रैप कर रंगे हाथों पकड़ा है। पंचायत सचिव ने सरपंच से राशि स्वीकृत करने के नाम पर 45000 रुपए की रिश्वत की मांग की थी।लोकायुक्त निरीक्षक दीपक सेजवार ने बताया कि 12 मार्च को ग्राम बोरदा मांडा के सरपंच राजेश चतुर्वेदी ने पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त उज्जैन को शिकायत दर्ज की थी कि उसके द्वारा ग्राम पंचायत बोरदा मांडा में निर्माण कार्य करवाए गए हैं, लेकिन ग्राम पंचायत सचिव दरबार सिंह राठौड़ द्वारा राशि स्वीकृति…

Read More

स्नान पर्वों के लिए 2 एमसीएम पानी नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण से ले रहे,संभाले रखना चुनौती

उज्जैन।मार्च के इसी सप्ताह में आने वाले स्नान पर्वों के लिए प्रशासन नर्मदा से दो एमसीएम (मिलियन क्यूबिक मीटर) पानी ले रहा है। यह (70.629 मिलियन क्यूबिक फीट) पानी शहर में 10 दिन तक पेयजल आपूर्ति इतना है। इसी पानी को 12 अप्रैल से शुरू हो रही पंचक्रोशी यात्रा के स्नान के लिए संभाले रखना चुनौती रहेगा।शिप्रा नदी और इसके आसपास कई निर्माण चल रहे हैं, जिनसे पानी गंदा होने का अंदेशा है। इसके पूर्व पर्व स्नान के लिए 14 जनवरी को डेढ़ एमसीएम पानी नर्मदा से लिया था, लेकिन…

Read More

छात्र की बॉडी देने कनाडा सरकार मांग रही 40 हजार डॉलर; 2 दिन पहले कार से कुचलकर हत्या हुई थी हत्या

उज्जैन।कनाडा में कार से कुचले गए उज्जैन के छात्र गुरकीरत सिंह मनोचा की बॉडी भारत लाने में परिवार के सामने बड़ी आर्थिक परेशानी खड़ी हो गई है। परिजन का कहना है कि कनाडा सरकार बॉडी देने के लिए करीब 40 हजार डॉलर (लगभग 35 लाख रुपए) जमा कराने को कह रही है।इतना ही नहीं, जांच प्रक्रिया के कारण अस्पताल से बॉडी 15 दिन बाद ही दी जाएगी। परिवार ने बताया कि बॉडी को कनाडा से उज्जैन लाने में करीब 10 लाख रुपए का अतिरिक्त खर्च आएगा। ऐसे में परिजन ने…

Read More

आठ माह की गर्भवती महिला बाथरूम में फंदे पर लटकी मिली नीलगंगा थाना क्षेत्र के न्यू अशोक नगर में गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत गुना की रहने वाली थी महिला.. अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन राशि के लिए जाना था गुना.. छुट्टी नहीं मिलने पर पति-पत्नी में हुई थी कहासुनी.. पुलिस मामले की जांच में जुटी

उज्जैन। नीलगंगा थाना क्षेत्र के न्यू अशोक नगर में रविवार सुबह आठ माह की गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला बाथरूम के अंदर फंदे पर लटकी मिली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान निर्मला (32) पति मायापुरी के रूप में हुई है। वह मूल रूप से गुना जिले के सुसनेर क्षेत्र की रहने वाली थी निर्मला ने मायापुरी नामक युवक से प्रेम विवाह…

Read More

कलेक्टर श्री सिंह द्वारा राज्यपाल और मुख्यमंत्री डॉ यादव के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया

 उज्जैन । राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आगामी 17 मार्च को सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। साथ ही मुख्यमंत्री डॉ यादव के द्वारा शिप्रा विहार में बनने वाले गीता भवन का भूमि पूजन भी किया जाएगा। इसी के मद्देनजर कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह के द्वारा रविवार को अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ राज्यपाल और मुख्यमंत्री डॉ यादव के कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया गया तथा वहां सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए‌। इस दौरान नगर निगम आयुक्त अभिलाष…

Read More

बेटी के प्रेम विवाह से दुखी होकर पिता ने लगाई फांसी   मृतक के पास से मिले सुसाइड नोट में लिखा पड़ोस में रहने वाली महिला ने मेरा घर उजाड़ दिया में समाज में मुंह दिखाने काबिल भी नहीं बचा  पुलिस मामले की जांच में जुटी 

  उज्जैन। नागझिरी क्षेत्र के ग्राम मानपुरा में रहने वाले एक व्यक्ति ने बेटी द्वारा प्रेम विवाह करने से दुखी होकर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी पुलिस ने बरामद किया है जिसमें लिखा है कि पड़ोस में रहने वाली महिला ने उसे कहीं का नहीं छोड़ा। उसकी पुत्री को प्रेम विवाह करने के लिए उकसाया और गांव के एक युवक के साथ प्रेम विवाह करवाया और दोनों भाग गए। मैं समाज में मुंह दिखाने के काबिल भी नहीं बचा…

Read More

मणि नगर कॉलोनी में 3 सूने मकानों में चोरीताले तोड़कर वारदात,रहवासियों में आक्रोश

उज्जैन।उज्जैन की मणि नगर कॉलोनी में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात चोरों ने तीन सूने मकानों के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सुबह घटना का पता चलने पर कॉलोनी के रहवासियों में आक्रोश फैल गया।विक्रम नगर ओवरब्रिज के पास स्थित इस कॉलोनी में हुई वारदात के बाद सुबह जब लोग जागे, तो उन्हें मकानों के दरवाजे खुले और टूटे हुए ताले सड़क पर पड़े मिले। तत्काल पंवासा थाना पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।तीन मकानों को बनाया…

Read More

सवा साल पहले गए पढ़ाई करने उज्जैन के युवक की कनाडा में हत्या:आपसी विवाद के बाद हुआ हमला

उज्जैन।उज्जैन के देवास रोड स्थित पार्श्वनाथ सिटी निवासी गुरकीरत सिंह मनोचा की कनाडा में हत्या कर दी गई । वे नॉर्थन लाइट्स कॉलेज में बिजनेस मैनेजमेंट में पोस्ट डिग्री डिप्लोमा प्रोग्राम की पढ़ाई कर रहे थे। सवा साल पहले कनाडा गए थे।वारदात को 14 मार्च को कनाडा के फोर्ट सेंट जॉन में अंजाम दिया गया। बताया गया है कि गुरकीरत का उसके कॉलेज में ही पढ़ने वाले कुछ छात्रों से विवाद हो गया था। हमले में उनको गंभीर चोटें आईं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान…

Read More

छात्राओं के साथ घूमने आए छात्र की पिटाई:रेलवे स्टेशन के बाहर हिंदूवादी संगठन ने पीटा: वीडियो वायरल

उज्जैन।उज्जैन  रेलवे स्टेशन पर एक धर्म विशेष के छात्र को हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने जमकर पीट दिया। घटना का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें कार्यकर्ता युवक से नाम पता पूछने के बाद उसकी पिटाई करते नजर आ रहे हैं।घटना शुक्रवार शाम की बताई जा रही है। जहां एक छात्र शेख अमन सतना से तीन छात्राओं के साथ उज्जैन रेलवे स्टेशन पर आया था। यहां पर हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं को सूचना लगने पर पहले उन्होंने छात्र से बात की। इस दौरान उसने बताया कि दोस्त के साथ उज्जैन घूमने…

Read More